मुठभेड़ में 3 गोतस्कर घायल, 4 गिरफ्तार: मेहनाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह कार्रवाई देर रात करीब 2:20 बजे चेकिंग और गश्त के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च की रात ग्राम झिन्झपुर सरैया में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में संलिप्त आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सिधौना मार्ग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ मोहीद, अमन गोड़, एकलाख उर्फ पतरका और मोबिन उर्फ कलाम के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एकलाख उर्फ पतरका हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चापड़, छुरी और रस्सी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुनसान स्थानों पर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की बिक्री करते थे और सबूत मिटाने के लिए अवशेषों को फेंक या गाड़ देते थे। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
मुठभेड़ में 3 गोतस्कर घायल, 4 गिरफ्तार: मेहनाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह कार्रवाई देर रात करीब 2:20 बजे चेकिंग और गश्त के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च की रात ग्राम झिन्झपुर
सरैया में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में संलिप्त आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सिधौना मार्ग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार/घायल
अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ मोहीद, अमन गोड़, एकलाख उर्फ पतरका और मोबिन उर्फ कलाम के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एकलाख उर्फ पतरका हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चापड़, छुरी और रस्सी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों
ने कबूल किया कि वे सुनसान स्थानों पर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की बिक्री करते थे और सबूत मिटाने के लिए अवशेषों को फेंक या गाड़ देते थे। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
- आजमगढ़ के मेहनाजपुर में पुलिस और बदमाशों में चली मुठभेड़ में गाय का वध करके मांस की बिक्री करते हैं और बचा हुआ मांस इधर-उधर फेंक देते तीन अनावरण मुठभेड़ में घायल1
- 1076 हाय-हाय’ का नारा लगा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि हेल्पलाइन में उनका शोषण किया जा रहा है और उन्हें मात्र 7000 रुपये वेतन दिया जा रहा है।1
- Post by Golubabu4
- , नटवा में सैकड़ो साल बने प्राचीन शिव मंदिर पर ग्रामीण विधायक धनघटा से सोलर लाइट लगवाने की कर रहे मांग। संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत नटवा ग्राम सभा में कष्ट हरण नदी के किनारे सैकड़ो साल प्राचीन शिव मंदिर पर लोगों की बहुत आस्था है। ग्रामीण श्रद्धालु भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कार्तिक महीने में हर वर्ष यहां विशाल भंडारे का आयोजन होता है बाबा रामदास जी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। गांव के लोग मंदिर में लगभग 6 बीघा जमीन दान दिए थे जहां पर मंदिर परिसर स्थित है। मंदिर पर इस समय महंत परमार्थी दास और उनके शिष्य बालक दास यहा रहकर मंदिर की देखरेख पूजा अर्चना करते हैं मंदिर प्रांगण में लाइट की असुविधा है ।जिससे ग्रामीण लोगों की मांग है कि यहां पर एक विशाल सोलर लाइट की व्यवस्था विधायक धनघटा माननीय गणेश चंद चौहान के द्वारा की जाए जिससे रात के समय यहां महात्मा और ग्रामीण लोगों को आकर रहने में किसी प्रकार की सुविधा न हो और मंदिर परिसर में उजाला बना रहे। विशेष कर बरसात के महीने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है अतः ग्रामवासी महंत और गांव के ही जनार्दन यादव के नेतृत्व में भगवान सहाय ,हीरालाल ,राम पलट, राम निहोर, संचित, जोखन यादव ,इत्यादि सैकड़ो ग्रामवासी मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने की मांग कर रहे हैं। माननीय विधायक जी के द्वारा यदि इस मंदिर पर सोलर लाइट की व्यवस्था कराई जाती है तो ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों के लिए विशेष सौभाग्य दायक होगा2
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- kalan Sant kabir nagar guddu babu pyar me dhokha mila dosti pyar mat karna kabhi kisi ladki se bhayo sahi lage to batana bhayo kalbuxnnis crhbkdmxifbid nzjidjdd borkx. girifkd bkjfibtkdà hofidbbdiddb jjsndbidb mkndid1
- 🚨 #बहराइच में कानून व्यवस्था पर सवाल! 🚨 यूपी के बहराइच जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवालिया गांव में झगड़ा शांत कराने पहुंची PRV टीम पर ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि एक दबंग महिला ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को सरेआम ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है।👮♂️ खाकी पर हाथ उठाने की इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरक्षी योगेंद्र यादव की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। #Bahraich #UPPolice #LawAndOrder #ViralVideo #BreakingNews1
