Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजघाट मियापुर अग्निकांड! तीन पीड़ित परिवारों को विधायक तौसीफ आलम ने सोंपी सहायता राशि
Md Abu Farhan
राजघाट मियापुर अग्निकांड! तीन पीड़ित परिवारों को विधायक तौसीफ आलम ने सोंपी सहायता राशि
More news from Kishanganj and nearby areas
- Post by Md Abu Farhan1
- राजघाट मियापुर अग्निकांड: पीड़ित परिवारों को मिली राहत, विधायक तौसीफ आलम ने सौंपी सहायता राशि। टेढ़ागाछ (किशनगंज): बैगना पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित राजघाट मियापुर में हाल ही में लगी भीषण आग ने तीन परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हादसे में घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया, वहीं तीन बकरियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने जीवन यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीनों घर इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को एआईएमआईएम बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार एवं अंचल नाजिर नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान मु. सलमा खातून, सरबीना खातून एवं जीतन बेगम को प्रत्येक 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। राजस्व अधिकारी ने बताया कि नुकसान का आकलन कर आगे की सहायता भी जल्द दी जाएगी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए पीड़ितों के पुनर्वास की मांग की है।1
- Post by Nosad1
- के गले से चेन छीनकर भाग रहे स्नैचर को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले जोकीहाट/अररिया। अररिया जिले के जोकीहाट मुख्य बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक बच्चे के गले से चेन छीनकर भाग रहे स्नैचर को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बच्चे के गले से चेन झपट ली और भागने लगा। तभी आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्नैचर को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मटियारी निवासी नन्हा के रूप में हुई है। वहीं बच्चे की मां की पहचान तारण मझवा निवासी शाइका के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।3
- टैक्सी ड्राइवर को मौत के घाट उतारने वाला सत्तू दुकानदार फारबिसगंज के सब्जी मंडी में रोड चौराहे पर सैकड़ो लोगों के सामने1
- 😭🥹1
- unke parijanon ko Insaaf Milna chahiye yah sab siyasi mamla ke vajah se ho raha hai neta log vote mangne ke chakkar mein Hindu Muslim karva raha hai lekin aam Janata ko iska bhanak bhi nahin lagta hai aur uske bhavnaon se khel kar apna vote bank banaa leta hai apna 100 200 500 karod Kama ke Amir ho jata hai aur log aapas mein ladte rahte hain1
- Post by Md Abu Farhan1