Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hariom kashyap
More news from बिहार and nearby areas
- नेपाल में बाढ़ के बाद गंडक बांध का निरीक्षण, एसडीएम आकांक्षा आनंद ने दिए सुरक्षा के निर्देश1
- महंथ मनियारी में जग भारती भारत गैस वितरण एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने जमकर किया हंगामा । मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महंथ मनियारी मवेशी अस्पताल के सामने जग भारती भारत गैस वितरण एजेंसी पर आज मंगलवार को उपभोक्ताओं ने जमकर किया हंगामा । वही उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मियों द्वारा एक महीना पहले गैस का पैसा ले लिया जाता है और जब गैस लेने के लिए आते हैं तो आजकल, आजकल का बहाना बनाकर टालमटोल किया जा रहा है। वही इस संबंध में हरिशंकर मनियारी पंचायत के मुखिया देवेंद्र मांझी ने बताया कि गैस का ओटीपी गिरने के बाद भी यहां गैस नहीं दिया जा रहा है साथ ही आजकल आजकल का बहाना बनाकर दौड़ाया जा रहा है वही मुखिया के द्वारा गैस एजेंसी कर्मियों पर ब्लैक से गैस बेचने का भी आरोप लगाया उन्होंने यह भी बताया कि एक गैस का कीमत ब्लैक से ₹2200 तक मांगा जा रहा है जबकि सरकार का कहना है की गैस की आपूर्ति सही ढंग से किया जा रहा है लेकिन यहां एजेंसी की मनमानी अपने ढंग से चल रही है। वही संबंध में महंथ मनियारी पंचायत के मुखिया अवधेश साहनी ने भी नाराजगी दिखाते हुए बताया कि यहां गैस उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशान किया जाता है। गैस आपूर्ति रहने के बावजूद भी गैस नहीं दिया जाता है और लाभुकों को बोला जाता है कि आपका नंबर दूसरे दिन आएगा इस तरह बार-बार दौड़ा कर परेशान किया जाता है। साथ ही दोनों मुखिया ने बताया कि हम लोग इस गैस एजेंसी के खिलाफ जिला अधिकारी मुजफ्फरपुर को एक लिखित आवेदन देंगे।1
- नगर निगम पर चला अदालत का चाबुक! 2 अफसरों की सैलरी रोकी,नगर आयुक्त को अब देनी होगी 15000 की क्षति पूर्ति मुजफ्फरपुर में जलजमाव और नालों की सफाई को लेकर नगर निगम पर स्थायी लोक अदालत का चाबुक चला है। रजी हसन बनाम नगर आयुक्त मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने नगर निगम के उप नगर आयुक्त और नगर प्रबंधक का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही नगर आयुक्त को 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया गया है। मामला नाला रोड से कमरा मोहल्ला स्थित स्विस गेट बांध तक मुख्य नाले पर कथित अतिक्रमण और जलजमाव से जुड़ा है। आरटीआई कार्यकर्ता रजी हसन का आरोप है कि नाले पर अतिक्रमण के कारण वार्ड 16 से 21 और 40 से 44 तक जलजमाव की गंभीर स्थिति बनी रहती है। बारिश के दौरान कई इलाकों में घुटने तक पानी भरने का दावा किया गया है। अदालत के आदेश के बाद नगर निगम ने नालों की सफाई पूरी होने की रिपोर्ट और तस्वीरें पेश की थीं। लेकिन रजी हसन ने इसे गलत बताते हुए कहा कि नालों की सफाई नहीं हुई और सड़क पर अब भी पानी बह रहा है। उन्होंने 28 जुलाई को शपथ-पत्र भी दाखिल किया। अदालत ने नगर निगम की अनुपस्थिति और आदेशों के अनुपालन में लापरवाही को गंभीर माना। अब उप नगर आयुक्त और नगर प्रबंधक का वेतन अगले आदेश तक रुका रहेगा, जबकि नगर आयुक्त को 9 सितंबर तक क्षतिपूर्ति देने का निर्देश है।1
- महिला पर लाठी चलाने के बाद आंदोलन में हुआ पुलिस और महिला में जोरदार बहस!#BiharStudentMovement #BiharNews #StudentProtest #WomenPower #Bihar #ViralNews #BreakingNews महिला पर लाठी चलाने के बाद आंदोलन में हुआ पुलिस और महिला में जोरदार बहस!#BiharStudentMovement #BiharNews #StudentProtest #WomenPower #Bihar #ViralNews #BreakingNews1
- प्रशासन की निगरानी में निकला मिलाद-उन-नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को चेहराकलां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मिलाद-उन-नबी को लेकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद निर्धारित मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवाओं के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता, भाईचारे, प्रेम और शांति के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज में आपसी प्रेम, समानता, सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी। उनके जीवन और विचारों को अपनाकर समाज में शांति एवं भाईचारे का माहौल मजबूत किया जा सकता है। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी जुलूस के साथ-साथ विभिन्न मार्गों पर लगातार निगरानी करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा जुलूस के निर्धारित मार्ग पर भी प्रशासनिक नजर बनी रही। प्रशासन की ओर से जुलूस में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई थी। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग किया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। इस दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।3
- राजदेव राय डिग्री कॉलेज भगवानपुर विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार उर्फ बच्चा राय जी राजदेव राय डिग्री कॉलेज भगवानपुर विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार उर्फ बच्चा राय जी1
- स्कूल तो बना, लेकिन बच्चों के लिए सड़क-पानी-बाउंड्री तक नहीं! 😳 #BiharNews #SchoolNews #Education #BiharEducation #Muzaffarpur #GroundReport #ViralVideo1
- Post by Hariom kashyap1