logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर टोंक-उनियारा में अजमेर संभाग प्रभारी अमृत कलासुआ ने ली जनजाति मोर्चा की बैठक ​संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अजमेर संभाग प्रभारी अमृतलाल कलासुआ ने टोंक-उनियारा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ संगठन को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से कार्य करने वालों को हमेशा अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच सके। कलासुआ ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से संवाद किया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि अमृतलाल कलासुआ ने कार्यकर्ताओं को आगामी 27 तारीख को टोंक-उनियारा में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनजाति मोर्चा और पार्टी के सक्रिय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। ​बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता विमल तावड़, प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश मीणा और महामंत्री राजेश मीणा उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा (देवल), महावीर गुर्जर (ककोड़), महावीर पालीवाल (अलीगढ़), जिला कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, खतौली सरपंच उमेश चौधरी एवं सोमेंद्र सिंह राणावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

4 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

भाजपा संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर टोंक-उनियारा में अजमेर संभाग प्रभारी अमृत कलासुआ ने ली जनजाति मोर्चा की बैठक ​संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अजमेर संभाग प्रभारी अमृतलाल कलासुआ ने टोंक-उनियारा में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ संगठन को सर्वोपरि मानकर ईमानदारी से कार्य करने वालों को हमेशा अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच सके। कलासुआ ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से संवाद

किया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि अमृतलाल कलासुआ ने कार्यकर्ताओं को आगामी 27 तारीख को टोंक-उनियारा में होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनजाति मोर्चा और पार्टी के सक्रिय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। ​बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता विमल तावड़, प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश मीणा और महामंत्री राजेश मीणा उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रमेश घोघरा (देवल), महावीर गुर्जर (ककोड़), महावीर पालीवाल (अलीगढ़), जिला कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, खतौली सरपंच उमेश चौधरी एवं सोमेंद्र सिंह राणावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है
    1
    ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सीमलवाड़ा क्षेत्र की खबर : धंबोला थाना क्षेत्र के ढूंढरिया लबाना बस्ती में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूध डेयरी में दूध देने जा रहे पशुपालक काशीराम लबाना को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काशीराम लबाना सुबह पैदल दूध लेकर डेयरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही दो पिकअप में से आगे वाली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काशीराम ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पिकअप को रुकवा लिया। ग्रामीणों ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। दोनों पिकअप में 6-6 भैंसे ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिलीं। मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना तुरंत धंबोला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों सहित चार लोगों को डिटेन कर लिया। ग्रामीणों में पूनावाड़ा सरपंच मनोहर सिंह डामोर,सिद्धराज लबाना, छतर सिंह लबाना, पोपट लाल लबाना, लक्ष्मण, शांतिलाल लबाना,रतनलाल, कैलाश और कांतिलाल सहित अन्य लोगों ने रोष जताते हुए बताया कि इस मार्ग से आए दिन मवेशियों से भरी पिकअप गुजरती हैं। उनका आरोप है कि इन मवेशियों को बूचड़खानों की ओर ले जाया जाता है। तेज रफ्तार के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मवेशियों के साथ हो रही निर्दयता को रोका जाए। गनीमत रही कि इस हादसे में काशीराम लबाना को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पशु तस्करी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट : छत्तर सिंह लबाना
    1
    सीमलवाड़ा क्षेत्र की खबर :
