Shuru
Apke Nagar Ki App…
जबेरा में फर्जी PhonePe दिखाकर 8000 की ठगी, आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट जबेरा (दमोह)। नगर के एक ऑनलाइन सेंटर संचालक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक युवक जो अपना नाम शशांक भारद्वाज बता रहा था, दुकान पर आया और PhonePe पर पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 8000 रुपये का सामान / नगदी ले गया। बाद में खाता चेक करने पर पता चला कि कोई पेमेंट आया ही नहीं। पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत थाना जबेरा में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार ने अन्य व्यापारियों से अपील की है कि UPI पेमेंट लेने पर पहले अपने अकाउंट में बैलेंस जरूर चेक करें, सिर्फ स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें। अगर कोई इस युवक के बारे में जानकारी रखता हो तो थाना जबेरा को सूचना दें।
Hoshiyar Chakarwarti reporter
जबेरा में फर्जी PhonePe दिखाकर 8000 की ठगी, आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट जबेरा (दमोह)। नगर के एक ऑनलाइन सेंटर संचालक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक युवक जो अपना नाम शशांक भारद्वाज बता रहा था, दुकान पर आया और PhonePe पर पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर 8000 रुपये का सामान / नगदी ले गया। बाद में खाता चेक करने पर पता चला कि कोई पेमेंट आया ही नहीं। पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत थाना जबेरा में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार ने अन्य व्यापारियों से अपील की है कि UPI पेमेंट लेने पर पहले अपने अकाउंट में बैलेंस जरूर चेक करें, सिर्फ स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें। अगर कोई इस युवक के बारे में जानकारी रखता हो तो थाना जबेरा को सूचना दें।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- हिंडोरिया के तिंदनी में दर्दनाक हादसा: नंदी महाराज की मौके पर मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल *हिंडोरिया (दमोह)।* तिंदनी गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सामने आए नंदी महाराज से एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नंदी महाराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक *भागीरथ पटेल* और गांव के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सबसे पहले मानवता का धर्म निभाते हुए घायल युवक की मदद की और तुरंत *112 पर कॉल कर* पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, ताकि घायल को जल्द से जल्द इलाज मिल सके। नंदी महाराज की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। गौ सेवकों ने गहरी पीड़ा व्यक्त की है। इस घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि रात के अंधेरे में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश की सुरक्षा कैसे हो और कैसे वाहन चालकों को सुरक्षित रखा जाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि नंदी महाराज की आत्मा को शांति दें और घायल युवक को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।1
- दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- अवैध शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश एस पी ऑफिश पहुंचे भगवती मानव कल्याण पथरिया टीम संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव गली गली अब शराब बंद करवाने हेतु विज्ञापन दिया जय माता आदिशक्ति भगवती जगज्जननी जगदंबे मैया की गुरुवार जी का यह संदेश नशा मुक्त हो सारा देश1
- हटा में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, नबी की आमद पर नगर हुआ रोशन1
- “मुस्लिम युवक ने कहा—हम भी इसी देश का हिस्सा हैं, सुनिए पूरी बात ❤️🇮🇳” जुलूस से लेकर शिक्षा और एकता तक—मुस्लिम युवक ने रखी अपनी बेबाक बात। 🇮🇳❤️ मझगुआ से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट। #HinduMuslimUnity #MuslimYouth #GroundReport #Ekta #Education #Damoh #Jabera #India1
- मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र के बोरीकलां गांव से सामने आया बच्चों का एक ऐसा वीडियो, जो गांव की हकीकत बयां कर रहा है। स्कूल जाते वक्त सड़क पर कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरते ये बच्चे अपनी समस्याएं खुद कैमरे पर बता रहे हैं। सामने कैमरा… अंदाज़ बिल्कुल रिपोर्टर वाला, लेकिन मुद्दा बेहद गंभीर है। इन नन्हे रिपोर्टरों की आवाज़ सिर्फ बच्चों की आवाज़ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से सवाल है, जो उन्हें आज भी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर कर रही है1
- नन्हे स्कूली बच्चों की फरियाद,साहब, कीचड़ में नहीं अच्छे रास्ते से स्कूल जाना है,हाथ में जूते, पैरों में कीचड़… स्कूल पहुंचते-पहुंचते खराब हो जाती है ड्रेस, मरीजों तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस एंकर/- हटा तहसील मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर बोरी खुर्द और बोरी कला गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। बारिश होते ही हटा-पटेरा मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता दलदल में बदल जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। कीचड़ में पैर धंसने और जूते फंसने के कारण कई बच्चे जूते हाथ में लेकर रास्ता पार करते हैं। स्कूल पहुंचने तक उनकी ड्रेस भी कीचड़ से सन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से जूते हाथ में लेकर स्कूल जाना पड़ रहा है।1
- रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को आज खास अंदाज में विदाई दी गई। हिंडोरिया/रनेह -* रनेह थाने में पदस्थ थाना प्रभारी चंदन सिंह के ट्रांसफर के बाद आज थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदाई दी। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि चंदन सिंह ने हमेशा आम जनता से बेहतर व्यवहार और निष्पक्ष पुलिसिंग की, जिसके कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी। विदाई के मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि रनेह की जनता ने जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे वो हमेशा याद रखेंगे।1