अमरोहा में 1 से 20 अगस्त तक चलेगा स्वदेशी जागरण मंच का डिजिटल जागरूकता अभियान, दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक अगस्त से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में डिजिटल स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी अपनाने, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक करना है। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। इसके लिए व्हाट्सएप लिंक और क्यूआर कोड के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवाओं सहित विद्यार्थियों, व्यापारियों, व्यवसायियों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत में इस अभियान के तहत 20 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं अमरोहा जिले में दो लाख लोगों को अभियान से जोड़कर स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वयं भी स्वदेशी अपनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का अर्थ केवल देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने जिले, प्रदेश और देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। स्वदेशी जागरण मंच ने युवाओं से पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से बचते हुए स्वदेशी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मंच का कहना है कि पिछले 35 वर्षों से संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है। इस बार भी डिजिटल अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर राष्ट्रहित और स्वदेशी के प्रति जनजागरण किया जाएगा।
अमरोहा में 1 से 20 अगस्त तक चलेगा स्वदेशी जागरण मंच का डिजिटल जागरूकता अभियान, दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक अगस्त से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में डिजिटल स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी अपनाने, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक करना है। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। इसके लिए व्हाट्सएप लिंक और क्यूआर कोड के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवाओं सहित विद्यार्थियों, व्यापारियों, व्यवसायियों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत में इस अभियान के तहत 20 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं अमरोहा जिले में दो लाख लोगों को अभियान से जोड़कर
स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वयं भी स्वदेशी अपनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का अर्थ केवल देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने जिले, प्रदेश और देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। स्वदेशी जागरण मंच ने युवाओं से पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से बचते हुए स्वदेशी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मंच का कहना है कि पिछले 35 वर्षों से संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है। इस बार भी डिजिटल अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर राष्ट्रहित और स्वदेशी के प्रति जनजागरण किया जाएगा।
- हरिद्वार से इटावा के लिए 21 लीटर जल लेकर रोहित और चरण निकले हरिद्वार से इटावा की दूरी 700 किलोमीटर है और अभी हापुर ये पहुंचे हैं 350 किलोमीटर अभी और इन्हें आगे चलना है1
- ग्राम महलकपुर निज़ामपुर पोस्ट अगवानपुर थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ग्राम - महलकपुर निज़ामपुर की सड़के बिलकुल ख़राब हो चुकी है और हद से ज्यादा गड्डे हो गए है यहां की सड़क को 6 साल से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक कोई सुनबाई नहीं हुई है सड़क ख़राब और गड्डो के कारण ग्रामीणों के लोगो चोट लग चुकी है काफ़ी बार और बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है यहां से निकलने में लेकिन ग्रामीणों ने काफ़ी बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनबाई नहीं हुई तालाब बन रखा है सड़को का यहां पर4
- ग्राम - महलकपुर निज़ामपुर पोस्ट अगवानपुर थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश मुरादाबाद स्थित ग्राम महलकपुर निज़ामपुर में सड़क बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है बहुत ज्यादा गड्डे हो गए है काफी लोगो को सड़क के कारण गाड़िया गिर गई और चोट भी पहोची है यहाँ की सड़क 6 साल के आस पास हो गई है कोई भी सुनबाई नहीं हुई है रोड हद से ज्यादा ख़राब है आपसे अनुरोध है सड़क को सही करा दीजिए बहुत लोगो को सड़क की वजह से चोट भी लग चुकी है लोगो को निकलने मे दिक्कत होती है4
- संभल के गांव चंदनकटी मोज़ा हादसे के पीड़ितों से मिले हाजी मरगूब आलम, सरकार से की मुआवजे देने की मांग संभल के गांव चंदनकटी मोज़ा हादसे के पीड़ितों से मिले हाजी मरगूब आलम, सरकार से की मुआवजे देने की मांग सम्भल के गांव चंदनकटी में कच्चे मकान की छत गिरने से हुए हादसे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं असमोली से पूर्व प्रत्याशी हाजी मरगूब आलम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने, पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने तथा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। वीओ- थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव चंदनकटी में हाल ही में कच्चे मकान की छत गिरने से एक महिला और एक मासूम की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हुए थे। गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी मरगूब आलम अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने सरकार से मृतकों के आश्रितों और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है और अधिकांश योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। बाइट: हाजी मरगूब आलम, कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं असमोली से पूर्व प्रत्याशी।1
- नौगावां में तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद अमरोहा जनपद के नौगावां सादात में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।मामला नौगावां थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर खुर्द का है। यहां निवासी सकील के पुत्र नाजे आलम का अवैध तमंचे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए नौगावां सादात पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1