तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर जनपद में गैस, पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें — अधिकारियों ने दिए निर्देश। विकास भवन के सभागार में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा समस्त गैस एजेंसियों के डीलर एवं पेट्रोल/डीजल पंप प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आम जनमानस को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी वितरकों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ गैस, पेट्रोल एवं डीजल का वितरण करें तथा अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान न करें। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा जनसामान्य के साथ दुर्व्यवहार की घटना संज्ञान में आती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल अथवा डीजल की कमी के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपदा की स्थिति में अवसर तलाशने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल रिस्पांस किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर डायल 112 की टीम सहित अन्य पुलिस सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि एजेंसी संचालक अपने व्यवहार एवं संवाद के माध्यम से भी व्यवस्था को सुचारु बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी पारदर्शी एवं शालीन व्यवहार के साथ ग्राहकों की सेवा करने हेतु निर्देशित करें। साथ ही एजेंसी परिसर में आवश्यक अधिकारियों एवं संपर्क नंबरों का बोर्ड प्रदर्शित करने तथा एजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में सुविधा हो तथा उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- शताब्दी वर्ष कार्यक्रम समाज के साथ संवाद1
- दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. “ऑपरेशन शस्त्र” के तहत यह बड़ी कार्रवाई दिल्ली पुलिस की नॉर्दर्न रेंज द्वारा की गई, जिसमें रोहिणी, उत्तर पश्चिम और बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया. इस अभियान के तहत पुलिस ने अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार नॉर्दर्न रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया. इसके लिए हर एक पुलिस थाने में अलग-अलग विशेष टीमें गठित की गईं. पूरे ऑपरेशन के लिए कुल 66 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 800 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया. इन टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच की और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 43 मामले दर्ज किए गए, जबकि 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 21 बदमाश BC (बैड कैरेक्टर) श्रेणी के बताए जा रहे हैं, जिन पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. कार्रवाई में पुलिस ने 13 पिस्तौल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस का कहना है कि यह पूरा अभियान महज 24 घंटे के भीतर चलाया गया, जिसमें अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई. दिल्ली पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे.1
- A massive pile of garbage has been lying in front of a shop located in Bharat Vihar (Dwarka Sector 15) for days; however, the MCD has yet to take any action. The shopkeeper states that despite repeated complaints, no cleaning work has been undertaken, creating a risk of unsanitary conditions and the spread of disease. Local residents are distressed and are expressing their outrage at the administration, demanding an immediate resolution to this issue. @MCD_Delhi #MCDDelhi #SwachhBharat #GarbageIssue #BreakingNews भारत विहार (द्वारका सेक्टर 15) में एक दुकान के सामने कई दिनों से कूड़े का एक विशाल ढेर पड़ा हुआ है; हालाँकि, MCD ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। दुकानदार का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद, सफाई का कोई काम नहीं किया गया है, जिससे अस्वच्छ हालात पैदा होने और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी परेशान हैं और प्रशासन के प्रति अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए, इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं। @MCD_Delhi #MCDDelhi #SwachhBharat #GarbageIssue #BreakingNews1
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- सपा-कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुरता नहीं, भाजपा दे मेरा साथ1
- साधू और महिला के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट का वीडियो वायरल1
- Post by Ajay Juicer1
- न्यूज़: बाहरी ज़िला कम्युनिटी पुलिसिंग सेल द्वारा विकास नगर स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रन्होला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 320 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश देना है।1
- भदोही जिले से बड़ी खबर..भदोहीविद्युत विभाग पर लगा पर भरस्टाचार का.गंभीर आरोप ...विजय गुप्ता ने.लाइन मैन अरविन्द यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए.जिला अधिकारी को सौपा पत्र जो की हर महीने बिल भरने व चार किलो वाटकनेक्शन रहने पर भी नेशनल तिराहे पर स्थित होटलमे भरस्टाचार मे लिप्त विद्युत कर्मी पर पैसे के साजिस व रंजीयस मे विना किसी सूचना व नोटिस काटा कनेक्शन दुकानदार का 30.000मिठाई व सामग्री नुकसान होने लगा गंभीर आरोप पीड़िता द्वारा जिला अधिकारी भदोही को सौपा पत्र छती पूर्ति की भरपाई कराने व कार्यवाही की माग रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट1
- Post by Ajay Juicer4