logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौगावां में तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद अमरोहा जनपद के नौगावां सादात में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।मामला नौगावां थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर खुर्द का है। यहां निवासी सकील के पुत्र नाजे आलम का अवैध तमंचे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए नौगावां सादात पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

8 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

नौगावां में तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद अमरोहा जनपद के नौगावां सादात में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।मामला नौगावां थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर खुर्द का है। यहां निवासी सकील के पुत्र नाजे आलम का अवैध तमंचे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए नौगावां सादात पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बीजेपी के सांसद मुसीबत में थे, जिनकी बात पीएम और गृह मंत्री ने सुनी: अखिलेश यादव बीजेपी के सांसद मुसीबत में थे, जिनकी बात पीएम और गृह मंत्री ने सुनी: अखिलेश यादव बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आंदोलन में लाठियां खाईं, वाटर कैनन झेले और आंसू गैस के गोले सहे, उन्हें पता है कि उन पर किसने कार्रवाई कराई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सांसद खुद मुश्किल में थे, जिनकी बात आखिरकार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सुननी पड़ी, तभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। अखिलेश ने कहा कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर हो गई है। उन्होंने नाम बदलने की राजनीति, कानून व्यवस्था, शिक्षा, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, गंगा एक्सप्रेस-वे और आगामी चुनावों को लेकर भी भाजपा सरकार पर तीखे सवाल उठाए। वीओ-1: अखिलेश यादव ने कहा कि युवा और बुजुर्ग साथ मिलकर काम करेंगे तो बदलाव और तेज होगा। उन्होंने कहा कि जब ओमकार सिंह पहली बार चुनाव जीतकर आए थे, तभी से उनका साथ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में युवाओं के साथ धोखा हुआ। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्होंने 26 हजार स्कूल बंद होने और करीब एक लाख लोगों की नौकरी जाने का मुद्दा उठाया था। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर पर शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़ी संख्या में युवा जुटे थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज पूरे देश तक पहुंची। वीओ-2: सपा प्रमुख ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धा का अपमान है और जनता सब जानती है कि इस मामले में कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी को भले ही सच्चाई न पता हो, लेकिन अयोध्या के लोग सब जानते हैं। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा सरकार जाने वाली है और प्रदेश में पीडीए की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर घबराई हुई है और उत्तर प्रदेश में बेईमानी की तैयारी कर रही है। वीओ-3: गंगा एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह जानबूझकर उसी रास्ते से होकर आए ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता देख सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्घाटन के बाद ही एक्सप्रेस-वे का हिस्सा बह गया और आगे भी धंसने की आशंका है। इथेनॉल मिश्रित ईंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि यह पूरी तरह सुरक्षित है तो वाहन बनाने वाली कंपनियां इसकी खुलकर गारंटी दें। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव को हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर ले जाना चाहती है। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष रहकर जनता के साथ न्याय करने की अपील करते हुए कहा कि समय बदलने पर भाजपा उनका साथ नहीं देगी।
    1
    बीजेपी के सांसद मुसीबत में थे, जिनकी बात पीएम और गृह मंत्री ने सुनी: अखिलेश यादव

