सड़कों पर उतरे अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर की गयी हत्या मामले में अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन बहराइच। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की आग अब पूरे प्रदेश में फैलने लगी है। रामपुर जिला बार एसोसिएशन के आह्वाहन पर बहराइच में अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद हड़ताल किया और दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रामपुर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शुक्ला ने बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित रामपुर में हूए अधिवक्ता फारूक अहमद हत्याकांड मामले में मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया की उनके मांगपत्र को ज़िलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जायेगा।
सड़कों पर उतरे अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर की गयी हत्या मामले में अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन बहराइच। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की आग
अब पूरे प्रदेश में फैलने लगी है। रामपुर जिला बार एसोसिएशन के आह्वाहन पर बहराइच में अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद हड़ताल किया और दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रामपुर जिला पंचायत के
अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शुक्ला ने बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित रामपुर में हूए अधिवक्ता फारूक अहमद हत्याकांड मामले में मृतक अधिवक्ता के परिजनों
को एक करोड रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया की उनके मांगपत्र को ज़िलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जायेगा।
- Post by Aditya Soni1
- बहराइच। केंद्र सरकार की श्रम नीतियों और नए लेबर कोड के विरोध में आज बहराइच जिले में विभिन्न संगठनों ने डीएम कार्यालय कलेक्ट पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन किया। 'यूपीएमएसआरए' (UPMSRA) के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्य अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि यह आंदोलन देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा है, जिसमें बैंक, एलआईसी और रेलवे जैसे कई महत्वपूर्ण संगठनों का समर्थन प्राप्त है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार 1976 के पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू कर रही है, जो श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 'फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट' जैसी व्यवस्थाएं उन्हें बंधुआ मजदूरी की ओर धकेल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो भविष्य में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट-; हरेंद्र पांडेय संगठन सदस्य3
- सड़कों पर उतरे अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर की गयी हत्या मामले में अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन बहराइच। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर की गई हत्या की घटना की आग अब पूरे प्रदेश में फैलने लगी है। रामपुर जिला बार एसोसिएशन के आह्वाहन पर बहराइच में अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद हड़ताल किया और दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक सड़क पर उतर कर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रामपुर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश शुक्ला ने बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित रामपुर में हूए अधिवक्ता फारूक अहमद हत्याकांड मामले में मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया की उनके मांगपत्र को ज़िलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जायेगा।4
- पार्सल अधीक्षक मऊ परिचय बताते हुए,RPF जवान से बोले अंखिया निकाल लेब...निकाल लेब अंखिया अब्बै,,देखिये ज़नाब कैसे झाड़ रहे अपने नाम का रौब,, वीडियो #वायरल..👇1
- महसी/बहराइच जिले में अंतरराष्ट्रीय चोरों को किया गिरफ्तार 10 बाइक बरामद1
- थाना इकौना क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा SOG/सर्विलांस व थाना इकौना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं को कारित करने वाला 01 वांछित शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार तथा 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये चोरी गया माल व घटना में प्रयुक्त उपकरण, 01 मोटर साइकिल, 01 तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद*- थाना इकौना पुलिस द्वारा दिनांक 11/12.02.2026 की मध्य रात्रि को थाना क्षेत्रान्तर्गत सदिंग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन की चेंकिग के दौरान थाना इकौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026, मु0अ0सं018/2026, मु0अ0सं0 21/2026 मे चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी करने व अज्ञात अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी करते हुए मोहनीपुर चौराहे से कैलाशपुर मार्ग हाइवे मोड़ के पास चेकिंग की जा रहा थी कि एक मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट पर तीन व्यक्ति सवार आते हुये दिखाई दिये जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया आत्म सुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही मे एक अभियुक्त रामप्रकाश उर्फ प्रकाश पासी घायल हो गया जिसे सीएचसी इकौना उपचार हेतु ले जाया गया तथा *दो अन्य अभियुक्त 1. राजू सिंह 2. रामचन्दर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 बिना नम्बर प्लेट की प्लसर मोटर साइकिल व चोरी की घटना करनें में प्रयुक्त उपकरण (01 पेंचकस, 01 सब्बल, 01 आरी ब्लेड, 01 कटर) व चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, नगद 25000/- रूपये बरामद किये गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इकौना पर मु0अ0सं0- 33/2026 धारा 109(1),352,351(3) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हों कि थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत चोरी/नकबजनी की घटना कारित की गई थी। घटना का त्वरित अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई थी। जिनके द्वारा माल व अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी जिसके क्रम में दिनांक 11/12.02.2026 की मध्य रात्रि में निरीक्षक अपराध इकौना श्री परमानंद तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार तथा 02 अन्य अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वे बीते कई दिनों से रात्रि के समय लगातार विभिन्न गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। वे अत्यंत शातिर एवं सुनियोजित तरीके से वारदात करते थे, जिससे किसी को उन पर संदेह न हो सके। अभियुक्तगण दिन के समय मोटरसाइकिल से गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे। इस दौरान वे ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे जो गांव के बाहरी हिस्से में स्थित हों, जहां से आसानी से भागने का रास्ता उपलब्ध हो तथा रात्रि में सेंधमारी करना सरल हो। वे घरों की बनावट, दरवाजे-खिड़कियों की स्थिति एवं आसपास की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण करते थे। घर में मौजूद व्यक्तियों की संख्या का अंदाजा लगाने हेतु अभियुक्तगण घर की छत या आंगन में ईंट-पत्थर फेंकते थे, जिससे अंदर से होने वाली हलचल से उन्हें स्थिति का पता चल सके। उपयुक्त अवसर मिलने पर वे चोरी की घटना को अंजाम देते थे। अभियुक्तगणों ने यह भी बताया कि रात्रि के समय वे मोटरसाइकिल से गांव के बाहर किसी सुनसान स्थान पर एकत्र होकर बाइक छिपा देते थे तथा पैदल चिन्हित घर तक पहुंचते थे, जिससे किसी को उनके आने-जाने की भनक न लगे। घर में प्रवेश करने के पश्चात वे कम से कम समय में नकदी, आभूषण एवं अन्य कीमती सामान बैग में भरकर तुरंत मौके से फरार हो जाते थे। उनकी कार्यप्रणाली इतनी सफाई और गोपनीयता से होती थी कि प्रायः ग्रामीणों को घटना की जानकारी भी देर से हो पाती थी। किन्तु इस बार चोरी की घटना कारित करने हेतु जाते समय पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्तगणों को पकड़ लिया गया।1
- बहराइच। महसी तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) आलोक प्रसाद के कथित अमर्यादित व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल गुरुवार को 15वें दिन भी जारी रही। दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चले प्रदर्शन के चलते तहसील का समस्त न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्र ने कहा कि जब तक एसडीएम के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता रामकरण त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस बीच, एसडीएम की सुरक्षा में तैनात तीन होमगार्डों ने भी उनके खिलाफ अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। बढ़ते तनाव को देखते हुए तहसील परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।4
- बहराइच। भारत–नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेपाल राष्ट्र के तीन अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग जनपदों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत की टीम 11 फरवरी को ICP चौराहे से पचपकड़ी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम साहरुप खां उर्फ टोर्रा, अरमान खां और नफीस खां निवासी मलऊपुरवा डुडुवा, जिला बांके (नेपाल) बताए। आरोपित बाइक के कोई कागजात नहीं दिखा सके और पूछताछ में स्वीकार किया कि हीरो स्प्लेंडर (UP32MC0297) को नानपारा थाना क्षेत्र से चोरी कर नेपाल ले जा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों की निशानदेही पर चकिया जंगल से झाड़ियों में छिपाई गई 9 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। बरामद मोटरसाइकिलें बहराइच के विभिन्न थानों के अलावा लखनऊ, लखीमपुर खीरी और गोंडा जनपद से चोरी की गई थीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना रूपईडीहा में मुकदमा संख्या 32/2026 धारा 317(2), 317(4), 341(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी पचपकड़ी तिराहे से की गई जबकि चोरी की मोटरसाइकिलें चकिया जंगल से बरामद हुईं। इस कार्रवाई में एसएसआई दीनानाथ सागर, एसआई शेखर प्रसाद सहानी, एसआई राहुल सरोज सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।4