logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर, कारण बताइये… सर, कारण बताइए…” — ये शब्द उस वक्त गूंजते रहे जब एक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा रही 🚨 #लखनऊ से हैरान करने वाला मामला “सर, कारण बताइये… सर, कारण बताइए…” — ये शब्द उस वक्त गूंजते रहे जब एक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा रही थी। 📍 #लखनऊ: एक युवक अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था, तभी अचानक सादी वर्दी (और कुछ वर्दीधारी) में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। 😢 इस दौरान मौजूद बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है। ❓ सवाल उठता है कि आखिर युवक को किस आधार पर उठाया गया? मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। ⚠️ इस घटना ने लोगों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। #Lucknow #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews

10 hrs ago
user_AZAMGARH UP 50 Live
AZAMGARH UP 50 Live
Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

सर, कारण बताइये… सर, कारण बताइए…” — ये शब्द उस वक्त गूंजते रहे जब एक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा रही 🚨 #लखनऊ से हैरान करने वाला मामला “सर, कारण बताइये… सर, कारण बताइए…” — ये शब्द उस वक्त गूंजते रहे जब एक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा रही थी। 📍 #लखनऊ: एक युवक अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था, तभी अचानक सादी वर्दी (और कुछ वर्दीधारी) में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। 😢 इस दौरान मौजूद बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है। ❓ सवाल उठता है कि आखिर युवक को किस आधार पर उठाया गया? मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। ⚠️ इस घटना ने लोगों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। #Lucknow #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ l जहानागंज विकास खण्ड के धरमपुर गाँव के होनहार लाल अखिल पांडेय ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प से प्रदेश स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होने के बाद, अब अखिल पांडेय प्रदेश सरकार में 'असिस्टेंट कमिश्नर GST' के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि उनके विद्यालय और पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। ​विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण ​अखिल पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा SKD विद्यामंदिर धनहुवा, जहानागंज से हुई है, जहाँ वे वर्ष 2004 से 2014 तक एक मेधावी छात्र के रूप में रहे। नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय परिसर में उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ​प्रबंधक द्वारा सम्मान और गौरव के शब्द ​समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने अखिल पांडेय का फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण पर प्रबंधक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा: ​"अखिल ने न केवल इस विद्यालय का, बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरव से ऊंचा किया है। उनकी यह सफलता सिद्ध करती है कि छोटे शहरों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के एक सशक्त स्रोत बनेंगे।" ​सफलता का श्रेय: संस्कार और मार्गदर्शन ​अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल पांडेय ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिले शुरुआती संस्कारों और अनुशासन ने ही उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने की नींव रखी। ​क्षेत्र में खुशी की लहर ​अखिल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि उनकी यह नियुक्ति युवाओं में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति एक नया उत्साह पैदा करेगी।
    1
    आजमगढ़ l जहानागंज विकास खण्ड के धरमपुर गाँव के होनहार लाल अखिल पांडेय ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प से प्रदेश स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होने के बाद, अब अखिल पांडेय प्रदेश सरकार में 'असिस्टेंट कमिश्नर GST' के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि उनके विद्यालय और पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
​विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण
​अखिल पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा SKD विद्यामंदिर धनहुवा, जहानागंज से हुई है, जहाँ वे वर्ष 2004 से 2014 तक एक मेधावी छात्र के रूप में रहे। नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय परिसर में उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
​प्रबंधक द्वारा सम्मान और गौरव के शब्द
​समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने अखिल पांडेय का फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण पर प्रबंधक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा:
​"अखिल ने न केवल इस विद्यालय का, बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरव से ऊंचा किया है। उनकी यह सफलता सिद्ध करती है कि छोटे शहरों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के एक सशक्त स्रोत बनेंगे।"
​सफलता का श्रेय: संस्कार और मार्गदर्शन
​अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल पांडेय ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिले शुरुआती संस्कारों और अनुशासन ने ही उन्हें इस कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने की नींव रखी।
​क्षेत्र में खुशी की लहर
​अखिल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि उनकी यह नियुक्ति युवाओं में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति एक नया उत्साह पैदा करेगी।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 #लखनऊ से हैरान करने वाला मामला “सर, कारण बताइये… सर, कारण बताइए…” — ये शब्द उस वक्त गूंजते रहे जब एक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा रही थी। 📍 #लखनऊ: एक युवक अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था, तभी अचानक सादी वर्दी (और कुछ वर्दीधारी) में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए। 😢 इस दौरान मौजूद बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है। ❓ सवाल उठता है कि आखिर युवक को किस आधार पर उठाया गया? मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। ⚠️ इस घटना ने लोगों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। #Lucknow #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews
