मैरवा में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: 7 संस्थान सील, छापेमारी से हड़कंप मैरवा में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: 7 संस्थान सील, छापेमारी से हड़कंप मैरवा (सीवान) में सोमवार को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय के निर्देश पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में सात टीमों ने एक साथ छापेमारी की। जांच में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 7 संस्थानों को सील किया गया। इनमें प्रमुख रूप से मां वैष्णो हॉस्पिटल, श्री साईं हॉस्पिटल, सुगांती राज हॉस्पिटल, शाइन स्टार हॉस्पिटल, निशा हॉस्पिटल, सुरक्षा जांच घर और कृष्णा जांच घर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कई संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने दस्तावेजों और सुविधाओं की गहन जांच की। एसडीएम ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संचालकों को वैध कागजात रखने की सलाह दी गई है।
मैरवा में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: 7 संस्थान सील, छापेमारी से हड़कंप मैरवा में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई: 7 संस्थान सील, छापेमारी से हड़कंप मैरवा (सीवान) में सोमवार को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय के निर्देश पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में सात टीमों ने एक साथ छापेमारी की। जांच में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 7 संस्थानों को सील किया गया। इनमें प्रमुख रूप से मां वैष्णो हॉस्पिटल, श्री साईं हॉस्पिटल, सुगांती राज हॉस्पिटल, शाइन स्टार हॉस्पिटल, निशा हॉस्पिटल, सुरक्षा जांच घर और कृष्णा जांच घर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कई संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने दस्तावेजों और सुविधाओं की गहन जांच की। एसडीएम ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संचालकों को वैध कागजात रखने की सलाह दी गई है।
- ब्रेकिंग न्यूज : जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गोपालगंज पुलिस ने कुचायकोट से विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ गैरजमानती वारंट लिया है।पुलिस की टीम सूबह 6 बजे विधायक पप्पू पांडेय के पैतृक गांव नया गांव तुलसिया पहुंची। जहां करीब 2 घंटे तक छापेमारी करने के बाद वहां से 8 बजे हथुआ स्थित पेट्रोल पंप पहुंचकर छापेमारी कर रही है। हालांकि इस कार्रवार्ड में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी में भी छापेमारी चल रही है। अब जानिए पूरा मामला क्या है : जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने 1 अप्रैल को कुचायकोट थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डसमें बताया गया, बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड 93 डिसमिल जमीन है। जदयू विधायक पप्पू पांडेय के लोगों ने 5 कमरों के ताले तोडकर अपना ताला लगा दिया और जान मारने की नीयत से फायरिंग भी की। किसी तरह अपनी जान बचा पाए और इसकी सुचना पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहंचकर कुछ अपराधियों को पकड़ा जबकि कुछ भाग गए। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, अपराध की साजिश सतीश पाण्डेय विधायक अमरेन्द्र कूुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने रची है। कुचायकोट पुलिस ने कोर्ट में फरारी की रिपोर्ट दाखिल कर वारंट जारी करने का आवेदन दिया था. जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया है। SP विनय तिवारी ने विधायक और उनके भार्ड की अरेस्टिंग के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया है। भू-माफियाओं को संरक्षण देने और अपराधियों का मनोबल बढाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी...1
- बिहार का मुख्यमंत्री आखिर कौन? Who is the Chief Minister of Bihar?1
- बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कड़सर में रविवार की रात चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा इन्वर्टर, बैटरी, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई। इस चोरी से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान जयप्रकाश वर्मा ने तत्काल 112 नंबर पुलिस और उभांव थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।3
- जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी का वक्तव्य1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। यह घटना ट्रांसफार्मर से गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई। मृतक की पहचान देवापुर गांव निवासी मोहन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र सुबोध सिंह के रूप में हई है। जानकारी के अनुसार, सबोध सिंह प्रतिदिन की तरह अपने खेत में काम करने गए थे। खेत में पहले से ही ट्रांसफार्मर से निकला एक विद्युत प्रवाहित तार गिरा हआ था, जिसे वह देख नहीं पाए। काम करते समय वह उस तार के संपर्क में आ गए और उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वे अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बरौली थाना पुलिस मौके पर पहंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है...1
