Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...! इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...! इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ : अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी...! इस घटना का खुलासा करने के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा 4 टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।1
- Post by Golubabu4
- एक बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा मऊ । गुरुवार को करीब तीन बजे सायं जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरा राम पूरा गांव में हाई टेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी, और देखते ही देखते आग अपना रौद्र रूप दिखाने लगी। हालांकि आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तब तक करीब एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी चुकी गेहूं के फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आकर किसान राजनाथ, राम प्रवेश हरिकेश व राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, वरना तेज हवा के चलते आग जब विकराल रूप धारण करती तो बड़े पैमाने पर सूख चुकी गेहूं की लहराती फसल आग से बचा पाना मुश्किल हो जाता।4
- Post by SONI DEVI1
- बिल्थरारोड स्थित रेलवे बाउंड्री के पास प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पर रामायण पाठ का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर में रामायण पाठ शुरू होते ही क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने लगे। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ के आयोजन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था भी की गई, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।1
- गाजीपुर। मोहम्मदाबाद-कासिमाबाद मार्ग पर यूसुफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। यह गड्ढा न सिर्फ आम लोगों की आवाजाही में बाधा बन रहा है, बल्कि कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना भारी वाहनों का आवागमन होता है, जो मऊ, गोरखपुर और आजमगढ़ की ओर जाते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और यह गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। खासकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। राहगीरों का कहना है कि आए दिन लोग इस गड्ढे में फंसकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़े नेता भी गुजरते हैं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों की मांग: गड्ढे की तत्काल मरम्मत हो सड़क की नियमित निगरानी की जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह गड्ढा किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।1
- बलिया (रसड़ा):उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बुधवार को जनपद के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और वैश्विक चुनौतियों समेत विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। विद्यालय के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए ए.के. शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों की सराहना की। उन्होंने कहा RSS की संस्थाएं बच्चों को आधुनिक ज्ञान तो देती ही हैं, साथ ही उन्हें भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहरों से भी जोड़े रखती हैं। यही हमारी वास्तविक शक्ति और पहचान है, जिसे हमें हर हाल में बनाए रखना है।" मंत्री ने समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे ऐसी संस्थाओं को अपना सहयोग और सहारा प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपस्थित अभिभावकों को भी बधाई दी। ईरान-इजराइल युद्ध और ऊर्जा क्षेत्र पर प्रभाव: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के भारत पर प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि देश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा वर्तमान में बिजली के प्रोडक्शन पर युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। आने वाले समय में जो भी चुनौतियां आएंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समाधान में सक्षम हैं। दुनिया में प्रधानमंत्री से बेहतर वैश्विक परिस्थितियों को समझने वाला दूसरा कोई नेतृत्व नहीं है। रसड़ा को सौगातों का आश्वासन जब ऊर्जा मंत्री से रसड़ा क्षेत्र के विकास और बिजली आपूर्ति की समस्याओं के समाधान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में जो भी संभव होगा, वह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप हर संभव कदम उठाए जाएंगे। स्थान: नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर, रसड़ा, बलिया। मुख्य अतिथि: ए.के. शर्मा (ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री, UP)1
- 1076 हाय-हाय’ का नारा लगा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि हेल्पलाइन में उनका शोषण किया जा रहा है और उन्हें मात्र 7000 रुपये वेतन दिया जा रहा है।1