    1
    🚨 #लखनऊ से हैरान करने वाला मामला
“सर, कारण बताइये… सर, कारण बताइए…” — ये शब्द उस वक्त गूंजते रहे जब एक युवक को पुलिस अपने साथ ले जा रही थी।
📍 #लखनऊ: एक युवक अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था, तभी अचानक सादी वर्दी (और कुछ वर्दीधारी) में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए।
😢 इस दौरान मौजूद बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से #वायरल हो रहा है।
❓ सवाल उठता है कि आखिर युवक को किस आधार पर उठाया गया? मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।
⚠️ इस घटना ने लोगों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Lucknow #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी.के.एस मेमोरियल स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन छात्र- छात्राओं का पारंपरिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विद्यालय परिसर में बच्चों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि नया सत्र बच्चों के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और बेहतर भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से छात्रों में विद्यालय के प्रति अपनापन और सकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ।
    1
    आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी.के.एस मेमोरियल स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन छात्र- छात्राओं का पारंपरिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विद्यालय परिसर में बच्चों का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि नया सत्र बच्चों के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और बेहतर भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से छात्रों में विद्यालय के प्रति अपनापन और सकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह कार्रवाई देर रात करीब 2:20 बजे चेकिंग और गश्त के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च की रात ग्राम झिन्झपुर सरैया में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में संलिप्त आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सिधौना मार्ग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार/घायल अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ मोहीद, अमन गोड़, एकलाख उर्फ पतरका और मोबिन उर्फ कलाम के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एकलाख उर्फ पतरका हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चापड़, छुरी और रस्सी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुनसान स्थानों पर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की बिक्री करते थे और सबूत मिटाने के लिए अवशेषों को फेंक या गाड़ देते थे। इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
    4
    आजमगढ़। थाना मेहनाजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह कार्रवाई देर रात करीब 2:20 बजे चेकिंग और गश्त के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, 23/24 मार्च की रात ग्राम झिन्झपुर सरैया में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में संलिप्त आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने सिधौना मार्ग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्तों की पहचान मोहित उर्फ मोहीद, अमन गोड़, एकलाख उर्फ पतरका और मोबिन उर्फ कलाम के रूप में हुई है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें एकलाख उर्फ पतरका हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट का आरोपी भी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चापड़, छुरी और रस्सी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुनसान स्थानों पर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस की बिक्री करते थे और सबूत मिटाने के लिए अवशेषों को फेंक या गाड़ देते थे।
इस संबंध में थाना मेहनाजपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    10 hrs ago
  • एक बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा मऊ । गुरुवार को करीब तीन बजे सायं जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरा राम पूरा गांव में हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी, और देखते ही देखते आग अपना रौद्र रूप दिखाने लगी। हालांकि आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तब तक करीब एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी चुकी गेहूं के फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आकर किसान राजनाथ, राम प्रवेश हरिकेश व राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना तेज हवा के चलते आग जब विकराल रूप धारण करती तो बड़े पैमाने पर सूख चुकी गेहूं की लहराती फसल आग से बचा पाना मुश्किल हो जाता।
    4
    एक बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा 
मऊ । गुरुवार को करीब तीन बजे सायं जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरा राम पूरा गांव में हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी, और देखते ही देखते आग अपना रौद्र  रूप दिखाने लगी। हालांकि  आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तब तक करीब एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी चुकी गेहूं के फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आकर  किसान राजनाथ, राम प्रवेश हरिकेश व राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना तेज हवा के चलते आग जब विकराल रूप धारण करती तो बड़े पैमाने पर सूख चुकी गेहूं की लहराती फसल आग से बचा पाना मुश्किल हो जाता।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    2 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...! इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
    1
    मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...!
इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद अंतर्गत थाना मेहनाजपुर क्षेत्र में पुलिस और शातिर गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गए हैं। ​घटना का विवरण ​यह कार्रवाई 01/02 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे की गई। मेहनाजपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 23/24 मार्च को ग्राम झिंझपुर सरैया में हुई गोकशी की घटना में शामिल अपराधी किसी नई वारदात को अंजाम देने के इरादे से सिधौना मार्ग से ग्राम मानिकपुर की ओर आ रहे हैं। ​मुठभेड़ और गिरफ्तारी ​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने बचने के लिए जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाशों की ओर से गोलीबारी जारी रही। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि चौथे अभियुक्त को मौके से दौड़कर पकड़ लिया गया। ​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: ​मोहित उर्फ मोहीद उर्फ मुफीद (निवासी: जौनपुर) ​अमन गोड़ ​एकलाख उर्फ पतरका (हिस्ट्रीशीटर) ​मोबिन उर्फ कलाम ​घायल बदमाशों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त एकलाख उर्फ पतरका एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ​बरामदगी और अपराध का तरीका ​पुलिस ने घटना स्थल से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: ​02 अवैध देशी तमंचे (.315 बोर) ​02 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस ​02 चापड़ और 01 छूरी (गोकशी में प्रयुक्त) ​01 रस्सी ​पूछताछ में खुलासा: अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे। वहां उनका वध कर मांस बेच देते थे और साक्ष्य मिटाने के लिए अवशेषों को नदी-नालों में फेंक देते थे या जमीन में दबा देते थे। ​कानूनी कार्रवाई ​थाना मेहनाजपुर में अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ​इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष मनीष पाल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने टीम की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है।
    1
    आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद अंतर्गत थाना मेहनाजपुर क्षेत्र में पुलिस और शातिर गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन बदमाश जवाबी फायरिंग में घायल हो गए हैं।
​घटना का विवरण
​यह कार्रवाई 01/02 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे की गई। मेहनाजपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 23/24 मार्च को ग्राम झिंझपुर सरैया में हुई गोकशी की घटना में शामिल अपराधी किसी नई वारदात को अंजाम देने के इरादे से सिधौना मार्ग से ग्राम मानिकपुर की ओर आ रहे हैं।
​मुठभेड़ और गिरफ्तारी
​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने बचने के लिए जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाशों की ओर से गोलीबारी जारी रही। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि चौथे अभियुक्त को मौके से दौड़कर पकड़ लिया गया।
​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
​मोहित उर्फ मोहीद उर्फ मुफीद (निवासी: जौनपुर)
​अमन गोड़
​एकलाख उर्फ पतरका (हिस्ट्रीशीटर)
​मोबिन उर्फ कलाम
​घायल बदमाशों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त एकलाख उर्फ पतरका एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
​बरामदगी और अपराध का तरीका
​पुलिस ने घटना स्थल से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
​02 अवैध देशी तमंचे (.315 बोर)
​02 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस
​02 चापड़ और 01 छूरी (गोकशी में प्रयुक्त)
​01 रस्सी
​पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे। वहां उनका वध कर मांस बेच देते थे और साक्ष्य मिटाने के लिए अवशेषों को नदी-नालों में फेंक देते थे या जमीन में दबा देते थे।
​कानूनी कार्रवाई
​थाना मेहनाजपुर में अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
​इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष मनीष पाल और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने टीम की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.