अलर्ट पुलिस, खुशहाल शहर: बेतिया में शांति से सम्पन्न हुई ईद की नमाज। बेतिया शहर में आज ईद-उल-फितर का पावन त्योहार पूरी श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया, जहां शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती रही और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई ताकि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए सदर डीएसपी विवेक दीप खुद सड़कों पर उतरकर लगातार हालात का जायजा लेते नजर आए, उन्होंने विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए, वहीं नगर के हाथीखाना मस्जिद सहित अन्य प्रमुख ईदगाहों में नमाज अकीदत के साथ अदा की गई, नमाज के दौरान लोगों में उत्साह और धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला मस्जिदों के इमामों ने बताया कि रमजान के पूरे एक महीने यानी 30 रोजे रखने के बाद ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाती है, जो आपसी मोहब्बत, त्याग और इंसानियत का संदेश देती है, नमाज में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाया पूरे शहर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई थी, ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास विशेष ध्यान दिया गया ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, प्रशासन और नगर निकाय की टीमों ने मिलकर पहले से ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि ईद-उल-फितर को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही, सभी प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, साथ ही लगातार गश्त और निगरानी की जा रही थी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके, उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के मौके पर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होती है इस तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच बेतिया में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां लोगों ने मिलजुल कर इस पावन अवसर को खुशी और भाईचारे के साथ मनाया और एकता का संदेश पूरे समाज में फैलाया।

- श्री राम जन्मोत्सव पर सामूहिक हनुमान चालीसा का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में महिलाओं की रही उपस्थित। श्री राम जन्मोत्सव पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का किया गया आयोजन।शनिवार के दिन विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में शहर के जोड़ा इनार हनुमान मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की महिलाएं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रमन गुप्ता, विभाग मंत्री नीरज सोनी, मातृ शक्ति की रिता देवी, नगर अध्यक्ष विजय आर्य, संरक्षक लालबाबू प्रसाद, विनोद प्रसाद, एकबाली सोनार सहित सैकड़ो लोगों की उपस्थिति उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग मंत्री नीरज सोनी द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पर श्री राम के इतिहास विकास के चर्चा के साथ की गई। वही संरक्षक लालबाबू प्रसाद ने श्री राम भक्त हनुमान की चौपाई प्रस्तुत की गई। वही मातृशक्ति की रीता देवी द्वारा मंत्रोच्चार कर कर प्रभु श्री राम के चरित्र से सीख लेने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रभु श्री राम के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही हम शांति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। मंचिय कार्यक्रम के उपरांत सभी में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और आरती कर सबसे कल्याण के लिए प्रभु श्री राम से आशीर्वाद लिया।1
- पढ़ा हुआ हमेशा याद कैसे रखें?🤔 (5 Scientific तरीके) | How to Remember Everything You read 🤔#shortsfeed #reelsvideoシ #reelsviralシ #reelsviralシfb #viralreelsシ #shorts #fbviralpost2026シ #remember #study1
- डीजल की हो रही कालाबाजारी के खिलाफ हुई कार्रवाई - यूपी से बिहार में हो रहा डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई - पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने किया कार्रवाई - यूपी से बिहार कालाबाजारी कर लेजाया जा रहा 16 ड्रम में रखा डीज़ल टीम ने पकड़ा - पकड़े गये डीजल लगभग 3 हजार लीटर बताया जा रहा है - ज्वलनशील पदार्थ के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालो में मचा हड़कंप - एक माह पूर्व डीएम ने यूपी से बिहार में हो रहे डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया था आदेश - डीएसओ कुशीनगर ने मामले की जाँच करा कार्रवाई की कही बात - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी पुलिस ने बिहार लेजाते समय पकड़ा ।1
- ईद बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों में पकवान बन रहे हैं और चारों ओर खुशी का1
