Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस और बदमाशों में चली मुठभेड़ में गाय का वध करने वाला आजमगढ़ के मेहनाजपुर में पुलिस और बदमाशों में चली मुठभेड़ में गाय का वध करके मांस की बिक्री करते हैं और बचा हुआ मांस इधर-उधर फेंक देते तीन अनावरण मुठभेड़ में घायल
AZAMGARH UP 50 Live
पुलिस और बदमाशों में चली मुठभेड़ में गाय का वध करने वाला आजमगढ़ के मेहनाजपुर में पुलिस और बदमाशों में चली मुठभेड़ में गाय का वध करके मांस की बिक्री करते हैं और बचा हुआ मांस इधर-उधर फेंक देते तीन अनावरण मुठभेड़ में घायल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ (जहानागंज): जनपद के जहानागंज क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ अपनी ड्यूटी कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों को एक स्थानीय दबंग द्वारा सरेआम पीटने की धमकी दी गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी क्षेत्र में लाइन मरम्मत या बकाया वसूली के कार्य से गए थे। इसी दौरान क्षेत्र के एक कथित दबंग व्यक्ति से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को बुरी तरह पीटने की धमकी दे डाली। वीडियो हुआ वायरल घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी दबंगई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को डराया-धमकाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में आक्रोश इस घटना के बाद से संविदा बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कम वेतन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन आए दिन उनके साथ इस तरह की बदसलूकी की जाती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पुलिस के पास मामला पहुँचने के बाद, संबंधित थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।1
- 🚨 #लखनऊ से हैरान करने वाला मामला “सर, कारण बताइये… सर, कारण बताइए…” — ये शब्द उस वक्त गूंजते रहे जब एक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा रही थी। 📍 #लखनऊ: एक युवक अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था, तभी अचानक सादी वर्दी (और कुछ वर्दीधारी) में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। 😢 इस दौरान मौजूद बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है। ❓ सवाल उठता है कि आखिर युवक को किस आधार पर उठाया गया? मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। ⚠️ इस घटना ने लोगों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। #Lucknow #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews1
- आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी.के.एस मेमोरियल स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन छात्र- छात्राओं का पारंपरिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विद्यालय परिसर में बच्चों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि नया सत्र बच्चों के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और बेहतर भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से छात्रों में विद्यालय के प्रति अपनापन और सकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ।1
- आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह कार्रवाई देर रात करीब 2:20 बजे चेकिंग और गश्त के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च की रात ग्राम झिन्झपुर सरैया में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में संलिप्त आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सिधौना मार्ग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ मोहीद, अमन गोड़, एकलाख उर्फ पतरका और मोबिन उर्फ कलाम के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एकलाख उर्फ पतरका हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चापड़, छुरी और रस्सी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुनसान स्थानों पर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की बिक्री करते थे और सबूत मिटाने के लिए अवशेषों को फेंक या गाड़ देते थे। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।4
- एक बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा मऊ । गुरुवार को करीब तीन बजे सायं जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरा राम पूरा गांव में हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी, और देखते ही देखते आग अपना रौद्र रूप दिखाने लगी। हालांकि आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तब तक करीब एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी चुकी गेहूं के फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आकर किसान राजनाथ, राम प्रवेश हरिकेश व राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना तेज हवा के चलते आग जब विकराल रूप धारण करती तो बड़े पैमाने पर सूख चुकी गेहूं की लहराती फसल आग से बचा पाना मुश्किल हो जाता।4
- Post by SONI DEVI1
- मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...! इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।1
- आजमगढ़ l जहानागंज विकास खण्ड के धरमपुर गाँव के होनहार लाल अखिल पांडेय ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प से प्रदेश स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होने के बाद, अब अखिल पांडेय प्रदेश सरकार में 'असिस्टेंट कमिश्नर GST' के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि उनके विद्यालय और पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण अखिल पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा SKD विद्यामंदिर धनहुवा, जहानागंज से हुई है, जहाँ वे वर्ष 2004 से 2014 तक एक मेधावी छात्र के रूप में रहे। नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय परिसर में उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रबंधक द्वारा सम्मान और गौरव के शब्द समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने अखिल पांडेय का फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण पर प्रबंधक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा: "अखिल ने न केवल इस विद्यालय का, बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरव से ऊंचा किया है। उनकी यह सफलता सिद्ध करती है कि छोटे शहरों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के एक सशक्त स्रोत बनेंगे।" सफलता का श्रेय: संस्कार और मार्गदर्शन अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल पांडेय ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिले शुरुआती संस्कारों और अनुशासन ने ही उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने की नींव रखी। क्षेत्र में खुशी की लहर अखिल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि उनकी यह नियुक्ति युवाओं में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति एक नया उत्साह पैदा करेगी।1