20 लाख रुपये की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार डूंगरपुर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है

- सीमलवाड़ा क्षेत्र की खबर : धंबोला थाना क्षेत्र के ढूंढरिया लबाना बस्ती में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूध डेयरी में दूध देने जा रहे पशुपालक काशीराम लबाना को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काशीराम लबाना सुबह पैदल दूध लेकर डेयरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही दो पिकअप में से आगे वाली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काशीराम ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पिकअप को रुकवा लिया। ग्रामीणों ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। दोनों पिकअप में 6-6 भैंसे ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिलीं। मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना तुरंत धंबोला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों सहित चार लोगों को डिटेन कर लिया। ग्रामीणों में पूनावाड़ा सरपंच मनोहर सिंह डामोर,सिद्धराज लबाना, छतर सिंह लबाना, पोपट लाल लबाना, लक्ष्मण, शांतिलाल लबाना,रतनलाल, कैलाश और कांतिलाल सहित अन्य लोगों ने रोष जताते हुए बताया कि इस मार्ग से आए दिन मवेशियों से भरी पिकअप गुजरती हैं। उनका आरोप है कि इन मवेशियों को बूचड़खानों की ओर ले जाया जाता है। तेज रफ्तार के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मवेशियों के साथ हो रही निर्दयता को रोका जाए। गनीमत रही कि इस हादसे में काशीराम लबाना को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पशु तस्करी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट : छत्तर सिंह लबाना1
- - डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गाँव में शादी के मंडप में स्वागत द्वारा गिर जाने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गया | घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में ईलाज करवाया गया है । डूंगरपुर जिले के गोरादा गाँव निवासी बंशीलाल खराडी ने बताया कि उनके गाँव में एक शादी समारोह का आयोजन था | उसका लड़का निलेश व उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश ओर अनिल शादी में गये हुए थे | चारो बच्चे स्वागत द्वारा के पास खड़े थे | इस दौरान एक बस बेक ले रही थी | जिसका पिछला हिस्सा स्वागत द्वार को जा लगा जिससे स्वागत द्वार नीचे गिर गया | वही स्वागत द्वार के नीचे आने से निलेश व उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए | घायलों को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया | जहा उनका ईलाज किया गया | चार में से 3 बच्चो के सिर पर चोट आई है |1
- विद्या भारती संस्थान बांसवाड़ा द्वारा घाटोल स्थित विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। इस वर्ष 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं में संस्थान के सभी विद्यालयों ने 100% परिणाम दिया, जिसमें लगभग 90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। समारोह में प्रांत सचिव मानेंग जी पटेल, डॉ. प्रकाश जी शर्मा, रमेशचंद्र जी बृजवासी एवं धनपत सिंह मुख्य अतिथि रहे। स्वागत ललित कुमार दवे ने किया तथा भूमिका नवनीत शुक्ल ने रखी। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों व 50 से अधिक प्रधानाचार्य-आचार्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा व सेवा निधि में योगदान देने वाले आचार्य-दीदियों का भी सम्मान हुआ। मानेंग जी पटेल ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया, जयंतीलाल जी भट्ट ने बड़े लक्ष्य व समर्पण का संदेश दिया, जबकि डॉ. प्रकाश जी शर्मा ने आत्मशक्ति जागरण पर जोर दिया। कार्यक्रम पश्चात साधारण सभा में प्रतिवेदन, गतिविधि विवरण व 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन सुरेश त्रिवेदी व पूनम सोलंकी ने किया तथा आभार विनोद किकावत ने व्यक्त किया। जानकारी रघुवीर सिंह सिसोदिया ने दी।1
- चलो बांसवाड़ा चलो अनिल भाई के हत्या करने वालों को फांसी दो हथियारों को फांसी दो सभी आदिवासी भाई 27 तारीख को बांसवाड़ा जाम करना होगा तब सरकार को पता चलेगा कि यह कौन है जय जोहार जय आदिवासी समाज जागो और ऊंटों अपना भाई1
- Owner: NATHULAL Vehicle: Hero Splendor Plus (RJ35SQ2906) Chassis: MBLHAW118NHM88679 Engine: HA11EVNHMA0161 gadi chori ho gai Kisi bhi bhai ko dikhe to batana4
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की शोभा यात्रा शनिवार को रविवार को होगी प्राण-प्रतिष्ठा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में स्थित सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शनिवार को मंदिर प्रांगण से सुबह नो बजे शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकाली जाएगी मंदिर समिति की अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ ने बताया कि शोभायात्रा 24अप्रेल तथा विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान पूर्वक पुजा अर्चना यज्ञ हवन अनुष्ठान के साथ सम्पन्न होगी तथा महा आरती के बाद प्रसादी वितरण की जाएगी इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के भक्तों ने पुरी तैयारी कर ली है2
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित महिपाल खेल मैदान में चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा के तत्वावधान में 1 मई से 20 जून तक विशेष समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का संचालन दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा है जबकि मुख्य कोच तेजपाल सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस समर कैंप में सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जहां बच्चों और युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां, फिटनेस, फील्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसी अकादमी से प्रशिक्षण लेकर कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिनिधित्व कायम कर चुके हैं, जो इस अकादमी की उपलब्धि और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। मुख्य कोच तेजपाल सिंह ने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से ही खिलाड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं, वहीं संचालक दिग्विजय सिंह ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस समर कैंप से जुड़ने की अपील की है। सागवाड़ा में आयोजित यह समर कैंप युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुकडीपाडा में वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान शिव के परिवार की हुईं प्राण-प्रतिष्ठा गौ भक्तो ने गौ माता को सम्मान दिलाने के लिएं घर घर हस्ताक्षर अभियान को दी गती राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे कुकडीपाडा में भगवान शिव तथा परिवार की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रों व विधी विधान से यज्ञ हवन अनुष्ठान कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई पंडित आनंद जोशी ने विधि-विधान से स्थापना करवाई गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई वहीं यज्ञ हवन अनुष्ठान कर आहुतियां दी व आरती पश्चात प्रसाद वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया गया वहीं कुशलगढ़, मोहकमपुरा से गौ भक्तो का एक जत्था कुकडीपाडा पंहुचा दर्शन लाभ लेने के बाद सभी गौ भक्तो ने हस्ताक्षर अभियान मे अपनी भागीदारी निभाई वहीं बड़ी सरवा,तथा वरसाला पंचायत के करमदी गांव में जांबुखंड महादेव मंदिर पर संतों का आर्शीवाद लिया व गौ माता को सम्मान दिलाने की बात व पत्रक वितरण किए इस मोके पर कुशलगढ़ के नरसिंह गीरी,नितेश बैरागी, मोहकमपुरा के बहादुर सिंह,राकेश वडखिया व प्रेम नाथ,ईश्वर नाथ सहित सभी गौ भक्त व संत महात्मा मौजूद थे4
- Post by Baba1