Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के बहराइच की मिहिपुरवा तहसील में दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीण मशीनों से सड़कों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी मौन हैं, जिससे प्रशासन के संरक्षण पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Up Gram Kranti Digital Media
उत्तर प्रदेश के बहराइच की मिहिपुरवा तहसील में दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीण मशीनों से सड़कों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी मौन हैं, जिससे प्रशासन के संरक्षण पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की लहरपुर तहसील के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के मिड डे मील में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने कीड़े वाला खाना खाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- लखीमपुर खीरी के धौरहरा स्थित कैराती पुरवा पंचायत भवन लाखों की लागत से बनने के बावजूद बदहाल स्थिति में है। यहां शौचालय टूटे हैं और भवन से बैटरा भी गायब है, जिससे सरकारी योजनाओं पर सवाल उठ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।1
- यूपी के हापुड़ में भयंकर वाला बवाल हो गया महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभा यात्रा निकल रही थी. इसी दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुआ पुलिस के मुताबिक, शोभा यात्रा में शामिल कुछ लोग गुटखा खरीदने एक दुकान पर गए, यहीं विवाद हुआ, फिर बवाल बढ़ गया1
- *लखीमपुर खीरी* *10.135 किलोग्राम अवैध गांजा (चिप्पड़) सहित दो अऩ्तर्जनपदीय शातिर तस्कर गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक, लखीमपुर खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी मितौली महोदय के सतर्क पर्यवेक्षण में जनपद में संचालित ‘नशा मुक्त अभियान’ एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अंतर्गत थाना फरधान पुलिस एवं SWAT टीम को आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर सटीक घेराबंदी कर दो अन्तर्जनपदीय शातिर मादक पदार्थ तस्करों को बुलेट मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध चिप्पड़/गांजा ले जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। *घटना का विस्तृत विवरण:-* आज दिनांक 09.05.2026 को थाना फरधान एवं SWAT टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को 10.135 किलोग्राम अवैध गांजा (चिप्पड़) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (रजि. नं. UP-34 BV-1908) को धारा 207 MV Act के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त:-* 1. विवेक तिवारी पुत्र कन्हैया लाल तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी आनंद नगर सलेमपुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी। 2. शिवा उर्फ प्रियांशु अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र कुमार अवस्थी उम्र 24 वर्ष निवासी चैनपुरवा मजरा अजयपुर थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर। *बरामदगी:-* • अवैध गांजा (चिप्पड़): 10.135 किलोग्राम *परिवहन में प्रयुक्त वाहन:-* • एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (रजि. नं. UP-34 BV-1908) *अनुमानित मूल्य:-* • बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग ₹1.5 लाख है। *पंजीकृत मुकदमा:-* थाना फरधान में मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मोटरसाइकिल को धारा 207 MV Act के अंतर्गत भी जब्त कर लिया गया है। *अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-* *_1. विवेक तिवारी (40 वर्ष):_* 1. मु0अ0सं0 109/2026, धारा 115(2), 127(1), 351(2), 352 BNS, थाना मोहम्मदी, खीरी 2. मु0अ0सं0 217/2024, धारा 8/20 NDPS Act, कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर 3. मु0अ0सं0 001/2025, धारा 2/3 UP Gangster Act, कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर 4. मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act थाना फरधान खीरी _*विशेष:- अभियुक्त विवेक तिवारी कोतवाली देहात, सीतापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 001/2025 (UP Gangster Act) में ₹10,000/- का इनामी वांछित अभियुक्त है।*_ *_2.शिवा उर्फ प्रियांशु अवस्थी (24 वर्ष):_* • मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act थाना फरधान खीरी *कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:-* *थाना फरधान टीम:----* 1. श्री राजू राव, प्रभारी निरीक्षक, थाना फरधान 2. उ0नि0 श्री जुनैद खां 3. उ0नि0 श्री अरूण कुमार गिरि 4. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार 5. हे0का0 प्रमोद कुमार (चालक) 6. हे0का0 सुदीप चन्द 7. का0 गोविन्द कुमार 8. का0 जितेन्द्र कुमार 9. का0 विकास *SWAT टीम:-* 1. श्री जय प्रकाश यादव, प्रभारी SWAT, जनपद लखीमपुर खीरी 2. हे0का0 मनीष यादव 3. हे0का0 उमेश मिश्रा 4. हे0का0 सत्यप्रकाश 5. हे0का0 संजय कुमार (चालक) *सर्विलांस सेल:-* 1. ASI शरद शुक्ला 2. का0 महताब आलम1
- लखीमपुर खीरी-थाना खीरी में आयोजित हुआ समाधान थाना दिवस आज शनिवार को थाना खीरी परिसर में समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम सदर अश्विन कुमार ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान थाना अध्यक्ष निराला तिवारी व सब इंस्पेक्टर शुभम कुमार भी मौजूद रहे। आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।1
- घर के पास निकला दुर्लभ जहरीला ‘चंद्रनाग’ रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा पलिया क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण अरुण कुमार के घर के पास एक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना राम गोविंद रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से पानी वाले क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम के सदस्य रामगोविंद ने बताया कि पकड़ा गया सांप ‘चंद्रनाग’ प्रजाति का जहरीला सांप है। इस तरह के सांप बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि पलिया क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों में इस प्रजाति के सांप अधिक पाए जाते हैं। रामगोविंद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप समेत सभी वन्य जीव पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराएं।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📍 लखनऊ खबर 🔥 इकाना स्टेडियम में फर्जी IPL टिकट गिरोह का भंडाफोड़! 🔥 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📍 लखनऊ खबर 🔥 इकाना स्टेडियम में फर्जी IPL टिकट गिरोह का भंडाफोड़! 🔥 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL मैच के दौरान फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 🎟️⚠️ बताया जा रहा है कि नकली टिकट के जरिए लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। 🚔 सूत्रों के मुताबिक गिरोह हाईटेक तरीके से फर्जी टिकट तैयार कर क्रिकेट प्रेमियों को निशाना बना रहा था। ⚡ स्टेडियम के बाहर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच की मिहिपुरवा तहसील में दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीण मशीनों से सड़कों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारी मौन हैं, जिससे प्रशासन के संरक्षण पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- UP कैबिनेट का विस्तार कल राजभवन में होगा CM योगी की राज्यपाल से मुलाकात के बाद मंत्री मंडल की विस्तार का पत्र सौपा कल दोपहर बाद नये मंत्रियों को जनभवन में शपथ जनभवन में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू1