महंगाई से जूझते बांसवाड़ा के गांवों ने बायोगैस से रसोई, खेती व पर्यावरण में रची नई क्रांति महंगाई और ईंधन संकट से जूझ रहे बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ तहसील के पालीबड़ा, सासावड़ला, लोहारिया, मस्कामोहड़ी, बाचलीपाड़ा, डुगरियापाड़ा, बिजलपुर और आमलीपाड़ा गांवों ने बायोगैस को अपनाकर मिसाल पेश की है। खेती और पशुपालन पर निर्भर इन क्षेत्रों में गैस सिलेंडर महंगा और लकड़ी दुर्लभ होने से समस्या बढ़ी, तब वागधारा संस्था के सहयोग से वर्ष 2025 तक 280 बायोगैस संयंत्र स्थापित हुए, जिनमें 40 नई इकाइयां इन गांवों में लगीं। मस्कामोहड़ी की सरिता राकेश डामोर, सासावड़ला की सीता कटारा और थावरचंद हकरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अब रोजाना गोबर व पानी से गैस बनाकर रसोई चल रही है, जिससे धुआं खत्म हुआ और सालाना करीब पांच हजार रुपये की बचत हो रही है। 280 परिवारों को मिलाकर यह बचत लगभग 14 लाख रुपये वार्षिक पहुंच गई है। बायोगैस से निकलने वाली स्लरी जैविक खाद के रूप में उपयोगी साबित हो रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ी और खेती लागत घटी। इस पहल से महिलाओं को धुएं व लकड़ी जुटाने की समस्या से राहत मिली है, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। ग्रामीणों की भागीदारी और वागधारा संस्था के सहयोग से यह मॉडल आत्मनिर्भरता की प्रभावी मिसाल बनकर उभरा है।
महंगाई से जूझते बांसवाड़ा के गांवों ने बायोगैस से रसोई, खेती व पर्यावरण में रची नई क्रांति महंगाई और ईंधन संकट से जूझ रहे बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ तहसील के पालीबड़ा, सासावड़ला, लोहारिया, मस्कामोहड़ी, बाचलीपाड़ा, डुगरियापाड़ा, बिजलपुर और आमलीपाड़ा गांवों ने बायोगैस को अपनाकर मिसाल पेश की है। खेती और पशुपालन पर निर्भर इन क्षेत्रों में गैस सिलेंडर महंगा और लकड़ी दुर्लभ होने से समस्या बढ़ी, तब वागधारा संस्था के सहयोग से वर्ष 2025 तक 280 बायोगैस संयंत्र स्थापित हुए, जिनमें 40 नई इकाइयां इन गांवों में लगीं। मस्कामोहड़ी की सरिता राकेश डामोर, सासावड़ला की सीता कटारा और थावरचंद हकरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अब रोजाना गोबर व पानी से गैस बनाकर रसोई चल रही है, जिससे धुआं खत्म हुआ और सालाना करीब पांच हजार रुपये की बचत हो रही है। 280 परिवारों को मिलाकर यह बचत लगभग 14 लाख रुपये वार्षिक पहुंच गई है। बायोगैस से निकलने वाली स्लरी जैविक खाद के रूप में उपयोगी साबित हो रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ी और खेती लागत घटी। इस पहल से महिलाओं को धुएं व लकड़ी जुटाने की समस्या से राहत मिली है, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। ग्रामीणों की भागीदारी और वागधारा संस्था के सहयोग से यह मॉडल आत्मनिर्भरता की प्रभावी मिसाल बनकर उभरा है।
- महंगाई और ईंधन संकट से जूझ रहे बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ तहसील के पालीबड़ा, सासावड़ला, लोहारिया, मस्कामोहड़ी, बाचलीपाड़ा, डुगरियापाड़ा, बिजलपुर और आमलीपाड़ा गांवों ने बायोगैस को अपनाकर मिसाल पेश की है। खेती और पशुपालन पर निर्भर इन क्षेत्रों में गैस सिलेंडर महंगा और लकड़ी दुर्लभ होने से समस्या बढ़ी, तब वागधारा संस्था के सहयोग से वर्ष 2025 तक 280 बायोगैस संयंत्र स्थापित हुए, जिनमें 40 नई इकाइयां इन गांवों में लगीं। मस्कामोहड़ी की सरिता राकेश डामोर, सासावड़ला की सीता कटारा और थावरचंद हकरी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि अब रोजाना गोबर व पानी से गैस बनाकर रसोई चल रही है, जिससे धुआं खत्म हुआ और सालाना करीब पांच हजार रुपये की बचत हो रही है। 280 परिवारों को मिलाकर यह बचत लगभग 14 लाख रुपये वार्षिक पहुंच गई है। बायोगैस से निकलने वाली स्लरी जैविक खाद के रूप में उपयोगी साबित हो रही है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ी और खेती लागत घटी। इस पहल से महिलाओं को धुएं व लकड़ी जुटाने की समस्या से राहत मिली है, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिल रहा है। ग्रामीणों की भागीदारी और वागधारा संस्था के सहयोग से यह मॉडल आत्मनिर्भरता की प्रभावी मिसाल बनकर उभरा है।1
