*बहराइच: मानदेय वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन* बहराइच। जिले में मंगलवार उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी बैंक सखियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही शालिनी मिश्रा ने अन्य महिलाओं के साथ जिलाधिकारी (DM) को 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मुख्य मांग है कि उन्हें मिलने वाले 75,000 रुपये के ऋण को माफ किया जाए और उनकी सैलरी को स्थाई (परमानेंट) किया जाए। शालिनी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाली राशि बहुत कम है, जिसे बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की गई है। साथ ही, उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान देने और राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने की भी अपील की गई है। बैंक सखियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे 'जनता दरबार' का घेराव करने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक सखियां मौजूद रहीं, जिन्होंने सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई है
*बहराइच: मानदेय वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन* बहराइच। जिले में मंगलवार उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी बैंक सखियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही शालिनी मिश्रा ने अन्य महिलाओं के साथ जिलाधिकारी (DM) को 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन
सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मुख्य मांग है कि उन्हें मिलने वाले 75,000 रुपये के ऋण को माफ किया जाए और उनकी सैलरी को स्थाई (परमानेंट) किया जाए। शालिनी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाली राशि बहुत कम है, जिसे बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की गई है। साथ ही, उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान देने
और राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने की भी अपील की गई है। बैंक सखियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे 'जनता दरबार' का घेराव करने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक सखियां मौजूद रहीं, जिन्होंने सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई है
- Post by Fariyad Ali1
- बहराइच। जिले में मंगलवार उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी बैंक सखियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही शालिनी मिश्रा ने अन्य महिलाओं के साथ जिलाधिकारी (DM) को 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मुख्य मांग है कि उन्हें मिलने वाले 75,000 रुपये के ऋण को माफ किया जाए और उनकी सैलरी को स्थाई (परमानेंट) किया जाए। शालिनी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाली राशि बहुत कम है, जिसे बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की गई है। साथ ही, उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान देने और राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने की भी अपील की गई है। बैंक सखियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे 'जनता दरबार' का घेराव करने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक सखियां मौजूद रहीं, जिन्होंने सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई है3
- पेट्रोल और डीज़ल की कमी से त्राहिमाम, सड़क पर वकीलों का हल्लाबोल प्रदर्शन बहराइच। जनपद मे बीते एक सप्ताह से पेट्रोल और डीज़ल को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। आलम यह है की कई पेट्रोल पम्प ईंधन न होने के कारण बन्द हो चुके हैं तो कई जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल लेने के लिए लम्बी कतारें लगी हूई हैं। पेट्रोल और डीज़ल की कमी के कारण हो रही समस्याओं के चलते बहराइच के अधिवक्ताओं ने आज ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। दीवानी न्यायालय से निकले अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाज़ी की और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है की डीज़ल और पेट्रोल के लिए घंटो पेट्रोल पम्पो पर लाइन लगाना पड़ रहा है जिसके चलते अधिवक्ता और वादकारी समय से कोर्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसके चलते न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने आज ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे बैठक की और आज हड़ताल पर रहने का फैसला लिए इसके बाद सड़क पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर मांगो को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।2
