logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जानसेनगंज चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रयागराज: जानसेनगंज चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रयागराज। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जानसेनगंज चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुधीर कुमार सिंह ने किया। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और चेकिंग अभियान की लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस का यह अभियान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से चलाया गया।

1 hr ago
user_Khabar Jagat 24 News
Khabar Jagat 24 News
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जानसेनगंज चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रयागराज: जानसेनगंज चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान प्रयागराज। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जानसेनगंज चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुधीर कुमार सिंह ने किया। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और चेकिंग अभियान की लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस का यह अभियान शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से चलाया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल *पहली ही बारिश में डूबा विकास! जगदीशपुर का रास्ता बना दलदल, वीडियो ने खोली ज़मीनी हकीकत* *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल* जगदीशपुर,बारा/प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आई तस्वीरें किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि विकास के उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं जो पहली ही बरसात में पानी- पानी होते दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश के बाद गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क की पहचान तक मिट गई। चारों ओर कीचड़, पानी और फिसलन का ऐसा आलम है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। बच्चे स्कूल जाएं तो कैसे, बुजुर्ग निकलें तो किस सहारे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए ग्रामीण आखिर किस रास्ते से जाएं? यह सवाल अब पूरे गांव की जुबान पर है। मौके से सामने आया वीडियो स्वयं इस बात की गवाही दे रहा है कि बरसात की शुरुआत में ही हालात इतने भयावह हैं तो यदि लगातार मूसलाधार वर्षा हुई, तब इस गांव की तस्वीर कैसी होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रास्ता जलभराव की चपेट में है और ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है। यह केवल पानी भरने की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्या की जीवंत तस्वीर है, जो हर बारिश में गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उपजिलाधिकारी बारा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से वार्ता की गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर भी समाधान की दिशा में कदम बढ़ेंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने ग्राम पंचायत व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है तो क्या ग्राम प्रधान ने समय रहते इसकी जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाई? यदि किसी स्तर पर चूक हुई तो ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन क्यों नहीं किया। क्या विकास योजनाओं की समीक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई? आखिर वह कौन-सी कड़ी है जहां से व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है और उसका खामियाजा हर साल ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है? अब गांव के लोगों की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं। सभी को इंतजार है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, जिम्मेदारी तय करें और वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। मीडिया भी इस पूरे प्रकरण की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को मौके पर जो दिखाई देगा, जो सुना जाएगा और जिस स्तर पर कार्रवाई होगी, वही बिना किसी लाग-लपेट के जनता के सामने रखा जाएगा। क्योंकि कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता और पहली ही बरसात में सामने आई यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं।
    1
    *गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
*पहली ही बारिश में डूबा विकास! जगदीशपुर का रास्ता बना दलदल, वीडियो ने खोली ज़मीनी हकीकत*
*गांव की पीड़ा कैमरे में कैद, अब प्रशासन की परीक्षा — प्रधान, सचिव और जिम्मेदार व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल*
जगदीशपुर,बारा/प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र की बारा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर से सामने आई तस्वीरें किसी प्राकृतिक आपदा की नहीं, बल्कि विकास के उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं जो पहली ही बरसात में पानी- पानी होते दिखाई दे रहे हैं। हल्की बारिश के बाद गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क की पहचान तक मिट गई। चारों ओर कीचड़, पानी और फिसलन का ऐसा आलम है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। बच्चे स्कूल जाएं तो कैसे, बुजुर्ग निकलें तो किस सहारे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए ग्रामीण आखिर किस रास्ते से जाएं? यह सवाल अब पूरे गांव की जुबान पर है। मौके से सामने आया वीडियो स्वयं इस बात की गवाही दे रहा है कि बरसात की शुरुआत में ही हालात इतने भयावह हैं तो यदि लगातार मूसलाधार वर्षा हुई, तब इस गांव की तस्वीर कैसी होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रास्ता जलभराव की चपेट में है और ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है। यह केवल पानी भरने की घटना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्या की जीवंत तस्वीर है, जो हर बारिश में गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो प्रशासन का पक्ष जानने के लिए उपजिलाधिकारी बारा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी कारणवश उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद तहसीलदार बारा से वार्ता की गई। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार को स्वयं मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धरातल पर भी समाधान की दिशा में कदम बढ़ेंगे। इस पूरे घटनाक्रम ने ग्राम पंचायत व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यदि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है तो क्या ग्राम प्रधान ने समय रहते इसकी जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचाई? यदि किसी स्तर पर चूक हुई तो ग्राम पंचायत सचिव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन क्यों नहीं किया। क्या विकास योजनाओं की समीक्षा केवल कागजों तक सीमित रह गई? आखिर वह कौन-सी कड़ी है जहां से व्यवस्था कमजोर पड़ जाती है और उसका खामियाजा हर साल ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है? अब गांव के लोगों की निगाहें शुक्रवार पर टिकी हैं। सभी को इंतजार है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, जिम्मेदारी तय करें और वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। मीडिया भी इस पूरे प्रकरण की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार को मौके पर जो दिखाई देगा, जो सुना जाएगा और जिस स्तर पर कार्रवाई होगी, वही बिना किसी लाग-लपेट के जनता के सामने रखा जाएगा। क्योंकि कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता और पहली ही बरसात में सामने आई यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं।
    user_रामबाबू पटेल पत्रकार
    रामबाबू पटेल पत्रकार
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर। 5 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया.... प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर। 5 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह में भाजपा के अनेक पार्षद, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। जन्मदिन के अवसर पर सभी ने संजय गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन और अधिक गरिमामय बन गया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और आपसी सौहार्द का माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। हर्षोल्लास और _अनुशासित वातावरण के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं के_ लिए यादगार बन गया।
    1
    प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर। 5 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया....
प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर। 5 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह में भाजपा के अनेक पार्षद, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। जन्मदिन के अवसर पर सभी ने संजय गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन और अधिक गरिमामय बन गया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और आपसी सौहार्द का माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। हर्षोल्लास और _अनुशासित वातावरण के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं के_ लिए यादगार बन गया।
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में बारिश का असर: गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, छतनाग में सबसे ज्यादा 33 सेमी बढ़ा पानी प्रयागराज में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा और यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार 6 अगस्त सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना के तीनों प्रमुख गेज स्टेशनों पर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गंगा के छतनाग में 33 सेंटीमीटर हुई है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 28 सेंटीमीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 26 सेंटीमीटर बढ़ा है।
    1
    प्रयागराज में बारिश का असर: गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, छतनाग में सबसे ज्यादा 33 सेमी बढ़ा पानी