- आजमगढ़: जनपद के थाना मुबारकपुर पुलिस ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने न केवल आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा, बल्कि उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना का मुख्य विवरण यह मामला ग्राम पिचरी का है, जहां जमीन को अपने नाम कराने के जुनून ने एक बेटे को अपराधी बना दिया। 31 मार्च 2026 को पीड़ित के दूसरे पुत्र बृजबिहारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बेटा गोविन्द लगातार अपने पिता ज्ञानधारी पर जमीन उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। जब पिता ने इस नाजायज मांग का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आक्रोश में आकर गोविन्द ने पहले पिता के साथ गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर कुल्हाड़ी से जोरदार प्रहार कर दिया। इस हमले में वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। 1 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र और उनकी टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश दी और अभियुक्त गोविन्द को ग्राम पिचरी से ही गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और कानूनी स्थिति: गिरफ्तारी: 1 अप्रैल 2026 बरामदगी: हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी धाराएं: पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के जघन्य अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।1
- संगीतमय सुन्दर कांड पाठ एवं पूजन अर्चन कार्यक्रम में पहुंच कर निहाल हुए हनुमंत प्रेमी मऊ। नगर के रेलवे क्रासिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी में आज धूमधाम से मनाया की हनुमानजी का जन्मोत्सव . इस अवसर पर तड़के सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा रहा. इस अवसर पर बोलते हुए श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति के प्रमुख डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से जीवन के सारे रोग दोष तथा दुख और पीड़ा समाप्त हो जाती है । बाल रूप के श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ करने तथा सौ बार श्री हनुमान चालीसा पाठ करने से मनुष्य बल बुद्धितथा परम आनंद को प्राप्त करता है l इसी क्रम में समिति के जय कृष्ण उपाध्याय तथा अजय मिश्र ने वैदिक रीति से हवन यज्ञ किया जिसमें सभी लोगों ने अपनी आहुति दिया ।पूरे मंदिर को फूलों तथा गुब्बारे और विद्युत झालर से सजाया गया था।सुनील चौबे रिंकू मिश्रा. आशीष सिंह बब्बन सिंह. अनुपम पाण्डेय और डॉक्टर साहब एवं उनके सहयोगियों ने सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ विभिन्न मनमोहक स्वरों में किया।सर्वेश राय और बब्बन सिंह तथा अर्जुन राजभर ने बजरंग बली के भजन कीर्तन प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश बरनवाल कमलेश सिंह जे एन सिंह श्री राम लोहिया विनय कुमार श्रीवास्तव संजय सर्राफ राजेश कुमार शैलेंद्र गुप्ता मोती लाल विश्वकर्मा आशीष मद्धेशिया सभासद राजीव सैनी विजय सिंह गिरधर गुप्ता विनोद सिंह आनंद गुप्ता रामू वर्मा अनिल शर्मा .संतोष वर्मा पन्ना लाल गुप्ता तरुण कुमार विनोद गुप्ता पंकज राजभर रमेश शर्मा दीपक विश्वकर्मा मनीष बरनवाल मिक्की समेत सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।*रेलवे क्रासिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में घूम-घूम धूम धाम से मनाया गया बजरंग बली का जन्मोत्सव संगीतमय सुन्दर कांड पाठ एवं पूजन अर्चन कार्यक्रम में पहुंच कर निहाल हुए हनुमंत प्रेमी नगर के रेलवे क्रासिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी में आज धूमधाम से मनाया की हनुमानजी का जन्मोत्सव . इस अवसर पर तड़के सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा रहा. इस अवसर पर बोलते हुए श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति के प्रमुख डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से जीवन के सारे रोग दोष तथा दुख और पीड़ा समाप्त हो जाती है । बाल रूप के श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ करने तथा सौ बार श्री हनुमान चालीसा पाठ करने से मनुष्य बल बुद्धितथा परम आनंद को प्राप्त करता है l इसी क्रम में समिति के जय कृष्ण उपाध्याय तथा अजय मिश्र ने वैदिक रीति से हवन यज्ञ किया जिसमें सभी लोगों ने अपनी आहुति दिया ।पूरे मंदिर को फूलों तथा गुब्बारे और विद्युत झालर से सजाया गया था।सुनील चौबे रिंकू मिश्रा. आशीष सिंह बब्बन सिंह. अनुपम पाण्डेय और डॉक्टर साहब एवं उनके सहयोगियों ने सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ विभिन्न मनमोहक स्वरों में किया।सर्वेश राय और बब्बन सिंह तथा अर्जुन राजभर ने बजरंग बली के भजन कीर्तन प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश बरनवाल, कमलेश सिंह, जे एन सिंह, राम लोहिया, विनय कुमार श्रीवास्तव, संजय सर्राफ राजेश कुमार ,शैलेंद्र गुप्ता, मोती लाल विश्वकर्मा ,आशीष मद्धेशिया, सभासद राजीव सैनी ,विजय सिंह ,गिरधर गुप्ता ,विनोद सिंह, आनंद गुप्ता , रामू वर्मा ,अनिल शर्मा, .संतोष वर्मा ,पन्ना लाल गुप्ता ,तरुण कुमार, विनोद गुप्ता ,पंकज राजभर ,रमेश शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, मनीष बरनवाल, मिक्की समेत सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।2