Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा रेंज के लोकप्रिय आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल से आज हमने उनके रिटायरमेंट के एक सप्ताह पूर्व उनके 9 माह के कार्यकाल पर वैवाक बातचीत की सुनिएगा क्या कह रहे हैं वह। अभी भी वह एक पल एक क्षण प्रशासनिक व्याथ नहीं करना चाहते हैं। 2:30 बजे का समय है लंच हो चुका है। उसके बाद भी वह प्रशासनिक कार्य और प्रसंशा पत्र पुलिस को दिए जानेवाले है।उन पर निरंतर सिग्नेचर कर रहे हैं। और जन चौपाल में जो फरियादी जनसुनवाई में आए हैं। उनको तुरंत न्याय दे रहे हैं।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा रेंज के लोकप्रिय आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल से आज हमने उनके रिटायरमेंट के एक सप्ताह पूर्व उनके 9 माह के कार्यकाल पर वैवाक बातचीत की सुनिएगा क्या कह रहे हैं वह। अभी भी वह एक पल एक क्षण प्रशासनिक व्याथ नहीं करना चाहते हैं। 2:30 बजे का समय है लंच हो चुका है। उसके बाद भी वह प्रशासनिक कार्य और प्रसंशा पत्र पुलिस को दिए जानेवाले है।उन पर निरंतर सिग्नेचर कर रहे हैं। और जन चौपाल में जो फरियादी जनसुनवाई में आए हैं। उनको तुरंत न्याय दे रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की गांजा फसल जब्त, भू-स्वामी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे Rajasthan Police के विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव के खेतों में लहलहाती गांजे की फसल जब्त की है। कार्रवाई में कुल 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और हरे गांजे के 1060 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 13 हजार 300 रुपये बताई गई है। मामले में भू-स्वामी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार Manish Kumar के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी रूपसिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर टीम राजगढ़ी डोजा पहुंची, जहां आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.06 किलोग्राम सूखने के लिए रखे गांजे के पौधे मिले। इसके बाद आसपास के अलग-अलग खेतों की तलाशी में 1060 गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल के बाद जड़ सहित हरे पौधों और सूखने रखे गांजे का कुल वजन 134.22 किलोग्राम दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने खेत अपना होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा बेचा और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ आगे बढ़ने पर और नामों का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है1
- सीमलवाड़ा क्षेत्र की खबर : धंबोला थाना क्षेत्र के ढूंढरिया लबाना बस्ती में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूध डेयरी में दूध देने जा रहे पशुपालक काशीराम लबाना को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काशीराम लबाना सुबह पैदल दूध लेकर डेयरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही दो पिकअप में से आगे वाली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काशीराम ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पिकअप को रुकवा लिया। ग्रामीणों ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। दोनों पिकअप में 6-6 भैंसे ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिलीं। मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना तुरंत धंबोला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों सहित चार लोगों को डिटेन कर लिया। ग्रामीणों में पूनावाड़ा सरपंच मनोहर सिंह डामोर,सिद्धराज लबाना, छतर सिंह लबाना, पोपट लाल लबाना, लक्ष्मण, शांतिलाल लबाना,रतनलाल, कैलाश और कांतिलाल सहित अन्य लोगों ने रोष जताते हुए बताया कि इस मार्ग से आए दिन मवेशियों से भरी पिकअप गुजरती हैं। उनका आरोप है कि इन मवेशियों को बूचड़खानों की ओर ले जाया जाता है। तेज रफ्तार के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मवेशियों के साथ हो रही निर्दयता को रोका जाए। गनीमत रही कि इस हादसे में काशीराम लबाना को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पशु तस्करी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट : छत्तर सिंह लबाना1
- AWAj TV3 India News पर आपका स्वागत है। यहां हम आपको देश और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, ग्राउंड रिपोर्ट और सच्चाई के साथ पेश करते हैं। 📌 आज की खबर: उदयपुर के सलूम्बर से है । हमारी कोशिश है कि आपको बिना डर और दबाव के सही और सटीक जानकारी मिले। 👉 जुड़े रहें AWAj TV3 India News के साथ 👉 सच की आवाज़, जनता के साथ 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें #AWAjTV3 #AWAjTV3News #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #GroundReport #VoiceOfPeople 🟡 ⚡ Short Viral Description (रील्स / शॉर्ट्स के लिए)1
