Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार बलिया। जनपद के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सोमवार दोपहर जनेश्वर मिश्र सेतु पिकेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने जनाड़ी तिराहे की ओर से आ रही एक संदिग्ध टीवीएस अपाचे बाइक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक से '8PM' ब्रांड की 110 पाउच (लगभग 20 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान 22 वर्षीय भीम यादव, निवासी केशवपुर, बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
MD EMRRAN KHAN journalist BALL

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by बागी बलिया1
- गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर, असनावर गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें 150 किसानों की 200 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने ट्रैक्टर और झाड़ियों के सहारे आग पर काबू पाया।2
- दिल दहला देने वाली घटन,................... 😭1
- समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने हाल के चुनावों को लेकर बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं और “बंपर वोटिंग” को भी अपने पक्ष में बताया है। क्या कहा अखिलेश यादव ने? अखिलेश यादव का कहना है कि जब जनता बड़ी संख्या (बंपर वोटिंग) में वोट डालती है, तो इसका नुकसान बीजेपी को होता है, क्योंकि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हार का अंदेशा होने पर चुनाव आयोग और प्रशासन का सहारा लेती है। उनका यह भी दावा है कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई, ताकि बीजेपी को फायदा मिले। चुनाव में “बंपर वोटिंग” का मतलब ज्यादा मतदान (High voter turnout) आमतौर पर यह संकेत देता है कि जनता में बदलाव की इच्छा या असंतोष हो सकता है। विपक्षी दल अक्सर इसे अपने पक्ष में मानते हैं, जबकि सत्ताधारी दल इसे अपने समर्थन के रूप में भी पेश करते हैं। अखिलेश यादव का सीधा आरोप है कि ज्यादा वोटिंग से बीजेपी को नुकसान होगा और जनता इस बार जवाब देगी। हालांकि, असली असर चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होता है—क्योंकि बंपर वोटिंग किसके पक्ष में जाती है, यह क्षेत्र और मुद्दों पर निर्भर करता है।1
- कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल की 8वीं मे पढ़ने वाली, मधेपुरा की रहने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और जो कहे आप विडीओ के मध्यम से सुनिए और देखीये,समझने का प्रयत्न कीजिए ? #vidio #news #bihar #trending #prashant1
- समाजसेवी लड्डू के घर पहुंचे गुड्डु बबुआन उनकी बड़ी माँ के तलचित्र पर पुष्प अर्पित किया3
- Post by बागी बलिया1
- बलिया में पुलिस अधीक्षक ने किया मेस व आरक्षी बैरक का उद्घाटन, थानों का किया निरीक्षण1
- मैरवा में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: 7 संस्थान सील, छापेमारी से हड़कंप मैरवा (सीवान) में सोमवार को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय के निर्देश पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में सात टीमों ने एक साथ छापेमारी की। जांच में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 7 संस्थानों को सील किया गया। इनमें प्रमुख रूप से मां वैष्णो हॉस्पिटल, श्री साईं हॉस्पिटल, सुगांती राज हॉस्पिटल, शाइन स्टार हॉस्पिटल, निशा हॉस्पिटल, सुरक्षा जांच घर और कृष्णा जांच घर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कई संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने दस्तावेजों और सुविधाओं की गहन जांच की। एसडीएम ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संचालकों को वैध कागजात रखने की सलाह दी गई है।1