- बहराइच- गेंदघर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच की छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को जनसंपर्क रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का उद्देश्य कक्षा 9 में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करना व बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना तथा अभिभावकों को इसके प्रति सचेत करना रहा। रैली के दौरान छात्राओं ने पढ़ी-लिखी नारी घर-घर की उजियारी, हर बच्चे को पढ़ाएंगे शिक्षा अधिकार हमारा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे प्रमुख नारे लगाए। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर गुलाम अलीपुरा आदि वार्डों से विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। अभिभावकों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मधु यादव (पी०ई०एस०) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना हैं।सभी लोगों के सहयोग के बिना या लक्ष्य संभव नहीं हैं।प्रवक्ता प्रतिमा कुमारी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।विद्यालय से बाहर बच्चों का चिंन्हांकन कर उनका नामांकन कराया जा रहा हैं।तथा शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं यूनिफॉर्म, बैग, मध्याह्न भोजन, निशुल्क पुस्तके, एक्सपोजर विजिट आउट ऑफ स्टेट, व्यूटी वेलनेस कोर्स,5 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली छात्राओं को 6000 रूपये प्रतिवर्ष छात्राओं को धनराशि व सनेटरी पैड हेतु 300 रुपये छात्राओं के खाते में आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।इस अवसर पर राबिया अंसारी, कीर्ति गोस्वामी, ममता यादव सहित शिक्षक गण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।2
- Post by Ashok Kumar9
- Post by Maniram1
- उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा - रुपईडीहा रोड स्थित ड्रीम हाउस कैंपस में भारत–नेपाल संयुक्त पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे। कार्यक्रम में भारत और नेपाल से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी जिम्मेदारियों पर विचार किया गया l गोष्ठी को संबोधित करते विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने कहा ब्रिटिश हुकूमत के समय से भारत नेपाल की पत्रकारिता को बल मिला और इससे पूर्व पत्रकारों का दमन होता था परंतु साहस के साथ लोगों ने कार्य किया इस समय की पत्रकारिता पर जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता 3 सेक्टर में डिवाइड हो चुकी है इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया शामिल है उन्होंने कहा कि हम लोग भी सोशल मीडिया पर ध्यान देते हैं इसमें सतर्क रहने की जरूरत है l हमारे हम सब को सदियों पुराने संबंध रहे है नेपाल मे सरकार आती रही जाती रही लेकिन जो भारत और नेपाल के बीच बाइंडिंग है उन्होंने भारत नेपाल के संबंधों की बात करते हुए कहा कि दोनों में संबंध निरंतर बना रहेगा और दोनों में जो मैत्री भाव है रहेगा l वरिष्ठ पत्रकार भागवत शुक्ला उसने कहा कि पत्रकारों का दमन होता है अपनी सच्चाई की ताकत को पकड़े रहे अगर सरकारें दमन करती है तो हमारे लिखने की ताकत को और बल मिलता है मुखर होते है l वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता में बड़ा बदलाव आया है। पहले समाचार हाथ से लिखकर भेजे जाते थे, जबकि आज इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से खबरें तुरंत प्रसारित हो जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार अशोक उपाध्याय ने कहा कि सभी पत्रकारों को अपनी कलम जनहित, समाज, किसानों और युवाओं के हित में चलानी चाहिए। बलहा विधायक प्रतिनिधि अशोक जिंदल ने पत्रकारों से निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता करने की अपील की। नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार पूंणलाल चुके ने कहा कि भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच ऐसे कार्यक्रम आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और पत्रकारिता को नई दिशा देते हैं। उन्होंने 2007 में हुई गोष्ठी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी पत्रकारों को काफी प्रेरणा मिली थी भारत नेपाल के सभी पत्रकार साथी अपनी कलम को सही दिशा में चलाएं l मनिराम शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय पत्रकारों के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद उनकी लेखनी सही दिशा में आगे बढ़ रही है l इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ताहिर हुसैन कहा कि प्रशासन के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने पर कई बार पत्रकारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस मुद्दे पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। राजीव शर्मा ने भारत–नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच “रोटी-बेटी” का रिश्ता है। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी के उदाहरण से आपसी सम्मान और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अशोक उपाध्याय, राजीव शर्मा,अजय शर्मा,परवेज रिजवी, संतोष शुक्ला, भागवत शुक्ला, ताहिर हुसैन,हनुमान प्रसाद गुप्ता, कुलदीप, विनोद कुमार द्विवेदी, शकील अंसारी,अभिलाष श्रीवास्तव (सोनू), विवेक श्रीवास्तव, विनोद जैसवाल, भूपेंद्र पांडेय, दिवाकर श्रीवास्तव, अभिनव गोयल,मनोज टेकरीवाल,नयन जायसवाल, अब्दुल कादिर, मनोज गुप्ता, रामेश्वर सिंह,दीपक श्रीवास्तव, रावेन्द्र शर्मा, राहुल पाण्डेय, अशोक पाठक, भुवन भास्कर वर्मा, रूद्र प्रताप मिश्र, शिवम पाण्डेय शहाबुद्दीन खान,प्रकाश श्रीवास्तव, अनुज जायसवाल,सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे ।4
- Post by Fariyad Ali1