logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी के मंडप में स्वागत द्वार गिरने से 4 बच्चे हुए घायल - डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गाँव में शादी के मंडप में स्वागत द्वारा गिर जाने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गया | घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में ईलाज करवाया गया है । डूंगरपुर जिले के गोरादा गाँव निवासी बंशीलाल खराडी ने बताया कि उनके गाँव में एक शादी समारोह का आयोजन था | उसका लड़का निलेश व उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश ओर अनिल शादी में गये हुए थे | चारो बच्चे स्वागत द्वारा के पास खड़े थे | इस दौरान एक बस बेक ले रही थी | जिसका पिछला हिस्सा स्वागत द्वार को जा लगा जिससे स्वागत द्वार नीचे गिर गया | वही स्वागत द्वार के नीचे आने से निलेश व उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए | घायलों को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया | जहा उनका ईलाज किया गया | चार में से 3 बच्चो के सिर पर चोट आई है |

13 hrs ago
user_Naresh Bhoi
Naresh Bhoi
पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

शादी के मंडप में स्वागत द्वार गिरने से 4 बच्चे हुए घायल - डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गाँव में शादी के मंडप में स्वागत द्वारा गिर जाने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गया | घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में ईलाज करवाया गया है । डूंगरपुर जिले के गोरादा गाँव निवासी बंशीलाल खराडी ने बताया कि उनके गाँव में एक शादी समारोह का आयोजन था | उसका लड़का निलेश व उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश ओर अनिल शादी में गये हुए थे | चारो बच्चे स्वागत द्वारा के पास खड़े थे | इस दौरान एक बस बेक ले रही थी | जिसका पिछला हिस्सा स्वागत द्वार को जा लगा जिससे स्वागत द्वार नीचे गिर गया | वही स्वागत द्वार के नीचे आने से निलेश व उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए | घायलों को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया | जहा उनका ईलाज किया गया | चार में से 3 बच्चो के सिर पर चोट आई है |

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टोंक-उनियारा में अजमेर संभाग प्रभारी अमृत कलासुआ ने ली जनजाति मोर्चा की बैठक ​संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अजमेर संभाग प्रभारी अमृतलाल कलासुआ ने टोंक-उनियारा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ संगठन को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से कार्य करने वालों को हमेशा अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच सके। कलासुआ ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से संवाद किया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि अमृतलाल कलासुआ ने कार्यकर्ताओं को आगामी 27 तारीख को टोंक-उनियारा में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनजाति मोर्चा और पार्टी के सक्रिय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। ​बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता विमल तावड़, प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश मीणा और महामंत्री राजेश मीणा उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा (देवल), महावीर गुर्जर (ककोड़), महावीर पालीवाल (अलीगढ़), जिला कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, खतौली सरपंच उमेश चौधरी एवं सोमेंद्र सिंह राणावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    2
    टोंक-उनियारा में अजमेर संभाग प्रभारी अमृत कलासुआ ने ली जनजाति मोर्चा की बैठक
​संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अजमेर संभाग प्रभारी अमृतलाल कलासुआ ने टोंक-उनियारा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ संगठन को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से कार्य करने वालों को हमेशा अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच सके। कलासुआ ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से संवाद किया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि अमृतलाल कलासुआ ने कार्यकर्ताओं को आगामी 27 तारीख को टोंक-उनियारा में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनजाति मोर्चा और पार्टी के सक्रिय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
​बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता विमल तावड़, प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश मीणा और महामंत्री राजेश मीणा उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा (देवल), महावीर गुर्जर (ककोड़), महावीर पालीवाल (अलीगढ़), जिला कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, खतौली सरपंच उमेश चौधरी एवं सोमेंद्र सिंह राणावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर। शहर के हृदय स्थल गैप सागर की पाल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एयर स्ट्रीक होने, 8 लोगों के घायल होने और पूरे क्षेत्र में 'ब्लैक आउट' होने की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं बल्कि प्रशासन की एक मॉक ड्रिल थी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मॉक ड्रिल की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर देशलदान और एसपी मनीष कुमार समेत जिले के तमाम आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन के प्रोटोकॉल के तहत SDRF की टीम और भारी पुलिस जाब्ता भी घटना स्थल पर तैनात किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और छद्म रूप से घायल हुए 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। जिला कलेक्टर देशलदान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में जिले की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी को परखना था। "हमने यह मॉक ड्रिल यह देखने के लिए आयोजित की थी कि आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों का रिस्पॉन्स टाइम क्या रहता है। सभी विभागों के मौके पर पहुंचने के समय को नोट किया गया है ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के समय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।"