बीजेपी के सांसद मुसीबत में थे, जिनकी बात पीएम और गृह मंत्री ने सुनी: अखिलेश यादव
बदायूं पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आंदोलन में लाठियां खाईं, वाटर कैनन झेले और आंसू गैस के गोले सहे, उन्हें पता है कि उन पर किसने कार्रवाई कराई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सांसद खुद मुश्किल में थे, जिनकी बात आखिरकार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सुननी पड़ी, तभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। अखिलेश ने कहा कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर हो गई है। उन्होंने नाम बदलने की राजनीति, कानून व्यवस्था, शिक्षा, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, गंगा एक्सप्रेस-वे और आगामी चुनावों को लेकर भी भाजपा सरकार पर तीखे सवाल उठाए।
वीओ-1:
अखिलेश यादव ने कहा कि युवा और बुजुर्ग साथ मिलकर काम करेंगे तो बदलाव और तेज होगा। उन्होंने कहा कि जब ओमकार सिंह पहली बार चुनाव जीतकर आए थे, तभी से उनका साथ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में युवाओं के साथ धोखा हुआ। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्होंने 26 हजार स्कूल बंद होने और करीब एक लाख लोगों की नौकरी जाने का मुद्दा उठाया था। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर पर शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़ी संख्या में युवा जुटे थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज पूरे देश तक पहुंची।
वीओ-2:
सपा प्रमुख ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धा का अपमान है और जनता सब जानती है कि इस मामले में कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी को भले ही सच्चाई न पता हो, लेकिन अयोध्या के लोग सब जानते हैं। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा सरकार जाने वाली है और प्रदेश में पीडीए की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर घबराई हुई है और उत्तर प्रदेश में बेईमानी की तैयारी कर रही है।
वीओ-3:
गंगा एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह जानबूझकर उसी रास्ते से होकर आए ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता देख सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्घाटन के बाद ही एक्सप्रेस-वे का हिस्सा बह गया और आगे भी धंसने की आशंका है। इथेनॉल मिश्रित ईंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि यह पूरी तरह सुरक्षित है तो वाहन बनाने वाली कंपनियां इसकी खुलकर गारंटी दें। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव को हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर ले जाना चाहती है। उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष रहकर जनता के साथ न्याय करने की अपील करते हुए कहा कि समय बदलने पर भाजपा उनका साथ नहीं देगी।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मंडलायुक्त ने कार्यालय परिसर में नवनिर्मित पिंक शौचालय का किया लोकार्पण मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मीडिया से बातचीत करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सार्वजनिक स्थल एवं सरकारी कार्यालय परिसर में महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिससे महिला कर्मचारियों एवं महिला आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मूलभूत आवश्यकताएं पुरुषों से भिन्न होती हैं। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकारी कार्यालय परिसरों में चरणबद्ध तरीके से पिंक शौचालय सहित अन्य आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं की गरिमा, सुविधा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री कुलदीप संत सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
    4
    मंडलायुक्त ने कार्यालय परिसर में नवनिर्मित पिंक शौचालय का किया लोकार्पण
मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण मंडलायुक्त  आञ्जनेय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सार्वजनिक स्थल एवं सरकारी कार्यालय परिसर में महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिससे महिला कर्मचारियों एवं महिला आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की मूलभूत आवश्यकताएं पुरुषों से भिन्न होती हैं। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकारी कार्यालय परिसरों में चरणबद्ध तरीके से पिंक शौचालय सहित अन्य आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं की गरिमा, सुविधा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री कुलदीप संत सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • *पेट्रोल पंप पर हो रही धांधली बाजी आप भी हो जाएं सावधान आपको भी लग सकती है चपत।* पूरा मामला हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का है जहां लोगों को सरेआम दिन में ही लगाई जा रही चपत दंपति ने₹150 का बाइक में तेल डलवाया तो मात्र 200 ग्राम निकाला शक होने पर व्यक्ति ने बाइक से तेल निकाल कर देखा तो₹150 का तेल मात्र 200 ग्राम निकला देखकर संपत्ति के होश उड़ गए। जब व्यक्ति ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 150 रुपए का तेल मंत्र 200 ग्राम निकालने की शिकायत की तो पेट्रोल पंप कर्मचारी व्यक्ति से अभद्र व्यवहार करने लगे। व्यक्ति ने हवाला देते हुए कहा मेरी बाइक में अभी तेल डाला है अभी मैं पेट्रोल पंप पर मौजूद हूं आप मेरी बाइक से डेढ़ सौ रुपए का तेल निकाल कर दिखाइए, इस पर पेट्रोल पंप कर्मचारी सकते में पड़ गए और चोरी पकड़ में आने के बाद कहने लगे हम आपकी बाइक में तेल पूरा कर देते हैं। अब सवाल यह है पेट्रोल पंप पर कुछ लोग ऐसे भी आते हैं जिनकी टंकियां में काफी मात्रा में तेल होता है फिर भी वह लोग तेल डलवाते हैं तो अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है हापुड़ में दिल्ली रोड़ के इंडियन पेट्रोल पंप पर चल रही धांधली बाजी कितने लोगों की जैब पर भारी पड़ रही होगी। इसलिए आप भी हो जाएं सावधान, ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    3
    *पेट्रोल पंप पर हो रही धांधली बाजी आप भी हो जाएं सावधान आपको भी लग सकती है चपत।*

पूरा मामला हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का है जहां लोगों को सरेआम दिन में ही लगाई जा रही चपत दंपति ने₹150 का बाइक में तेल डलवाया तो मात्र 200 ग्राम निकाला शक होने पर व्यक्ति ने बाइक से तेल निकाल कर देखा तो₹150 का तेल मात्र 200 ग्राम निकला देखकर संपत्ति के होश उड़ गए। 