धंबोला थाना क्षेत्र के ढूंढरिया लबाना बस्ती में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूध डेयरी में दूध देने जा रहे पशुपालक काशीराम लबाना को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काशीराम लबाना सुबह पैदल दूध लेकर डेयरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही दो पिकअप में से आगे वाली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काशीराम ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पिकअप को रुकवा लिया।
ग्रामीणों ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। दोनों पिकअप में 6-6 भैंसे ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिलीं। मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना की सूचना तुरंत धंबोला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों सहित चार लोगों को डिटेन कर लिया।
ग्रामीणों में पूनावाड़ा सरपंच मनोहर सिंह डामोर,सिद्धराज लबाना, छतर सिंह लबाना, पोपट लाल लबाना, लक्ष्मण, शांतिलाल लबाना,रतनलाल, कैलाश और कांतिलाल सहित अन्य लोगों ने रोष जताते हुए बताया कि इस मार्ग से आए दिन मवेशियों से भरी पिकअप गुजरती हैं। उनका आरोप है कि इन मवेशियों को बूचड़खानों की ओर ले जाया जाता है। तेज रफ्तार के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मवेशियों के साथ हो रही निर्दयता को रोका जाए।
गनीमत रही कि इस हादसे में काशीराम लबाना को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पशु तस्करी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट : छत्तर सिंह लबाना
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चलो बांसवाड़ा चलो अनिल भाई के हत्या करने वालों को फांसी दो हथियारों को फांसी दो सभी आदिवासी भाई 27 तारीख को बांसवाड़ा जाम करना होगा तब सरकार को पता चलेगा कि यह कौन है जय जोहार जय आदिवासी समाज जागो और ऊंटों अपना भाई
    1
    चलो बांसवाड़ा चलो अनिल भाई के हत्या करने वालों को फांसी दो हथियारों को फांसी दो सभी आदिवासी भाई 27 तारीख को बांसवाड़ा जाम करना होगा तब सरकार को पता चलेगा कि यह कौन है जय जोहार जय आदिवासी समाज जागो और ऊंटों अपना भाई
    user_Satyendra Ninama
    Satyendra Ninama
    Nurse पीपलखूंट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • महंगाई और ईंधन संकट से जूझ रहे बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ तहसील के पालीबड़ा, सासावड़ला, लोहारिया, मस्कामोहड़ी, बाचलीपाड़ा, डुगरियापाड़ा, बिजलपुर और आमलीपाड़ा गांवों ने बायोगैस को अपनाकर मिसाल पेश की है। खेती और पशुपालन पर निर्भर इन क्षेत्रों में गैस सिलेंडर महंगा और लकड़ी दुर्लभ होने से समस्या बढ़ी, तब वागधारा संस्था के सहयोग से वर्ष 2025 तक 280 बायोगैस संयंत्र स्थापित हुए, जिनमें 40 नई इकाइयां इन गांवों में लगीं। मस्कामोहड़ी की सरिता राकेश डामोर, सासावड़ला की सीता कटारा और थावरचंद हकरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अब रोजाना गोबर व पानी से गैस बनाकर रसोई चल रही है, जिससे धुआं खत्म हुआ और सालाना करीब पांच हजार रुपये की बचत हो रही है। 280 परिवारों को मिलाकर यह बचत लगभग 14 लाख रुपये वार्षिक पहुंच गई है। बायोगैस से निकलने वाली स्लरी जैविक खाद के रूप में उपयोगी साबित हो रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ी और खेती लागत घटी। इस पहल से महिलाओं को धुएं व लकड़ी जुटाने की समस्या से राहत मिली है, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। ग्रामीणों की भागीदारी और वागधारा संस्था के सहयोग से यह मॉडल आत्मनिर्भरता की प्रभावी मिसाल बनकर उभरा है।
    1
    महंगाई और ईंधन संकट से जूझ रहे बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ तहसील के पालीबड़ा, सासावड़ला, लोहारिया, मस्कामोहड़ी, बाचलीपाड़ा, डुगरियापाड़ा, बिजलपुर और आमलीपाड़ा गांवों ने बायोगैस को अपनाकर मिसाल पेश की है। खेती और पशुपालन पर निर्भर इन क्षेत्रों में गैस सिलेंडर महंगा और लकड़ी दुर्लभ होने से समस्या बढ़ी, तब वागधारा संस्था के सहयोग से वर्ष 2025 तक 280 बायोगैस संयंत्र स्थापित हुए, जिनमें 40 नई इकाइयां इन गांवों में लगीं।
मस्कामोहड़ी की सरिता राकेश डामोर, सासावड़ला की सीता कटारा और थावरचंद हकरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अब रोजाना गोबर व पानी से गैस बनाकर रसोई चल रही है, जिससे धुआं खत्म हुआ और सालाना करीब पांच हजार रुपये की बचत हो रही है। 280 परिवारों को मिलाकर यह बचत लगभग 14 लाख रुपये वार्षिक पहुंच गई है।
