Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यूज़: बाहरी ज़िला कम्युनिटी पुलिसिंग सेल द्वारा विकास नगर स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रन्होला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 320 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश देना है।
Jyoti Sharma
न्यूज़: बाहरी ज़िला कम्युनिटी पुलिसिंग सेल द्वारा विकास नगर स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रन्होला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 320 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश देना है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर जनपद में गैस, पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें — अधिकारियों ने दिए निर्देश। विकास भवन के सभागार में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा समस्त गैस एजेंसियों के डीलर एवं पेट्रोल/डीजल पंप प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आम जनमानस को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी वितरकों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ गैस, पेट्रोल एवं डीजल का वितरण करें तथा अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान न करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा जनसामान्य के साथ दुर्व्यवहार की घटना संज्ञान में आती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल अथवा डीजल की कमी के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपदा की स्थिति में अवसर तलाशने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल रिस्पांस किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 की टीम सहित अन्य पुलिस सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि एजेंसी संचालक अपने व्यवहार एवं संवाद के माध्यम से भी व्यवस्था को सुचारु बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी पारदर्शी एवं शालीन व्यवहार के साथ ग्राहकों की सेवा करने हेतु निर्देशित करें। साथ ही एजेंसी परिसर में आवश्यक अधिकारियों एवं संपर्क नंबरों का बोर्ड प्रदर्शित करने तथा एजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में सुविधा हो तथा उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- साधू और महिला के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल1
- क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 12 संगीन मामलों में वांछित आदतन अपराधी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर SR, क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विभिन्न थानों में दर्ज करीब 12 आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी, चोरी और जालसाजी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।1
- Post by Public 9Tv रिपोर्टर अख्तियार3
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- #viralvideo #बिहार #सरकार1
- कुछ लोग LPG को लेकर बेवजह अफवाह फैला कर अपना एजेंडा चला रहे हैं। इससे वे खुद तो बेनकाब हो ही रहे हैं, साथ ही देश को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं। युद्ध के कारण पैदा हुए इस वैश्विक संकट से कोई देश अछूता नहीं है। भारत भी इससे निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी1
- न्यूज़: राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में स्थित वर्धमान गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों को प्राइवेट गाड़ियों में भरकर रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसी से जुड़े लोग ब्लैक में सिलेंडर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सप्लाई चोरी-छिपे प्राइवेट वाहनों के जरिए की जाती है, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में संबंधित विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि गैस की कालाबाजारी पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।1