Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को लेकर तो जबतब बहस और विवाद सामने आते रहते हैं लेकिन अब हरिद्वार नगर के एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाने और साफ-सफाई कराने का मामला सामने आया है।एक अभिभावक ने ये दृश्य मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने मामले पर जांच बैठा दी है। स्कूल हरिद्वार कोतवाली के निकट बताया जा रहा है, जहां बच्चे साफ-सफाई और झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक शिक्षक ने वीडियो स्वच्छता अभियान के दौरान का बताया है। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को लेकर तो जबतब बहस और विवाद सामने आते रहते हैं लेकिन अब हरिद्वार नगर के एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाने और साफ-सफाई कराने का मामला सामने आया है।एक अभिभावक ने ये दृश्य मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने मामले पर जांच बैठा दी है। स्कूल हरिद्वार कोतवाली के निकट बताया जा रहा है, जहां बच्चे साफ-सफाई और झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक शिक्षक ने वीडियो स्वच्छता अभियान के दौरान का बताया है। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- न्यूज़ | हरिद्वार जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा को तनाव के रूप में नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में लें। सफलता के लिए नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें तथा घर में शांत और अनुकूल वातावरण बनाए रखें, जिससे विद्यार्थी बेहतर तैयारी कर सकें। एसएसपी ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं शांत माहौल बनाए रखना हरिद्वार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। 👉 अंत में एसएसपी ने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- एसएसपी हरिद्वार छात्र ऑन छात्राओं को सीबीएसई बोर्ड पेपर चलने वाले हैं इसे ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे बोर्ड परीक्षा को लेकर एसएसपी हुए सख्त छात्राओं को दी शुभकामनाएं डीजे वाले बाबू जरा देख कर बजाना डीजे पुलिस की रहेगी पैनी नजर यातायात को भी लेकर दिए निर्देश Haridwar Police Uttarakhand Police1
- yah yuvak bahut Garib parivar se hai Iski pure parivar ka iski kamai se chalta tha is yuvak ne apna Nal gadne ki taiyari mein Tha jis Karan is yuvak ke Ghar Ke Upar Se line ja rahi thi 11 000 voltage line per iski Naal touch Hui yuvak ki mrutyu ho gai aap Sabhi se mera Anurodh hai is bechare ki mrutyu to Hui aur Iske Ghar per se yah line hatwane ki kripya Karen jisse Jain Sahab bijali Vibhag ke so Sahab aur SDM Sahab se baat hui unhone yah jawab Diya ki abhi time lagega Agar Jo Iske Parivar se Kisi Aur ki mrutyu use Line Se Hui to uska jimmedaar Jay Sahab Honge ya Aise Sab Honge3
- Post by Zeta News 24x71
- Post by Thath Singh Rana1
- टिहरी जिले मे 108 सेवा क्यों सवालों के घेरे मे, uklive ने की पूरी पड़ताल1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by Thath Singh Rana2
- नकुड़ (सहारनपुर)। हरि ग्रुप द्वारा ही संचालित देव ऋषि ग्रुप के सरसावा रोड़ स्थित देव ऋषि इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 'वर्चस्व' का समापन सभी विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देने के साथ हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन वॉलीवाल, खो-खो,टग आफ़ वार, शॉर्ट पुट, लाँग जम्प तथा 100,200 एवं 800 मीटर रेस आदि खेलो का आयोजन किया गया। इन खेलों में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महकसिंह ने कहा की खेल हमे मानसिक एवं शारीरिक रुप से मजबूत बनाता है अतः हमें शिक्षा के साथ-साथ खेलों मे भी हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर निम्न छात्र एवं छात्रा रहे। प्री नर्सरी टर्टल रेस में आरव , अमरीन और अमृत व प्री नर्सरी की बनि रेस में रेयांश, प्रयांजना और चैतन्य। नर्सरी की बैलून रेस में अमृत , शिवा और अर्णव एलकेजी की लेमन रेस में शिवांग,विहान और शिवांगी एवं चाकलेट रेस में विहर्ष , अनिकेत और गौरवी। कक्षा एक के बैलन्स गेम में हर्षिता, हरनूर और दक्ष सैनी। कक्षा 2 की सैक रेस में गुरवंश,प्रिंस और सार्थक। कक्षा तीन की थ्री लैग रेस में विवान, दीपक और अनमोल व अनाया। कक्षा चार एवं पांच की 100 मीटर रेस (बालिका) में शगुन, तेजस्वी और विधि तथा बालक में अर्श मलिक, कुनाल और हरमन। कक्षा छः से आठ तक की 200 मीटर रेस (बालक) में दक्ष, वतन और कृष्णा तथा बालिका में आराध्या, सिमरप्रीत और जसकिरत। कक्षा छः से आठ तक लाँग जम्प (बालक) में आयुष, देवस्य और कृष्णा तथा बालिका में जाह्न्वी , सिमरप्रीत और विविधा। कक्षा नौ व ग्यारह की 200 मीटर रेस (बालिका) में प्रथम बलजीत द्वितीय अंशुल एवं बालक वर्ग में अर्चित, साहिल और अंश। जबकि इन्ही कक्षाओं के बालक वर्ग की 800 मीटर रेस में वंश, साहिल और शेसन। तथा शॉर्ट पुट बालक वर्ग में अर्चित, वंश और अमन तथा बालिका में कशिश अंशुल और बलजीत। लाँग जम्प बालक वर्ग में वंश पंवार, युवराज और शेसन तथा बालिका में बलजीत और अंशुल। जबकि वॉलीवाल प्रतियोगिता में अगस्तय हाउस और विश्वामित्र हाउस के बच्चें विजेता रहे। टग आफ़ वार बालक प्रतियोगिता में वशिष्ठ हाउस और कौटिल्य हाउस के बच्चें विजेता रहे। वहीं टग ऑफ़ वार बालिका प्रतियोगिता मे वशिष्ठ हाउस और कौटिल्य हाउस के बच्चे विजेता रहे। जबकि खो-खो प्रतियोगिता में विश्वामित्र हाउस और अगस्तय हाउस के बच्चें विजेता रहे। इन सभी विजेता बच्चों को प्रबंध समिति के द्वारा मैडल, ट्रॅाफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल शिक्षक अरविन्द चौधरी व सनुज चौधरी का विषेष सहयोग रहा। जबकि कार्यक्रम का संचालन कु. रुपाली अग्रवाल व कु. निकिता सुखिजा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रविष कुमार, रोहित सेन, कु. नेहा शर्मा, कु. गरिमा सैनी, श्रीमती अंकिता कालरा, अंकित गुप्ता,अनुज कुमार, विवेक सैनी, सोरभ मित्तल, श्रीमती सपना, ममता,वर्षा और मोनिका राठौर, कु. मदिहा क़ाज़ी आदि मौजूद रहे। अंत में संस्थान डायरेक्टर मयंक चौधरी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। वीडियो:- दो दिवसीय कार्यक्रम की झलकियां1