Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलौदाबाजार रायपुर मुख्य मार्ग भैंसा में राजधानी बस में लगी आग,बस जलकर खाक.. बलौदाबाजार–रायपुर मुख्य मार्ग NH-130B पर चल रही एक राजधानी बस में अचानक आग लग गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,वही पलारी के संडी गांव से बस निकली तो हल्का हल्का धुआं आ रहा था,जिसके बाद आगे जाकर बस पूरी तरह आग की लपटों में आ गया वहीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
Chetan Purena
बलौदाबाजार रायपुर मुख्य मार्ग भैंसा में राजधानी बस में लगी आग,बस जलकर खाक.. बलौदाबाजार–रायपुर मुख्य मार्ग NH-130B पर चल रही एक राजधानी बस में अचानक आग लग गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,वही पलारी के संडी गांव से बस निकली तो हल्का हल्का धुआं आ रहा था,जिसके बाद आगे जाकर बस पूरी तरह आग की लपटों में आ गया वहीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बलौदाबाजार–रायपुर मुख्य मार्ग NH-130B पर चल रही एक राजधानी बस में अचानक आग लग गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,वही पलारी के संडी गांव से बस निकली तो हल्का हल्का धुआं आ रहा था,जिसके बाद आगे जाकर बस पूरी तरह आग की लपटों में आ गया वहीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान भिलौनी जिला बेमेतरा2
- आभास शर्मा / भारत संवाद बलौदा बाजार/ जिला प्रमुख *पुलिस अधीक्षक श्री भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में और सिटी कोतवाली पुलिस एक्शन में: थाना प्रभारी रितेश मिश्रा के नेतृत्व में आरोपियों पर कसा शिकंजा* *बलौदाबाजार में मानवता को झकझोर देने वाला अपराध* *बीमार व अशक्त वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 घंटे के भीतर आरोपी हिरासत में बलौदाबाजार, 06 फरवरी 2026/ बलौदाबाजार नगर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक अत्यंत गंभीर घटना सामने आई है। एक बीमार एवं अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06.02.2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे दो आरोपियों द्वारा एक बीमार एवं अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान एक आरोपी अपराध को अंजाम दे रहा था, जबकि दूसरा आरोपी मौके पर खड़ा रहकर इस अमानवीय कृत्य में संरक्षण एवं सहयोग प्रदान कर रहा था। प्रार्थिया के मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपी उसे देखकर तत्काल फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 105/2026, धारा 64(2)(k), 332(b) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना तथा दूसरे आरोपी द्वारा संरक्षण देने की बात स्वीकार की है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी *श्याम यादव,उम्र 36 वर्ष निवासी–नयापारा* *बलौदाबाजार, वर्तमान निवासी डेयरी के पास गैस गोदाम रोड, वार्ड क्रमांक 19, बलौदाबाजार* *मोहन पंजवानी, उम्र 65 वर्ष निवासी–डेयरी के पास, वार्ड क्रमांक 19, गैस गोदाम रोड, बलौदाबाजार* यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है, वहीं पु1
- तिल्दा-नेवरा में सुयश सागर जी महाराज और कौशल्य सागर जी का भव्य नगर आगमन1
- गांव में अवैध शराब व गांजा बिक्री से परेशान ग्राम हरदी के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन रविवार की रात 5:00 बजे ग्राम हरदी के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरदी में अवैध शराब और गांजा की खुलेआम बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग गलत रास्ते पर जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब व गांजा बिक्री बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आपको बता दे कि गांव में खुलेआम शराब गंजों की बिक्री से गांव में युवा वर्ग भी नशे के आदी होते जा रहे हैं साथ ही कई लोग सोसाइटी में मिले हुए चावल को बेचकर शराब पीते हैं तो कुछ लोग अपने घर से बर्तन गहने वगैरा बेचकर शराब पीना चालू कर दिए हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में खास आक्रोश है गांव में खुलेआम दारू गांजा के बिक्री और सेवन से गांव का माहौल काफी खराब हो चुका है जगह-जगह गाली गलौज लड़ाई झगड़ा अब आम हो चुके हैं इसलिए रविवार को एन एच सड़क पर हाथों में तकिया लिए प्रदर्शन किया गया और शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई ग्रामीणों ने बताया की शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है उसके बाद भी कार्रवाई न होना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है इसलिए उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनके द्वारा इसे रोका जा सकता था लेकिन उन्होंने प्रयास नहीं किया और गांव में एक के बाद एक कई लोग शराब गांजा की बिक्री करने लगे जिसकी वजह से अब गांव का माहौल बिगड़ चुका है बच्चे बड़े सभी खुले आम चौक चौराहों में नशा कर रहे है जिसका विरोध गांव के कुछ चुनिंदा समाज सेवको ने की है और प्रशासन से जल्द कड़ी कार्यवाही के मांग की गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन प्रशासन कब तक इन पर कार्यवाही करेगी1
- बिहार से छत्तीसगढ़ में हमेशा आना जाना लगा है।तो छत्तीसगढ़ को विटा वायरस से बचाना है।तो छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाली। तमाम टेरेने को रोके।1
- बिलासपुर पुलवामा आतंकी हमले की पुण्यतिथि के अवसर पर 14 फरवरी को बिलासपुर में “एक शाम शहीदों और सैनिक परिवार के नाम” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें शहीद सैनिकों एवं शहीद पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सैनिक संगठन महासभा (सिपाही) के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा एवं संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, समाजसेवी एवं अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में देश के 40 से अधिक वीर जवान शहीद हो गए थे। यह कार्यक्रम उन्हीं शहीदों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, ताकि देश उनकी वीरता और बलिदान को कभी न भूले। महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि 14 फरवरी को हर भारतीय के मन में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल होनी चाहिए। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत होकर हमें पुलवामा जैसी घटनाओं के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लेना होगा। वहीं सोनिया साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। प्रेस वार्ता में डॉ. रश्मि दीक्षित, सुनील कुमार सिंह, योगेश शर्मा, जितेंद्र साहू और सुनील तिवारी भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।1
- माधव गौ सेवा संगठन कसडोल ब्लॉक1