Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदयपुर सलूम्बर आईये बताते है एक इमानदार अधिकारी को इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा का क्या तोहफा मिला (APO) AWAj TV3 India News पर आपका स्वागत है। यहां हम आपको देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई के साथ पेश करते हैं। 📌 आज की खबर: उदयपुर के सलूम्बर से है । हमारी कोशिश है कि आपको बिना डर और दबाव के सही और सटीक जानकारी मिले। 👉 जुड़े रहें AWAj TV3 India News के साथ 👉 सच की आवाज़, जनता के साथ 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें #AWAjTV3 #AWAjTV3News #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #GroundReport #VoiceOfPeople 🟡 ⚡ Short Viral Description (रील्स / शॉर्ट्स के लिए)
Chief editor Rajasthan
उदयपुर सलूम्बर आईये बताते है एक इमानदार अधिकारी को इमानदारी और कर्तव्य निष्ठा का क्या तोहफा मिला (APO) AWAj TV3 India News पर आपका स्वागत है। यहां हम आपको देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई के साथ पेश करते हैं। 📌 आज की खबर: उदयपुर के सलूम्बर से है । हमारी कोशिश है कि आपको बिना डर और दबाव के सही और सटीक जानकारी मिले। 👉 जुड़े रहें AWAj TV3 India News के साथ 👉 सच की आवाज़, जनता के साथ 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें #AWAjTV3 #AWAjTV3News #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #GroundReport #VoiceOfPeople 🟡 ⚡ Short Viral Description (रील्स / शॉर्ट्स के लिए)
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुकडीपाडा में वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान शिव के परिवार की हुईं प्राण-प्रतिष्ठा गौ भक्तो ने गौ माता को सम्मान दिलाने के लिएं घर घर हस्ताक्षर अभियान को दी गती राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे कुकडीपाडा में भगवान शिव तथा परिवार की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रों व विधी विधान से यज्ञ हवन अनुष्ठान कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई पंडित आनंद जोशी ने विधि-विधान से स्थापना करवाई गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई वहीं यज्ञ हवन अनुष्ठान कर आहुतियां दी व आरती पश्चात प्रसाद वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया गया वहीं कुशलगढ़, मोहकमपुरा से गौ भक्तो का एक जत्था कुकडीपाडा पंहुचा दर्शन लाभ लेने के बाद सभी गौ भक्तो ने हस्ताक्षर अभियान मे अपनी भागीदारी निभाई वहीं बड़ी सरवा,तथा वरसाला पंचायत के करमदी गांव में जांबुखंड महादेव मंदिर पर संतों का आर्शीवाद लिया व गौ माता को सम्मान दिलाने की बात व पत्रक वितरण किए इस मोके पर कुशलगढ़ के नरसिंह गीरी,नितेश बैरागी, मोहकमपुरा के बहादुर सिंह,राकेश वडखिया व प्रेम नाथ,ईश्वर नाथ सहित सभी गौ भक्त व संत महात्मा मौजूद थे4
- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है1
- Post by Baba1
- Post by Ravi Das2
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गांव में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंडप स्थल पर लगा स्वागत द्वार अचानक गिरने से उसके नीचे खड़े चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभाला तथा निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गोरादा गांव निवासी बंशीलाल खराड़ी ने बताया कि गांव में विवाह समारोह आयोजित था। उनके पुत्र निलेश तथा उसके चचेरे भाई अमित, अविनाश और अनिल शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चारों बच्चे मंडप के बाहर लगे स्वागत द्वार के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां एक बस पीछे की ओर ली जा रही थी। बस का पिछला हिस्सा स्वागत द्वार से टकरा गया, जिससे द्वार असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। स्वागत द्वार गिरते ही उसके नीचे खड़े चारों बच्चे दब गए और घायल हो गए। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता देने के बाद निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। बताया जा रहा है कि चार में से तीन बच्चों के सिर पर चोट आई है, जबकि एक बच्चे को सामान्य चोटें लगी हैं। उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां कुछ देर के लिए मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा रेंज के लोकप्रिय आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल से आज हमने उनके रिटायरमेंट के एक सप्ताह पूर्व उनके 9 माह के कार्यकाल पर वैवाक बातचीत की सुनिएगा क्या कह रहे हैं वह। अभी भी वह एक पल एक क्षण प्रशासनिक व्याथ नहीं करना चाहते हैं। 2:30 बजे का समय है लंच हो चुका है। उसके बाद भी वह प्रशासनिक कार्य और प्रसंशा पत्र पुलिस को दिए जानेवाले है।उन पर निरंतर सिग्नेचर कर रहे हैं। और जन चौपाल में जो फरियादी जनसुनवाई में आए हैं। उनको तुरंत न्याय दे रहे हैं।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में किन्नर गोरी बुआ व उनकी शिष्या किन्नर शालु बुआ ने ग्यारह किलो पितल का घण्टा धनुष बाण व पुजा अर्चना की सामग्री की भेट) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में अती प्राचीन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का भव्य एवं आकर्षक व वास्तुकला से ओतप्रोत मंदिर बन कर तैयार हो गया है वही मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा दिनांक 6मई से 10मई तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे वहीं भगवान श्री राम जी के लिए तन-मन धन से राम भक्त दानी बनकर दान देकर पुन्य लाभ ले रहे हैं,आज कुशलगढ़ में किन्नर गोरी बुआ व उनकी शिष्या किन्नर शालु बुआ ने श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समिति को मध्यप्रदेश के उज्जेन से लाएं ग्यारह किलो वजनी पितल का एक घंटा, दो चंवर,आरती व पंच पात्र, धनुष, बाल्टी , दो लोटे,ताम्बे के आदी सामग्री श्री राम मंदिर पर गुरु शिष्या ने भेट की इस मौके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे4
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित महिपाल खेल मैदान में चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा के तत्वावधान में 1 मई से 20 जून तक विशेष समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का संचालन दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा है जबकि मुख्य कोच तेजपाल सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस समर कैंप में सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जहां बच्चों और युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां, फिटनेस, फील्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसी अकादमी से प्रशिक्षण लेकर कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिनिधित्व कायम कर चुके हैं, जो इस अकादमी की उपलब्धि और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। मुख्य कोच तेजपाल सिंह ने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से ही खिलाड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं, वहीं संचालक दिग्विजय सिंह ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस समर कैंप से जुड़ने की अपील की है। सागवाड़ा में आयोजित यह समर कैंप युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।1
- Post by Baba1