- AWAj TV3 India News पर आपका स्वागत है। यहां हम आपको देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई के साथ पेश करते हैं। 📌 आज की खबर: उदयपुर के सलूम्बर से है । हमारी कोशिश है कि आपको बिना डर और दबाव के सही और सटीक जानकारी मिले। 👉 जुड़े रहें AWAj TV3 India News के साथ 👉 सच की आवाज़, जनता के साथ 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें #AWAjTV3 #AWAjTV3News #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #GroundReport #VoiceOfPeople 🟡 ⚡ Short Viral Description (रील्स / शॉर्ट्स के लिए)1
- चलो बांसवाड़ा चलो अनिल भाई के हत्या करने वालों को फांसी दो हथियारों को फांसी दो सभी आदिवासी भाई 27 तारीख को बांसवाड़ा जाम करना होगा तब सरकार को पता चलेगा कि यह कौन है जय जोहार जय आदिवासी समाज जागो और ऊंटों अपना भाई1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की शोभा यात्रा शनिवार को रविवार को होगी प्राण-प्रतिष्ठा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में स्थित सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा शनिवार को मंदिर प्रांगण से सुबह नो बजे शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकाली जाएगी मंदिर समिति की अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ ने बताया कि शोभायात्रा 24अप्रेल तथा विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान पूर्वक पुजा अर्चना यज्ञ हवन अनुष्ठान के साथ सम्पन्न होगी तथा महा आरती के बाद प्रसादी वितरण की जाएगी इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के भक्तों ने पुरी तैयारी कर ली है2
- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- Post by Baba1
- Owner: NATHULAL Vehicle: Hero Splendor Plus (RJ35SQ2906) Chassis: MBLHAW118NHM88679 Engine: HA11EVNHMA0161 gadi chori ho gai Kisi bhi bhai ko dikhe to batana4
- विद्या भारती संस्थान बांसवाड़ा द्वारा घाटोल स्थित विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। इस वर्ष 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं में संस्थान के सभी विद्यालयों ने 100% परिणाम दिया, जिसमें लगभग 90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। समारोह में प्रांत सचिव मानेंग जी पटेल, डॉ. प्रकाश जी शर्मा, रमेशचंद्र जी बृजवासी एवं धनपत सिंह मुख्य अतिथि रहे। स्वागत ललित कुमार दवे ने किया तथा भूमिका नवनीत शुक्ल ने रखी। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों व 50 से अधिक प्रधानाचार्य-आचार्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा व सेवा निधि में योगदान देने वाले आचार्य-दीदियों का भी सम्मान हुआ। मानेंग जी पटेल ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया, जयंतीलाल जी भट्ट ने बड़े लक्ष्य व समर्पण का संदेश दिया, जबकि डॉ. प्रकाश जी शर्मा ने आत्मशक्ति जागरण पर जोर दिया। कार्यक्रम पश्चात साधारण सभा में प्रतिवेदन, गतिविधि विवरण व 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन सुरेश त्रिवेदी व पूनम सोलंकी ने किया तथा आभार विनोद किकावत ने व्यक्त किया। जानकारी रघुवीर सिंह सिसोदिया ने दी।1