प्रयागराज में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा और यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार 6 अगस्त सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना के तीनों प्रमुख गेज स्टेशनों पर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गंगा के छतनाग में 33 सेंटीमीटर हुई है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 28 सेंटीमीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 26 सेंटीमीटर बढ़ा है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने किए बड़े वादे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने किए बड़े वादे प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मतदान से एक दिन पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जो कि पूर्व में अध्यक्ष रह चुके है अपने-अपने समर्थकों और चुनावी कैंपों के माध्यम से अधिवक्ताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। पूरे न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है, तो उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जिला अधिवक्ता संघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
    1
    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने किए बड़े वादे

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने किए बड़े वादे
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मतदान से एक दिन पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जो कि पूर्व में अध्यक्ष रह चुके है अपने-अपने समर्थकों और चुनावी कैंपों के माध्यम से अधिवक्ताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। पूरे न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का आशीर्वाद और समर्थन मिलता है, तो उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जिला अधिवक्ता संघ को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    1 hr ago
  • लगातार बारिश से नैनी के जमुना नगर में जलभराव, लोगों ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में लगातार बारिश से नैनी के जमुना नगर में जलभराव से लोगों ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप, दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नैनी के चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में भारी जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम द्वारा जलनिकासी के लिए पंपिंग मशीन लगाकर पानी निकाला जा रहा था। हालांकि, मोहल्ले के सोनू विश्वकर्मा का आरोप है कि बुधवार देर शाम नगर निगम के कर्मचारियों ने जलभराव वाले आबादी क्षेत्र से पंपिंग मशीन हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल के पीछे के रास्ते से ले जाकर होटल में मकान निर्माण का काम चल रहा था उसके अंदर भी पानी भरा हुआ था वहां लगा दिया गया।
    2
    लगातार बारिश से नैनी के जमुना नगर में जलभराव, लोगों ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में लगातार बारिश से नैनी के जमुना नगर में जलभराव से लोगों ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप, दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नैनी के चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में भारी जलभराव हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम द्वारा जलनिकासी के लिए पंपिंग मशीन लगाकर पानी निकाला जा रहा था। हालांकि, मोहल्ले के सोनू विश्वकर्मा का आरोप है कि बुधवार देर शाम नगर निगम के कर्मचारियों ने जलभराव वाले आबादी क्षेत्र से पंपिंग मशीन हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल के पीछे के रास्ते से ले जाकर होटल में मकान निर्माण का काम चल रहा था उसके अंदर भी पानी भरा हुआ था वहां लगा दिया गया।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.