Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर की यह तस्वीर विचलित करने वाली है। 17 साल का करन और उसका वो अधूरा इंजेक्शन कोर्स...। आज वो बच्चा जिस दर्द से गुजर रहा है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। रेबीज जानलेवा है, 100% घातक है। कृपया इसे मजाक में न लें, कुत्ते के काटने पर तुरंत और पूरा इलाज ही एकमात्र रास्ता है।
Delhi khabar
मिर्जापुर की यह तस्वीर विचलित करने वाली है। 17 साल का करन और उसका वो अधूरा इंजेक्शन कोर्स...। आज वो बच्चा जिस दर्द से गुजर रहा है, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। रेबीज जानलेवा है, 100% घातक है। कृपया इसे मजाक में न लें, कुत्ते के काटने पर तुरंत और पूरा इलाज ही एकमात्र रास्ता है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- न्यूज़: राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में स्थित वर्धमान गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों को प्राइवेट गाड़ियों में भरकर रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी से जुड़े लोग ब्लैक में सिलेंडर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सप्लाई चोरी-छिपे प्राइवेट वाहनों के जरिए की जाती है, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में संबंधित विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि गैस की कालाबाजारी पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।1
- शताब्दी वर्ष कार्यक्रम समाज के साथ संवाद1
- Post by Public 9Tv रिपोर्टर अख्तियार3
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- #viralvideo #बिहार #सरकार1
- कुछ लोग LPG को लेकर बेवजह अफवाह फैला कर अपना एजेंडा चला रहे हैं। इससे वे खुद तो बेनकाब हो ही रहे हैं, साथ ही देश को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं। युद्ध के कारण पैदा हुए इस वैश्विक संकट से कोई देश अछूता नहीं है। भारत भी इससे निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी1
- दिल्ली के अशोक विहार में गैस कटर से ATM मशीन काटकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस। दिल्ली के अशोक विहार फेज-1 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में शनिवार, 14 मार्च 2026 को बेखौफ बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सुभाष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त और जली हुई हालत में मिली। प्राथमिक जांच से पता चला है कि अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काटकर खोलने और नकदी निकालने का प्रयास किया। बैंक के शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार के अनुसार, एटीएम में करीब 4.81 लाख रुपये मौजूद थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिम जिले की क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है, जहां से फॉरेंसिक जांच के लिए छह 'चांस प्रिंट्स' उठाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।1
- न्यूज़: बाहरी ज़िला कम्युनिटी पुलिसिंग सेल द्वारा विकास नगर स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रन्होला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 320 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश देना है।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1