लापता नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद . लापता नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद .भिलाई से आपको खबर बता रहे हैं जहां दुर्ग पुलिस ने कुछ ही घंटे में लापता हुई तीन नाबालिक बालिकाओं को ढूंढ निकाला आपको बता दे भिलाई के अर्जुन नगर कैंप 1= से तीन बालिकाएं घर से नाराज होकर बिना बताए चली गई थी इसके बाद शहर में बालिकाओं के लेकर चर्चा होने लगी लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बालिकाओं को को ढूंढ कर निकला इस पूरे मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की मॉनिटरिंग में अधिकारियों की टीम बनाई गई जिसमें चार विशेष टीम बनाकर अलग-अलग पॉइंट पर काम करने को कहा गया टीम के द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी पर फुटेज के कैमरे को खंगाल गया गवाहों से पूछताछ की गई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई वही चाइल्डलाइन ओर रेलवे पुलिस के साथ भी मिलकर पुलिस ने तीनों बालिकाओं को बिलासपुर के उसलापुर से बरामद कर लिया गया वहीं बालिकाओं को सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा गया है परिवार वालों को जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गई है
लापता नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद . लापता नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद .भिलाई से आपको खबर बता रहे हैं जहां दुर्ग पुलिस ने कुछ ही घंटे में लापता हुई तीन नाबालिक बालिकाओं को ढूंढ निकाला आपको बता दे भिलाई के अर्जुन नगर कैंप 1= से तीन बालिकाएं घर से नाराज होकर बिना बताए चली गई थी इसके बाद शहर में बालिकाओं के लेकर चर्चा होने लगी लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बालिकाओं को को ढूंढ कर निकला इस पूरे मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की मॉनिटरिंग में अधिकारियों की टीम बनाई गई जिसमें चार विशेष टीम बनाकर अलग-अलग पॉइंट पर काम करने को कहा गया टीम के द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी पर फुटेज के कैमरे को खंगाल गया गवाहों से पूछताछ की गई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई वही चाइल्डलाइन ओर रेलवे पुलिस के साथ भी मिलकर पुलिस ने तीनों बालिकाओं को बिलासपुर के उसलापुर से बरामद कर लिया गया वहीं बालिकाओं को सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा गया है परिवार वालों को जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गई है
- 9 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार महारापारा, थाना गंडई क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने और बेचने के मामले में आरोपी महिला को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और जांच में गवाहों के बयानों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मेहरुन निशा पति इस्माइल खान ने अपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री की। मामले में आरोप सिद्ध होने पर दुर्ग संभागायुक्त एवं निरुद्धकर्ता प्राधिकारी द्वारा आरोपी महिला को तीन माह की अवधि के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया गया है।1
- Post by Rameshwar sahu1
- हमारे साथ बनी रहे वीडियो पूरा देखिए और वीडियो अच्छा लगा हो तो लाइक करें कमेंट करें फोलो करें शेयर करें1
- Post by Ramhau Rawte1
- पुलिस थानों को आधुनिक और जनता के अनुकूल बनाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं, लांजी थाने में बेहतर माहौल, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, और तेज़ शिकायत निवारण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानक अपनाए गए हैं। आपको बताने की बालाघाट जिले में 32 से ज्यादा पुलिस स्टेशन और सरकारी कार्यालयों को ISO प्रमाण पत्र दिया गया है, जिन्हें कॉर्पोरेट लुक और आधुनिक सुविधाओं से सजाया गया है। लांजी थाने में बेहतर शिकायत निवारण, सीसीटीवी (CCTV) निगरानी, स्वच्छ पेयजल, हेल्प डेस्क, महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन को आधार बनाया गया है, इस आधार पर लांजी पुलिस थाने को आईएसओ प्रमाणित किया गया और 9 फरवरी को बालाघाट में मुख्यमंत्री के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन कार्यक्रम उपरांत पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा लांजी थाना प्रभारी दीप सिंह परमार को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।1
- मुंगेली जिले के लोरमी तहसील के पटवारियों की लंबित समस्याओं को लेकर जिले के पटवारी संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है। संघ के अनुसार 29 जनवरी 2026 से लगातार चर्चा के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यदि तीन दिन के भीतर निराकरण नहीं हुआ तो 9 फरवरी 2026 से जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।1
- chherkapur1
- प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर पुलिस की पहरेदारी के बीच उसके विकल्प बाजार में आने लगे हैं, जिनमें से एक नाम ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ है, जिसके जरिए जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टे की शिकायतों के बाद की गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर आरोपी राजा सरदार ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था. हालांकि, इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयमं खुराना फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे. नेटवर्क के तहत 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी जा चुकी थीं, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि राजा सरदार पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नामों के उजागर होने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और इससे जुड़े आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है. कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि किंगडम बुक डॉट कॉम नाम का एक सट्टा पैनल का सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. गांजा तस्करी मामले में पहले जेल में बंद रहे आरोपी ने सट्टे की लगभग 80 आईडी बांट दी थी, जिससे अनुमानित तौर पर करोड़ों रुपए का सट्टा खेला जा रहा था. आरोपी के कब्जे से 2 से 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं. आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी का साथी स्वयम खुराना फरार है. एसपी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड रायपुर निवासी अनीश खान है, जो सुपर आईडी देता था. इस केस में रोहित जांगड़े नाम के व्यक्ति की भी संलिप्तता पाई गई है. ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एक एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में सायबर टीम बांटी गई आईडी की जानकारी खंगाल रही है.1
- बलौदाबाजार–रायपुर मुख्य मार्ग NH-130B पर चल रही एक राजधानी बस में अचानक आग लग गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,वही पलारी के संडी गांव से बस निकली तो हल्का हल्का धुआं आ रहा था,जिसके बाद आगे जाकर बस पूरी तरह आग की लपटों में आ गया वहीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।1