नगर निगम पर चला अदालत का चाबुक! 2 अफसरों की सैलरी रोकी,नगर आयुक्त को अब देनी होगी 15000 की क्षति पूर्ति मुजफ्फरपुर में जलजमाव और नालों की सफाई को लेकर नगर निगम पर स्थायी लोक अदालत का चाबुक चला है। रजी हसन बनाम नगर आयुक्त मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने नगर निगम के उप नगर आयुक्त और नगर प्रबंधक का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही नगर आयुक्त को 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया गया है। मामला नाला रोड से कमरा मोहल्ला स्थित स्विस गेट बांध तक मुख्य नाले पर कथित अतिक्रमण और जलजमाव से जुड़ा है। आरटीआई कार्यकर्ता रजी हसन का आरोप है कि नाले पर अतिक्रमण के कारण वार्ड 16 से 21 और 40 से 44 तक जलजमाव की गंभीर स्थिति बनी रहती है। बारिश के दौरान कई इलाकों में घुटने तक पानी भरने का दावा किया गया है। अदालत के आदेश के बाद नगर निगम ने नालों की सफाई पूरी होने की रिपोर्ट और तस्वीरें पेश की थीं। लेकिन रजी हसन ने इसे गलत बताते हुए कहा कि नालों की सफाई नहीं हुई और सड़क पर अब भी पानी बह रहा है। उन्होंने 28 जुलाई को शपथ-पत्र भी दाखिल किया। अदालत ने नगर निगम की अनुपस्थिति और आदेशों के अनुपालन में लापरवाही को गंभीर माना। अब उप नगर आयुक्त और नगर प्रबंधक का वेतन अगले आदेश तक रुका रहेगा, जबकि नगर आयुक्त को 9 सितंबर तक क्षतिपूर्ति देने का निर्देश है।

- Post by Hariom kashyap1
- अहियापुर जमीनी विवाद मामले में अब तक 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई जमीनी विवाद मामले में अब तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कुल 25 अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है।1
- प्रशासन की निगरानी में निकला मिलाद-उन-नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को चेहराकलां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मिलाद-उन-नबी को लेकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद निर्धारित मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवाओं के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता, भाईचारे, प्रेम और शांति के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज में आपसी प्रेम, समानता, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी। उनके जीवन और विचारों को अपनाकर समाज में शांति एवं भाईचारे का माहौल मजबूत किया जा सकता है। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी जुलूस के साथ-साथ विभिन्न मार्गों पर लगातार निगरानी करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा जुलूस के निर्धारित मार्ग पर भी प्रशासनिक नजर बनी रही। प्रशासन की ओर से जुलूस में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई थी। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग किया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। इस दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।3
- पटना पर फिर से हुआ लाठी चार्ज! स्टूडेंट और प्रशासन में जोरदार पटना पर फिर से हुआ लाठी चार्ज! स्टूडेंट और प्रशासन में जोरदार1
- औराई में ह/त्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका जांच में जुटी पुलिस.1
- राजदेव राय डिग्री कॉलेज भगवानपुर विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार उर्फ बच्चा राय जी राजदेव राय डिग्री कॉलेज भगवानपुर विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार उर्फ बच्चा राय जी1
- स्कूल के गेट में बच्ची का हाथ का उंगली कटा, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के हरनाही पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय क्षेत्रपट्टी में एक बच्ची के हाथों की उंगली कटने का मामला सामने आया है।1
- मथना मिलिक में निकली भव्य कलश यात्रा, अष्टयाम यज्ञ का आयोजन चेहराकलां प्रखंड के मथना मिलिक पंचायत स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में अखंड अष्टयाम के आयोजन से पूर्व बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याएं, महिलाएं, पुरुष और श्रद्धालु शामिल हुए। कुल 251 कलशों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा का शुभारंभ मथना माल में शिव मंदिर के पास स्थित सिंह जी के पोखर से हुआ। आचार्य विकास झा और पंडित दिलीप झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा। इसके बाद संकल्प लेकर श्रद्धालुओं ने कलशों को सिर पर धारण किया और गाजे-बाजे तथा घोड़ों के साथ अष्टयाम स्थल की ओर प्रस्थान किया। यह यात्रा मथना माल से करौना चौक होते हुए मथना मिलिक ब्रह्म स्थान के निकट अष्टयाम स्थल पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु 'जय श्रीराम', 'हर-हर महादेव' और 'जय बजरंग बली' जैसे धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अष्टयाम स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इसके उपरांत, आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की विधिवत स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही अखंड अष्टयाम का विधिवत शुभारंभ हो गया। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना करना है। श्री सनातन धर्म सेवा समिति मथना मिलिक के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। यह भव्य आयोजन गांव के सभी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।4
- शिक्षा मंत्री ने छात्रा को लेकर किया बड़ा दावा! प्रशांत किशोर ने कर दिया CM सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! #PrashantKishor #SamratChaudhary #BiharPolitics #BiharNews #EducationMinister #PoliticalNews #NitishKumar #AmitShah #Bihar #BreakingNews #ViralNews #NewsUpdate शिक्षा मंत्री ने छात्रा को लेकर किया बड़ा दावा! प्रशांत किशोर ने कर दिया CM सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! #PrashantKishor #SamratChaudhary #BiharPolitics #BiharNews #EducationMinister #PoliticalNews #NitishKumar #AmitShah #Bihar #BreakingNews #ViralNews #NewsUpdate1