जब व्यक्ति ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 150 रुपए का तेल मंत्र 200 ग्राम निकालने की शिकायत की तो पेट्रोल पंप कर्मचारी व्यक्ति से अभद्र व्यवहार करने लगे। व्यक्ति ने हवाला देते हुए कहा मेरी बाइक में अभी तेल डाला है अभी मैं पेट्रोल पंप पर मौजूद हूं आप मेरी बाइक से डेढ़ सौ रुपए का तेल निकाल कर दिखाइए, इस पर पेट्रोल पंप कर्मचारी सकते में पड़ गए और चोरी पकड़ में आने के बाद कहने लगे हम आपकी बाइक में तेल पूरा कर देते हैं। अब सवाल यह है पेट्रोल पंप पर कुछ लोग ऐसे भी आते हैं जिनकी टंकियां में काफी मात्रा में तेल होता है फिर भी वह लोग तेल डलवाते हैं तो अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है हापुड़ में दिल्ली रोड़ के इंडियन पेट्रोल पंप पर चल रही धांधली बाजी कितने लोगों की जैब पर भारी पड़ रही होगी। इसलिए आप भी हो जाएं सावधान, ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुरादाबाद : डिलारी के गांव गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। मुरादाबाद : डिलारी के गांव गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
    1
    मुरादाबाद : डिलारी के गांव गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
मुरादाबाद : डिलारी के गांव गुलड़िया माफी के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों पर चला बुलडोजर, 40 से अधिक मकान ध्वस्त अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान 40 से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने आशियाने टूटते देख रोते-बिलखते नजर आए।बताया जा रहा है कि गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम ने बुलडोजर की मदद से एक के बाद एक मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मकान टूटने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के लोग अपने घरों से सामान निकालते नजर आए। कई महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रशासन की ओर से भूमि को ग्राम समाज की बताते हुए कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, प्रभावित परिवारों की ओर से कार्रवाई को लेकर अपनी पीड़ा जताई गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।
    4
    ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों पर चला बुलडोजर, 40 से अधिक मकान ध्वस्त
अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान 40 से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने आशियाने टूटते देख रोते-बिलखते नजर आए।बताया जा रहा है कि गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम ने बुलडोजर की मदद से एक के बाद एक मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मकान टूटने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के लोग अपने घरों से सामान निकालते नजर आए। कई महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
प्रशासन की ओर से भूमि को ग्राम समाज की बताते हुए कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, प्रभावित परिवारों की ओर से कार्रवाई को लेकर अपनी पीड़ा जताई गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।
फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • अमरोहा में 1 से 20 अगस्त तक चलेगा स्वदेशी जागरण मंच का डिजिटल जागरूकता अभियान, दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक अगस्त से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में डिजिटल स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी अपनाने, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक करना है। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। इसके लिए व्हाट्सएप लिंक और क्यूआर कोड के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवाओं सहित विद्यार्थियों, व्यापारियों, व्यवसायियों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत में इस अभियान के तहत 20 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं अमरोहा जिले में दो लाख लोगों को अभियान से जोड़कर स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वयं भी स्वदेशी अपनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का अर्थ केवल देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने जिले, प्रदेश और देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। स्वदेशी जागरण मंच ने युवाओं से पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से बचते हुए स्वदेशी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मंच का कहना है कि पिछले 35 वर्षों से संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है। इस बार भी डिजिटल अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर राष्ट्रहित और स्वदेशी के प्रति जनजागरण किया जाएगा।
    2
    अमरोहा में 1 से 20 अगस्त तक चलेगा स्वदेशी जागरण मंच का डिजिटल जागरूकता अभियान, दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक अगस्त से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में डिजिटल स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी अपनाने, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक करना है।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। इसके लिए व्हाट्सएप लिंक और क्यूआर कोड के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवाओं सहित विद्यार्थियों, व्यापारियों, व्यवसायियों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत में इस अभियान के तहत 20 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं अमरोहा जिले में दो लाख लोगों को अभियान से जोड़कर स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वयं भी स्वदेशी अपनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।
पदाधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का अर्थ केवल देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने जिले, प्रदेश और देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
स्वदेशी जागरण मंच ने युवाओं से पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से बचते हुए स्वदेशी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मंच का कहना है कि पिछले 35 वर्षों से संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है। इस बार भी डिजिटल अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर राष्ट्रहित और स्वदेशी के प्रति जनजागरण किया जाएगा।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमरोहा में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान अमरोहा। जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक अचानक आग का गोला बन गई। बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।यह घटना सैदनगली कस्बे में जामा मस्जिद के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलाते समय अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि युवक को तत्काल बाइक छोड़कर भागना पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    अमरोहा में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान
अमरोहा। जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक अचानक आग का गोला बन गई। बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।यह घटना सैदनगली कस्बे में जामा मस्जिद के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलाते समय अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि युवक को तत्काल बाइक छोड़कर भागना पड़ा।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.