- विद्या भारती संस्थान बांसवाड़ा द्वारा घाटोल स्थित विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में साधारण सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। इस वर्ष 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं में संस्थान के सभी विद्यालयों ने 100% परिणाम दिया, जिसमें लगभग 90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। समारोह में प्रांत सचिव मानेंग जी पटेल, डॉ. प्रकाश जी शर्मा, रमेशचंद्र जी बृजवासी एवं धनपत सिंह मुख्य अतिथि रहे। स्वागत ललित कुमार दवे ने किया तथा भूमिका नवनीत शुक्ल ने रखी। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों व 50 से अधिक प्रधानाचार्य-आचार्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा व सेवा निधि में योगदान देने वाले आचार्य-दीदियों का भी सम्मान हुआ। मानेंग जी पटेल ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया, जयंतीलाल जी भट्ट ने बड़े लक्ष्य व समर्पण का संदेश दिया, जबकि डॉ. प्रकाश जी शर्मा ने आत्मशक्ति जागरण पर जोर दिया। कार्यक्रम पश्चात साधारण सभा में प्रतिवेदन, गतिविधि विवरण व 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन सुरेश त्रिवेदी व पूनम सोलंकी ने किया तथा आभार विनोद किकावत ने व्यक्त किया। जानकारी रघुवीर सिंह सिसोदिया ने दी।1
- चलो बांसवाड़ा चलो अनिल भाई के हत्या करने वालों को फांसी दो हथियारों को फांसी दो सभी आदिवासी भाई 27 तारीख को बांसवाड़ा जाम करना होगा तब सरकार को पता चलेगा कि यह कौन है जय जोहार जय आदिवासी समाज जागो और ऊंटों अपना भाई1
- भीलवाड़ा / राजसमंद | रिपोर्ट राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजसमंद की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 📌 क्या है पूरा मामला? मोही (राजसमंद) निवासी कैलाश चन्द्र आचार्य ने काछोला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री उमा उर्फ उर्मिला आचार्य का विवाह काछोला निवासी जानकी लाल आचार्य के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। 💰 5 लाख रुपये की मांग, प्रताड़ना का आरोप परिजनों के अनुसार— पति जानकी लाल ससुर देवकिशन सास नर्बदा लगातार 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, पति द्वारा अन्य महिलाओं से संबंध होने की बात कहकर भी मृतका को धमकाया जाता था। ⚠️ मौत से पहले क्या हुआ? 23 अप्रैल सुबह 4 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर उर्मिला की तबीयत खराब होने की सूचना दी परिजन जब महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी परिजनों का आरोप है कि— 👉 22 अप्रैल को ही उर्मिला को जहर दिया गया था 👉 हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर बड़े अस्पताल नहीं ले जाया गया 💍 स्त्रीधन और जेवरात भी गायब परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मृतका का स्त्रीधन और जेवरात ससुराल पक्ष के पास ही हैं। 👮 पुलिस क्या कह रही है? काछोला थाना पुलिस के अनुसार— ✔️ शिकायत दर्ज कर ली गई है ✔️ मामले की जांच जारी है ✔️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी 🚨 परिजनों की मांग: पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ: सख्त कानूनी कार्रवाई तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां एक बेटी की जिंदगी इसकी भेंट चढ़ गई। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित महिपाल खेल मैदान में चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा के तत्वावधान में 1 मई से 20 जून तक विशेष समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का संचालन दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा है जबकि मुख्य कोच तेजपाल सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस समर कैंप में सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जहां बच्चों और युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां, फिटनेस, फील्डिंग, बैटिंग, बॉलिंग और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चैंपियनशिप एकेडमी सागवाड़ा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इसी अकादमी से प्रशिक्षण लेकर कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिनिधित्व कायम कर चुके हैं, जो इस अकादमी की उपलब्धि और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है ताकि खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। मुख्य कोच तेजपाल सिंह ने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से ही खिलाड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं, वहीं संचालक दिग्विजय सिंह ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस समर कैंप से जुड़ने की अपील की है। सागवाड़ा में आयोजित यह समर कैंप युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।1
- बजरंग दल कार्यकर्ता, दैनिक भास्कर संवाददाता, व्यवसाय एवं ज्वेलर्स, सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम संत रामपाल जी महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। 3 #kabirisgod #trendingreels #saintrampalji #sanewschannel #कलयुगमें_सतयुग_कीशुरुआत_भाग 11
- Post by Baba1