यातायात नियमों की धज्जियां: दो बाइकों को बांधकर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अल्लीपुर खादर का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दबंग किस्म के युवक यातायात नियमों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। मौत के इस खतरनाक खेल का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है, वहीं पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। गुरुवार को सौशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक दो अलग-अलग बाइकों को आपस में मजबूत रस्सी या जंजीर से बांध देते हैं। इसके बाद दोनों बाइकों पर सवार युवक विपरीत दिशा में पूरी रफ्तार से एक्सीलेटर देकर एक-दूसरे को अपनी तरफ खींचने का प्रयास करते हैं। यह खतरनाक करतब न केवल उनके खुद के जीवन के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह स्टंट करने वाले युवक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ही गांव अल्लीपुर खादर के रहने वाले हैं। इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का खुला उल्लंघन हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। वीडियो के तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस इस मामले में पूरी तरह गंभीर नजर आ रही है। प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस प्रकार की अराजकता और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही वीडियो में दिख रहे युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- अमरोहा से हरिद्वार तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अब 62 नहीं, बल्कि 52 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जबकि सर्वे के बाद 10 गांवों को परियोजना से बाहर कर दिया गया है। प्रशासन ने जमीन का सर्वे पूरा कर लिया है और अब गाटा संख्या का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद किसानों से बातचीत कर जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों की आपत्तियों के जल्द निस्तारण के लिए डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए अहम खबर! अमरोहा में 52 गांवों की जमीन पर बनेगा हरिद्वार एक्सप्रेसवे1
- हरिद्वार से इटावा के लिए 21 लीटर जल लेकर रोहित और चरण निकले हरिद्वार से इटावा की दूरी 700 किलोमीटर है और अभी हापुर ये पहुंचे हैं 350 किलोमीटर अभी और इन्हें आगे चलना है1
- ग्राम महलकपुर निज़ामपुर पोस्ट अगवानपुर थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ग्राम - महलकपुर निज़ामपुर की सड़के बिलकुल ख़राब हो चुकी है और हद से ज्यादा गड्डे हो गए है यहां की सड़क को 6 साल से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक कोई सुनबाई नहीं हुई है सड़क ख़राब और गड्डो के कारण ग्रामीणों के लोगो चोट लग चुकी है काफ़ी बार और बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है यहां से निकलने में लेकिन ग्रामीणों ने काफ़ी बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनबाई नहीं हुई तालाब बन रखा है सड़को का यहां पर4
- ग्राम - महलकपुर निज़ामपुर पोस्ट अगवानपुर थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश मुरादाबाद स्थित ग्राम महलकपुर निज़ामपुर में सड़क बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है बहुत ज्यादा गड्डे हो गए है काफी लोगो को सड़क के कारण गाड़िया गिर गई और चोट भी पहोची है यहाँ की सड़क 6 साल के आस पास हो गई है कोई भी सुनबाई नहीं हुई है रोड हद से ज्यादा ख़राब है आपसे अनुरोध है सड़क को सही करा दीजिए बहुत लोगो को सड़क की वजह से चोट भी लग चुकी है लोगो को निकलने मे दिक्कत होती है4
- नौगावां में तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद अमरोहा जनपद के नौगावां सादात में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।मामला नौगावां थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर खुर्द का है। यहां निवासी सकील के पुत्र नाजे आलम का अवैध तमंचे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए नौगावां सादात पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1