    1
    डूंगरपुर। शहर के हृदय स्थल गैप सागर की पाल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एयर स्ट्रीक होने, 8 लोगों के घायल होने और पूरे क्षेत्र में 'ब्लैक आउट' होने की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक हादसा नहीं बल्कि प्रशासन की एक मॉक ड्रिल थी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मॉक ड्रिल की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर देशलदान और एसपी मनीष कुमार समेत जिले के तमाम आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन के प्रोटोकॉल के तहत SDRF की टीम और भारी पुलिस जाब्ता भी घटना स्थल पर तैनात किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और छद्म रूप से घायल हुए 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। जिला कलेक्टर देशलदान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में जिले की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी को परखना था।
"हमने यह मॉक ड्रिल यह देखने के लिए आयोजित की थी कि आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों का रिस्पॉन्स टाइम क्या रहता है। सभी विभागों के मौके पर पहुंचने के समय को नोट किया गया है ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के समय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।"
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा रेंज के लोकप्रिय आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल से आज हमने उनके रिटायरमेंट के एक सप्ताह पूर्व उनके 9 माह के कार्यकाल पर वैवाक बातचीत की सुनिएगा क्या कह रहे हैं वह। अभी भी वह एक पल एक क्षण प्रशासनिक व्याथ नहीं करना चाहते हैं। 2:30 बजे का समय है लंच हो चुका है। उसके बाद भी वह प्रशासनिक कार्य और प्रसंशा पत्र पुलिस को दिए जानेवाले है।उन पर निरंतर सिग्नेचर कर रहे हैं। और जन चौपाल में जो फरियादी जनसुनवाई में आए हैं। उनको तुरंत न्याय दे रहे हैं।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। 
कोटा रेंज के लोकप्रिय आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल से आज हमने उनके रिटायरमेंट के एक सप्ताह पूर्व उनके 9 माह के कार्यकाल पर वैवाक बातचीत की सुनिएगा क्या कह रहे हैं वह।
अभी भी वह एक पल एक क्षण प्रशासनिक व्याथ नहीं करना चाहते हैं। 2:30 बजे का समय है लंच हो चुका है। उसके बाद भी वह प्रशासनिक कार्य और प्रसंशा पत्र पुलिस को दिए जानेवाले है।उन पर निरंतर सिग्नेचर कर रहे हैं। और जन चौपाल में जो फरियादी जनसुनवाई में आए हैं। उनको तुरंत न्याय दे रहे हैं।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गांव में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंडप स्थल पर लगा स्वागत द्वार अचानक गिरने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभाला तथा निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गोरादा गांव निवासी बंशीलाल खराड़ी ने बताया कि गांव में विवाह समारोह आयोजित था। उनके पुत्र निलेश तथा उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश और अनिल शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चारों बच्चे मंडप के बाहर लगे स्वागत द्वार के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां एक बस पीछे की ओर ली जा रही थी। बस का पिछला हिस्सा स्वागत द्वार से टकरा गया, जिससे द्वार असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। स्वागत द्वार गिरते ही उसके नीचे खड़े चारों बच्चे दब गए और घायल हो गए। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता देने के बाद निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। बताया जा रहा है कि चार में से तीन बच्चों के सिर पर चोट आई है, जबकि एक बच्चे को सामान्य चोटें लगी हैं। उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां कुछ देर के लिए मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गांव में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंडप स्थल पर लगा स्वागत द्वार अचानक गिरने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभाला तथा निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गोरादा गांव निवासी बंशीलाल खराड़ी ने बताया कि गांव में विवाह समारोह आयोजित था। उनके पुत्र निलेश तथा उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश और अनिल शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चारों बच्चे मंडप के बाहर लगे स्वागत द्वार के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां एक बस पीछे की ओर ली जा रही थी। बस का पिछला हिस्सा स्वागत द्वार से टकरा गया, जिससे द्वार असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा।
स्वागत द्वार गिरते ही उसके नीचे खड़े चारों बच्चे दब गए और घायल हो गए। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता देने के बाद निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। बताया जा रहा है कि चार में से तीन बच्चों के सिर पर चोट आई है, जबकि एक बच्चे को सामान्य चोटें लगी हैं। उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां कुछ देर के लिए मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Owner: NATHULAL ​Vehicle: Hero Splendor Plus (RJ35SQ2906) ​Chassis: MBLHAW118NHM88679 ​Engine: HA11EVNHMA0161 gadi chori ho gai Kisi bhi bhai ko dikhe to batana
    4
    Owner: NATHULAL
​Vehicle: Hero Splendor Plus (RJ35SQ2906)
​Chassis: MBLHAW118NHM88679
​Engine: HA11EVNHMA0161 gadi chori ho gai Kisi bhi bhai ko dikhe to batana
    user_NATHU LAL MEENA
    NATHU LAL MEENA
    Software Developer धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भीलवाड़ा / राजसमंद | रिपोर्ट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजसमंद की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 📌 क्या है पूरा मामला? मोही (राजसमंद) निवासी कैलाश चन्द्र आचार्य ने काछोला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री उमा उर्फ उर्मिला आचार्य का विवाह काछोला निवासी जानकी लाल आचार्य के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। 💰 5 लाख रुपये की मांग, प्रताड़ना का आरोप परिजनों के अनुसार— पति जानकी लाल ससुर देवकिशन सास नर्बदा लगातार 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, पति द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात कहकर भी मृतका को धमकाया जाता था। ⚠️ मौत से पहले क्या हुआ? 23 अप्रैल सुबह 4 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर उर्मिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी परिजन जब महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी परिजनों का आरोप है कि— 👉 22 अप्रैल को ही उर्मिला को जहर दिया गया था 👉 हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बड़े अस्पताल नहीं ले जाया गया 💍 स्त्रीधन और जेवरात भी गायब परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का स्त्रीधन और जेवरात ससुराल पक्ष के पास ही हैं। 👮 पुलिस क्या कह रही है? काछोला थाना पुलिस के अनुसार— ✔️ शिकायत दर्ज कर ली गई है ✔️ मामले की जांच जारी है ✔️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी 🚨 परिजनों की मांग: पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ: सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां एक बेटी की जिंदगी इसकी भेंट चढ़ गई। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    भीलवाड़ा / राजसमंद | रिपोर्ट
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजसमंद की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
मोही (राजसमंद) निवासी कैलाश चन्द्र आचार्य ने काछोला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री उमा उर्फ उर्मिला आचार्य का विवाह काछोला निवासी जानकी लाल आचार्य के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था।
विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी।
💰 5 लाख रुपये की मांग, प्रताड़ना का आरोप
परिजनों के अनुसार—
पति जानकी लाल
ससुर देवकिशन
सास नर्बदा
लगातार 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।
इतना ही नहीं, पति द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात कहकर भी मृतका को धमकाया जाता था।
⚠️ मौत से पहले क्या हुआ?
23 अप्रैल सुबह 4 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर उर्मिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी
परिजन जब महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी
परिजनों का आरोप है कि—
👉 22 अप्रैल को ही उर्मिला को जहर दिया गया था
👉 हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बड़े अस्पताल नहीं ले जाया गया
💍 स्त्रीधन और जेवरात भी गायब
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का स्त्रीधन और जेवरात ससुराल पक्ष के पास ही हैं।
👮 पुलिस क्या कह रही है?
काछोला थाना पुलिस के अनुसार—
✔️ शिकायत दर्ज कर ली गई है
✔️ मामले की जांच जारी है
✔️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
🚨 परिजनों की मांग:
पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ:
सख्त कानूनी कार्रवाई
तत्काल गिरफ्तारी
की मांग की है।
यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां एक बेटी की जिंदगी इसकी भेंट चढ़ गई। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • - डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गाँव में शादी के मंडप में स्वागत द्वारा गिर जाने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गया | घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में ईलाज करवाया गया है । डूंगरपुर जिले के गोरादा गाँव निवासी बंशीलाल खराडी ने बताया कि उनके गाँव में एक शादी समारोह का आयोजन था | उसका लड़का निलेश व उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश ओर अनिल शादी में गये हुए थे | चारो बच्चे स्वागत द्वारा के पास खड़े थे | इस दौरान एक बस बेक ले रही थी | जिसका पिछला हिस्सा स्वागत द्वार को जा लगा जिससे स्वागत द्वार नीचे गिर गया | वही स्वागत द्वार के नीचे आने से निलेश व उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए | घायलों को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया | जहा उनका ईलाज किया गया | चार में से 3 बच्चो के सिर पर चोट आई है |
    1
    - डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गाँव में शादी के मंडप में स्वागत द्वारा गिर जाने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गया | घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में ईलाज करवाया गया है । डूंगरपुर जिले के गोरादा गाँव निवासी बंशीलाल खराडी ने बताया कि उनके गाँव में एक शादी समारोह का आयोजन था | उसका लड़का निलेश व उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश ओर अनिल शादी में गये हुए थे | चारो बच्चे स्वागत द्वारा के पास खड़े थे | इस दौरान एक बस बेक ले रही थी | जिसका पिछला हिस्सा स्वागत द्वार को जा लगा जिससे स्वागत द्वार नीचे गिर गया | वही स्वागत द्वार के नीचे आने से निलेश व उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए | घायलों को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया | जहा उनका ईलाज किया गया | चार में से 3 बच्चो के सिर पर चोट आई है |
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.