गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हुआ नगर "गणपति आराधना के लिए सजने लगे पंडाल, युवाओं और श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आते ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति, आस्था और उल्लास का वातावरण बनने लगा है। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गली-मोहल्लों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर युवाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। यही कारण है कि गणेश चतुर्थी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव भी बन गया है। श्रद्धालु अपने-अपने पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। कहीं रंग-बिरंगी सजावट की जा रही है तो कहीं विद्युत झालरों और फूलों से पंडालों को सजाया जा रहा है। नगर के विभिन्न वार्डों में युवाओं की टोली पूरे उत्साह के साथ गणेश उत्सव की तैयारियों में जुटी हुई है। साफ-सफाई से लेकर पंडाल निर्माण और सजावट तक का कार्य सामूहिक रूप से किया जा रहा है। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि धार्मिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम भी बनते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह-शाम आरती, प्रसाद वितरण और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कई स्थानों पर सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। बच्चों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह है। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान गणेश की आराधना से जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि एवं शांति का आगमन होता है। यही विश्वास गणेश उत्सव को हर वर्ष और अधिक भव्य तथा श्रद्धामय बनाता है। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से आने वाले दिनों में पूरा नगर भक्तिमय होने की उम्मीद है। आस्था, उमंग और आपसी भाईचारे के इस पर्व से लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो, यही सभी की कामना है।

- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन संचार का सशक्त माध्यम है, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाए, जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मौजूद रहें। #शहडोल #shahdol1
- ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे नागरिकों से संवाद सिंगरौली। राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत द्वारा ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का आगमन होगा। कार्यक्रम 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे से होटल सत्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक दायित्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक भारत विकास परिषद सिंगरौली जिला इकाई, विंध्य प्रांत हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शुक्ला तथा सह संयोजक पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं। आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इसी संबंध में आज भारत विकास परिषद के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उनके आगमन को लेकर चर्चाएं की गई1
- UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली1
- हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल1
- देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत, महिला घायल देवसर। देवसर सब्जी मंडी के सामने बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल महिला की मदद की गई।1
- सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।1
- शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प1
- नेशनल हाईवे 149 बी पर एक और सड़क हादसा विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल1
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol1