*पेट्रोल पंप पर हो रही धांधली बाजी आप भी हो जाएं सावधान आपको भी लग सकती है चपत।* पूरा मामला हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का है जहां लोगों को सरेआम दिन में ही लगाई जा रही चपत दंपति ने₹150 का बाइक में तेल डलवाया तो मात्र 200 ग्राम निकाला शक होने पर व्यक्ति ने बाइक से तेल निकाल कर देखा तो₹150 का तेल मात्र 200 ग्राम निकला देखकर संपत्ति के होश उड़ गए। जब व्यक्ति ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 150 रुपए का तेल मंत्र 200 ग्राम निकालने की शिकायत की तो पेट्रोल पंप कर्मचारी व्यक्ति से अभद्र व्यवहार करने लगे। व्यक्ति ने हवाला देते हुए कहा मेरी बाइक में अभी तेल डाला है अभी मैं पेट्रोल पंप पर मौजूद हूं आप मेरी बाइक से डेढ़ सौ रुपए का तेल निकाल कर दिखाइए, इस पर पेट्रोल पंप कर्मचारी सकते में पड़ गए और चोरी पकड़ में आने के बाद कहने लगे हम आपकी बाइक में तेल पूरा कर देते हैं। अब सवाल यह है पेट्रोल पंप पर कुछ लोग ऐसे भी आते हैं जिनकी टंकियां में काफी मात्रा में तेल होता है फिर भी वह लोग तेल डलवाते हैं तो अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है हापुड़ में दिल्ली रोड़ के इंडियन पेट्रोल पंप पर चल रही धांधली बाजी कितने लोगों की जैब पर भारी पड़ रही होगी। इसलिए आप भी हो जाएं सावधान, ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
*पेट्रोल पंप पर हो रही धांधली बाजी आप भी हो जाएं सावधान आपको भी लग सकती है चपत।* पूरा मामला हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का है जहां लोगों को सरेआम दिन में ही लगाई जा रही चपत दंपति ने₹150 का बाइक में तेल डलवाया तो मात्र 200 ग्राम निकाला शक होने पर व्यक्ति ने बाइक से तेल निकाल कर देखा तो₹150 का तेल मात्र 200 ग्राम निकला देखकर संपत्ति के होश उड़ गए। जब व्यक्ति ने पेट्रोल
पंप कर्मचारियों से 150 रुपए का तेल मंत्र 200 ग्राम निकालने की शिकायत की तो पेट्रोल पंप कर्मचारी व्यक्ति से अभद्र व्यवहार करने लगे। व्यक्ति ने हवाला देते हुए कहा मेरी बाइक में अभी तेल डाला है अभी मैं पेट्रोल पंप पर मौजूद हूं आप मेरी बाइक से डेढ़ सौ रुपए का तेल निकाल कर दिखाइए, इस पर पेट्रोल पंप कर्मचारी सकते में पड़ गए और चोरी पकड़ में आने के बाद कहने लगे हम आपकी बाइक में तेल पूरा कर
देते हैं। अब सवाल यह है पेट्रोल पंप पर कुछ लोग ऐसे भी आते हैं जिनकी टंकियां में काफी मात्रा में तेल होता है फिर भी वह लोग तेल डलवाते हैं तो अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है हापुड़ में दिल्ली रोड़ के इंडियन पेट्रोल पंप पर चल रही धांधली बाजी कितने लोगों की जैब पर भारी पड़ रही होगी। इसलिए आप भी हो जाएं सावधान, ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- गुरु पूर्णिमा पर धौलाना में सक्रिय दिखे सपा नेता प्रताप सिंह चौहान, मंदिर भूमि पूजन से लेकर जनसमस्याओं तक उठाए कई मुद्दे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह चौहान ने धार्मिक आयोजनों और भंडारों में भाग लिया। उन्होंने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया, मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया तथा क्षेत्रवासियों से संवाद किया। बाद में मीडिया से बातचीत में शिक्षा, गौवंश संरक्षण, विकास और 2027 के राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताइए।1
- बाबूगढ़ में फिर बिजली लाइन चोरी, क्षेत्र में हड़कंप मुदफरा गांव में 15 खंभों की लाइन काटी, दो महीने में दूसरी वारदात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुदफरा में बिजली चोरों ने ब्रस्पतिवार को एक बार फिर तांडव मचाया है। रात के अंधेरे में करीब 15 खंभों की बिजली लाइन काट कर ले जाने की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 10 ट्यूबलर लाइनें चोरी हो गई हैं। इलाके में 11 हजार वोल्ट और 440 वोल्ट दोनों लाइनों को निशाना बनाया गया है। इस घटना की सूचना पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। उनके अनुसार यह दो महीने में दूसरी बार हुआ है जब चोरों ने बिजली की लाइनें काट दी हैं। करीब 14 खंभों तक लाइनें गायब होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया है। गांव के लोग बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठ रही है ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके। बाबूगढ़ में फिर बिजली लाइन चोरी, क्षेत्र में हड़कंप मुदफरा गांव में 15 खंभों की लाइन काटी, दो महीने में दूसरी वारदात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुदफरा में बिजली चोरों ने ब्रस्पतिवार को एक बार फिर तांडव मचाया है। रात के अंधेरे में करीब 15 खंभों की बिजली लाइन काट कर ले जाने की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 10 ट्यूबलर लाइनें चोरी हो गई हैं। इलाके में 11 हजार वोल्ट और 440 वोल्ट दोनों लाइनों को निशाना बनाया गया है। इस घटना की सूचना पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। उनके अनुसार यह दो महीने में दूसरी बार हुआ है जब चोरों ने बिजली की लाइनें काट दी हैं। करीब 14 खंभों तक लाइनें गायब होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया है। गांव के लोग बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठ रही है ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके।4
- ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों पर चला बुलडोजर, 40 से अधिक मकान ध्वस्त अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान 40 से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने आशियाने टूटते देख रोते-बिलखते नजर आए।बताया जा रहा है कि गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बने मकानों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम ने बुलडोजर की मदद से एक के बाद एक मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मकान टूटने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के लोग अपने घरों से सामान निकालते नजर आए। कई महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रशासन की ओर से भूमि को ग्राम समाज की बताते हुए कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, प्रभावित परिवारों की ओर से कार्रवाई को लेकर अपनी पीड़ा जताई गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।4
- हापुड़ में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं में जोश का दिया संदेश। हापुड़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के हापुड़ आगमन पर मंगलवार को निजामपुर बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा जय भीम का पटका ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी तौकीर आलम भी उनके साथ मौजूद रहे।1
- अमरोहा में 1 से 20 अगस्त तक चलेगा स्वदेशी जागरण मंच का डिजिटल जागरूकता अभियान, दो लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य अमरोहा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक अगस्त से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में डिजिटल स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी अपनाने, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक करना है। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगा। इसके लिए व्हाट्सएप लिंक और क्यूआर कोड के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवाओं सहित विद्यार्थियों, व्यापारियों, व्यवसायियों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मेरठ प्रांत में इस अभियान के तहत 20 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं अमरोहा जिले में दो लाख लोगों को अभियान से जोड़कर स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वे स्वयं भी स्वदेशी अपनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का अर्थ केवल देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने जिले, प्रदेश और देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। स्वदेशी जागरण मंच ने युवाओं से पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से बचते हुए स्वदेशी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मंच का कहना है कि पिछले 35 वर्षों से संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है। इस बार भी डिजिटल अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर राष्ट्रहित और स्वदेशी के प्रति जनजागरण किया जाएगा।2
- यातायात नियमों की धज्जियां: दो बाइकों को बांधकर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अल्लीपुर खादर का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दबंग किस्म के युवक यातायात नियमों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। मौत के इस खतरनाक खेल का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है, वहीं पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। गुरुवार को सौशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक दो अलग-अलग बाइकों को आपस में मजबूत रस्सी या जंजीर से बांध देते हैं। इसके बाद दोनों बाइकों पर सवार युवक विपरीत दिशा में पूरी रफ्तार से एक्सीलेटर देकर एक-दूसरे को अपनी तरफ खींचने का प्रयास करते हैं। यह खतरनाक करतब न केवल उनके खुद के जीवन के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह स्टंट करने वाले युवक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ही गांव अल्लीपुर खादर के रहने वाले हैं। इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का खुला उल्लंघन हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। वीडियो के तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस इस मामले में पूरी तरह गंभीर नजर आ रही है। प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस प्रकार की अराजकता और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही वीडियो में दिख रहे युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।1