- बेल्थरारोड : नगर के जिला पंचायत डाक बंगले में आम आदमी पार्टी की अहम बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनाव और संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी हृदयानंद सिंह, जिला सचिव अंजनी तिवारी, राजकुमार जायसवाल, दिनेश यादव, संजय सिंह, विनोद मानव, अरशद हिन्दुस्तानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन विधानसभा प्रभारी ने किया।1
- थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिलें भी बरामद* अवगत कराना है कि दिनांक 28.03.2026 को 01 अज्ञात व्यक्ति का शव जनपद के थाना सुरौली क्षेत्रांर्गत भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में मिला था जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी, जो जनपद देवरिया के सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था। इस संबंध में मृतक के ससुर शिव बहादुर पुत्र शिवनन्दन निवासी बरादेव थाना औरास जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 01.04.2026 को थाना सुरौली पर मु0अ0सं0-64/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। उक्त अभियोग का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा उक्त घटना की जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज/वीडियो के आधारा पर 02 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए थे, जिनकी खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तिवई बैदा मार्ग पर बिन्दवलिया पुल के पहले तिराहे के पास से 05 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. करन भारती पुत्र विनोद प्रसाद 2. धनन्जय पुत्र रामानन्द प्रसाद 3. पंकज भारती पुत्र श्रीकिशुन प्रसाद 4. अरुण कुमार पुत्र मिन्टू प्रसाद निवासीगण ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 5. आकाश यादव पुत्र राम प्रसाद यादव साकिन नगवा थाना सुरौली को घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें क्रमशः हीरो स्प्लेण्डर UP52CL1311 व टीवीएस राइडर UP52CL5929 के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लाठी, एक कड़ा, एक अंगूठी, पांच मोबाइल ( 04 अभियुक्त का व 01 मृतक का) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि अभियुक्त गण दिनांक 28.03.2026 को उक्त दोनो मोटरसाइकिल से जा रहे थे, उसी दौरान रवि प्रकाश (मृतक) द्वारा लिफ्ट मांगे जाने पर अभियुक्तगण रवि प्रकाश को मोटरसाइकिल पर बैठा लिये। कुछ दुर आगे चलने पर रवि प्रकाश द्वारा गाड़ी रोकने को कहा गया लेकिन अभियुक्तों द्वारा गाड़ी नही रोका गया किसी बात की कहासुनी को लेकर मृतक रवि प्रकाश ने इन लोगो को गाली दे दिया इसी बात से गुस्सा होकर उक्त अभियुक्तगण रवि प्रकाश को काफी बुरी तरह से लाठी-डण्डा व कड़े से काफी मारे पीटे और उसके उपर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसकी हत्या कर दिये। हत्या करने के पश्चात अभियुक्तगण रवि प्रकाश के शव को छुपाने के लिये अपनी मोटरसाइकिलों पर लादकर भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में फेंक दिये थे। व अभियुक्त आकाश यादव द्वारा मृतक रवि प्रकाश का मोबाइल अपने पास रख लिया गया । इस प्रकार थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-* 1. करन भारती पुत्र विनोद प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 2. धनन्जय पुत्र रामानन्द प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 3. पंकज भारती पुत्र श्रीकिशुन प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 4. अरुण कुमार पुत्र मिन्टू प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 5. आकाश यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी नगवा थाना सुरौली जनपद देवरिया। *बरामदगी का विवरणः-* 1.हीरो स्प्लेण्डर UP52CL1311 2.टीवीएस राइडर UP52CL5929 3.एक लाठी 4.एक कड़ा 5.एक अंगूठी 6.पांच मोबाइल ( 04 अभियुक्त का व 01 मृतक का) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-* 1.थानाध्यक्ष श्री अविनाश मौर्या थाना सुरौली जनपद देवरिया 2.व0उ0नि0 ममता मिश्रा थाना सुरौली जनपद देवरिया 3.उ0नि0 विवेक यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया 4.का0 बेलाल अंसारी थाना सुरौली जनपद देवरिया 5.का0 पवन कुमार यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया 6.का0 अवनीश यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया 7.हे0का0 अखिलेश दूबे थाना सुरौली जनपद देवरिया 8.का0 मनीष कुशवाहा थाना सुरौली जनपद देवरिया 9.का0 रतन कन्नौजिया थाना सुरौली जनपद देवरिया 10.निरीक्षक श्री सादिक परवेज सर्विलांस टीम जनपद देवरिया 11.उ0नि0 श्री गोपाल प्रसाद राजभर प्रभारी एसओजी टीम जनपद देवरिया 12.उ0नि0 रिजवान अली एसओजी टीम जनपद देवरिया 13.हे0का0 शमसुलेन खान एसओजी टीम जनपद देवरिया 14.का0 प्रिन्स सिंह एसओजी टीम जनपद देवरिया 15.का0 अंकित यादव एसओजी टीम जनपद देवरिया 16.का0 विनय प्रताप सिंह एसओजी टीम जनपद देवरिया 17.का0 विशाल जायसवाल एसओजी टीम जनपद देवरिया 18.का0 विजय कुमार यादव एसओजी टीम जनपद देवरिया 19.हे0का0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम जनपद देवरिया 20.हे0का0 सुधीर मिश्र सर्विलांस टीम जनपद देवरिया 21.का0 सुमन्त कुमार यादव सर्विलांस टीम जनपद देवरिया1