- नाथबाबा चौक के पास ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत मेला देखकर लौट रहे थे तीनों, गांव में पसरा मातम बेतिया (पश्चिम चंपारण): बैरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक नाथबाबा चौक पर लगे मेले को देखकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान घुसपुरा गांव (वार्ड संख्या 06) निवासी आलोक कुमार (18), पिता संजय चौधरी, रौशन कुमार (15), पिता कन्हैया चौधरी और विकास कुमार (20), पिता चन्द्रमा चौधरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे तीनों युवक बगही स्थित नाथबाबा चौक पर मेला देखने गए थे। मेला घूमकर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक आपस में परिचित थे और साथ ही मेला देखने गए थे।1
- पडरौना शहर मे धूम धाम से निकाला गया गणगौर विदाई समारोह का शोभा यात्रा यह शोभा यात्रा लगभग 25 वर्षो से मनाया जाता है इस कार्क्रम में महिलाओं की भव्य एवं उत्साहपूर्ण महिला समिति द्वारा आयोजित गणगौर विदाई समारोह पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, जो माँ गौरा (पार्वती) और भगवान शिव के अटूट प्रेम, सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसी क्रम में आयोजित इस विदाई समारोह में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना एवं समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीत, मंगलगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजित भव्य विदाई शोभायात्रा नगर के साहबगंज से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर चौराहा, अग्रवाल विवाह भवन, नौका टोला होते हुए हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित पोखरे तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ माँ गौरा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा, एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का परिचय देती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा, सीमा शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल, अनिता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, सरिता शर्मा, रानी शर्मा, मीनू जिंदल ऊषा शर्मा, रुचि शर्मा, चन्दा शर्मा, पिंकी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल ने कहा कि सभी महिलाओं के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया।4
- नौतन खापटोला ईदगाह में आज ईद-उल-फितर की नमाज गहरी आस्था और उत्साह के साथ अदा की गई, जहां मौसम की चुनौती भी लोगों के जज्बे को कम नहीं कर सकी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और नमाज के दौरान बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे और भीगते हुए ही नमाज अदा की। ईद की पहली नमाज कारी कलीम साहब ने पढ़ाई, जबकि दूसरी नमाज इमाम मोहम्मद अली ने अदा कराई। बारिश के कारण ईदगाह में काफी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों को नमाज अदा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी ने धैर्य और अनुशासन के साथ इस पवित्र अवसर को निभाया। इस दौरान ईदगाह कमिटी के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद नजर आए और बारिश में भीगते हुए भी लोगों की सुविधा और व्यवस्था में लगे रहे। कमिटी के मोहम्मद अली, जफर, सलाहुद्दीन बरकी, खुर्रम शेख, सचिव असद राजा, अध्यक्ष मोहम्मद नेयाज, अशरफ, महताब आलम, शमशाद अजीज, सफीकुर रहमान, माज अहमद और कलीमुल्ला अशरफ ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए नमाजियों की हर संभव मदद की। मौसम की कठिन परिस्थितियों के बावजूद ईमान और भाईचारे की यह तस्वीर नौतन खापटोला ईदगाह में साफ नजर आई, जहां लोगों ने एकजुट होकर ईद की नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी।1
- ईद को लेकर बेतिया में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट मोड में बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट आगामी ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 20 मार्च की शाम करीब 6 बजे शहर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बेतिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 ने किया। मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सदर डीएसपी विवेक ने बताया कि 21 मार्च को मनाए जाने वाले ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही, पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी बनी हुई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ईद का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं1
- ईद नमाज के बाद शिया समुदाय ने जताया शोक, काली पट्टी बांधकर दी श्रद्धांजलि, खबर का असर संवाददाता कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में आज शनिवार, दिनांक 21-03-2026 को ईद की नमाज़ के बाद एक भावुक दृश्य देखने को मिला। शिया समुदाय के लगभग 10-15 लोगों ने शिया मस्जिद में एकत्र होकर ईरान के राष्ट्रपति खामनेई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।इस दौरान सभी ने काली पट्टी बांधकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ की। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।यह कार्यक्रम सादगी और शांति के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें समुदाय के लोगों ने दुख की इस घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बनने का संदेश भी दिया।1