बायोगैस से निकलने वाली स्लरी जैविक खाद के रूप में उपयोगी साबित हो रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ी और खेती लागत घटी। इस पहल से महिलाओं को धुएं व लकड़ी जुटाने की समस्या से राहत मिली है, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। ग्रामीणों की भागीदारी और वागधारा संस्था के सहयोग से यह मॉडल आत्मनिर्भरता की प्रभावी मिसाल बनकर उभरा है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • AWAj TV3 India News पर आपका स्वागत है। यहां हम आपको देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई के साथ पेश करते हैं। 📌 आज की खबर: उदयपुर के सलूम्बर से है । हमारी कोशिश है कि आपको बिना डर और दबाव के सही और सटीक जानकारी मिले। 👉 जुड़े रहें AWAj TV3 India News के साथ 👉 सच की आवाज़, जनता के साथ 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें #AWAjTV3 #AWAjTV3News #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #GroundReport #VoiceOfPeople 🟡 ⚡ Short Viral Description (रील्स / शॉर्ट्स के लिए)
    1
    AWAj TV3 India News पर आपका स्वागत है।
यहां हम आपको देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई के साथ पेश करते हैं।
📌 आज की खबर: उदयपुर के सलूम्बर से है ।
हमारी कोशिश है कि आपको बिना डर और दबाव के सही और सटीक जानकारी मिले।
👉 जुड़े रहें AWAj TV3 India News के साथ
👉 सच की आवाज़, जनता के साथ
🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें
#AWAjTV3 #AWAjTV3News #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #GroundReport #VoiceOfPeople
🟡 ⚡ Short Viral Description (रील्स / शॉर्ट्स के लिए)
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • उदयपुर जिले के ​वल्लभनगर में हरावल स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को वैशाख सुदी अष्टमी के पावन अवसर पर हरावल युद्ध की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वल्लभनगर के मुख्य बाजार स्थित जेता सिंहजी चुंडावत की छतरी पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरों के बलिदान को नमन किया गया। ​इतिहासकारों के अनुसार, यह युद्ध मेवाड़ के महाराणा अमर सिंह के शासनकाल का एक स्वर्णिम अध्याय है। विक्रम संवत 1656 में वैशाख सुदी अष्टमी के दिन ही उंठाला दुर्ग स्थित मुगल चौकी को जीतने के लिए चुंडावतों और शक्तावतों के बीच 'हरावल की होड़' (युद्ध में सबसे आगे रहने की प्रतिस्पर्धा) हुई थी।
    1
    उदयपुर जिले के ​वल्लभनगर में हरावल स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को वैशाख सुदी अष्टमी के पावन अवसर पर हरावल युद्ध की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वल्लभनगर के मुख्य बाजार स्थित जेता सिंहजी चुंडावत की छतरी पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरों के बलिदान को नमन किया गया। ​इतिहासकारों के अनुसार, यह युद्ध मेवाड़ के महाराणा अमर सिंह के शासनकाल का एक स्वर्णिम अध्याय है। विक्रम संवत 1656 में वैशाख सुदी अष्टमी के दिन ही उंठाला दुर्ग स्थित मुगल चौकी को जीतने के लिए चुंडावतों और शक्तावतों के बीच 'हरावल की होड़' (युद्ध में सबसे आगे रहने की प्रतिस्पर्धा) हुई थी।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित महिपाल खेल मैदान में चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा के तत्वावधान में 1 मई से 20 जून तक विशेष समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का संचालन दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा है जबकि मुख्य कोच तेजपाल सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस समर कैंप में सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जहां बच्चों और युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां, फिटनेस, फील्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसी अकादमी से प्रशिक्षण लेकर कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिनिधित्व कायम कर चुके हैं, जो इस अकादमी की उपलब्धि और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। मुख्य कोच तेजपाल सिंह ने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से ही खिलाड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं, वहीं संचालक दिग्विजय सिंह ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस समर कैंप से जुड़ने की अपील की है। सागवाड़ा में आयोजित यह समर कैंप युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
    1
    डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित महिपाल खेल मैदान में चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा के तत्वावधान में 1 मई से 20 जून तक विशेष समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का संचालन दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा है जबकि मुख्य कोच तेजपाल सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस समर कैंप में सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जहां बच्चों और युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां, फिटनेस, फील्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसी अकादमी से प्रशिक्षण लेकर कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिनिधित्व कायम कर चुके हैं, जो इस अकादमी की उपलब्धि और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। मुख्य कोच तेजपाल सिंह ने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से ही खिलाड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं, वहीं संचालक दिग्विजय सिंह ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस समर कैंप से जुड़ने की अपील की है। सागवाड़ा में आयोजित यह समर कैंप युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विद्या भारती संस्थान बांसवाड़ा द्वारा घाटोल स्थित विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। इस वर्ष 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं में संस्थान के सभी विद्यालयों ने 100% परिणाम दिया, जिसमें लगभग 90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। समारोह में प्रांत सचिव मानेंग जी पटेल, डॉ. प्रकाश जी शर्मा, रमेशचंद्र जी बृजवासी एवं धनपत सिंह मुख्य अतिथि रहे। स्वागत ललित कुमार दवे ने किया तथा भूमिका नवनीत शुक्ल ने रखी। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों व 50 से अधिक प्रधानाचार्य-आचार्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा व सेवा निधि में योगदान देने वाले आचार्य-दीदियों का भी सम्मान हुआ। मानेंग जी पटेल ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया, जयंतीलाल जी भट्ट ने बड़े लक्ष्य व समर्पण का संदेश दिया, जबकि डॉ. प्रकाश जी शर्मा ने आत्मशक्ति जागरण पर जोर दिया। कार्यक्रम पश्चात साधारण सभा में प्रतिवेदन, गतिविधि विवरण व 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन सुरेश त्रिवेदी व पूनम सोलंकी ने किया तथा आभार विनोद किकावत ने व्यक्त किया। जानकारी रघुवीर सिंह सिसोदिया ने दी।
    1
    विद्या भारती संस्थान बांसवाड़ा द्वारा घाटोल स्थित विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ।
इस वर्ष 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं में संस्थान के सभी विद्यालयों ने 100% परिणाम दिया, जिसमें लगभग 90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। समारोह में प्रांत सचिव मानेंग जी पटेल, डॉ. प्रकाश जी शर्मा, रमेशचंद्र जी बृजवासी एवं धनपत सिंह मुख्य अतिथि रहे। स्वागत ललित कुमार दवे ने किया तथा भूमिका नवनीत शुक्ल ने रखी।
सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों व 50 से अधिक प्रधानाचार्य-आचार्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा व सेवा निधि में योगदान देने वाले आचार्य-दीदियों का भी सम्मान हुआ।
मानेंग जी पटेल ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया, जयंतीलाल जी भट्ट ने बड़े लक्ष्य व समर्पण का संदेश दिया, जबकि डॉ. प्रकाश जी शर्मा ने आत्मशक्ति जागरण पर जोर दिया।
कार्यक्रम पश्चात साधारण सभा में प्रतिवेदन, गतिविधि विवरण व 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन सुरेश त्रिवेदी व पूनम सोलंकी ने किया तथा आभार विनोद किकावत ने व्यक्त किया। जानकारी रघुवीर सिंह सिसोदिया ने दी।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बजरंग दल कार्यकर्ता, दैनिक भास्कर संवाददाता, व्यवसाय एवं ज्वेलर्स, सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम संत रामपाल जी महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। 3 #kabirisgod #trendingreels #saintrampalji #sanewschannel #कलयुगमें_सतयुग_कीशुरुआत_भाग 1
    1
    बजरंग दल कार्यकर्ता, दैनिक भास्कर संवाददाता, व्यवसाय एवं ज्वेलर्स, सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम संत रामपाल जी महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
3
#kabirisgod #trendingreels #saintrampalji
#sanewschannel #कलयुगमें_सतयुग_कीशुरुआत_भाग 1
    user_My Rajasthan news channel
    My Rajasthan news channel
    Doctor बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.