कामतागंज बाजार में व्यापार मंडल का पुनर्गठन व्यापारियों की समस्याओं के निदान का भरोसा सुल्तानपुर पुर दोस्तपुर।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कामता गंज बाजार में हुई बैठक में संगठन का पुनर्गठन किया गया। जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी की अध्यक्षता और बाजार अध्यक्ष अजय सोनी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नितेश अग्रहरी सोनू को अध्यक्ष, विनोद मोदनवाल को महामंत्री, अंकित जायसवाल को युवा अध्यक्ष तथा अभिषेक मोदनवाल को युवा महामंत्री चुना गया। राहुल उपाध्याय, पुष्पांकर, पंकज बौद्ध, संदीप तिवारी, प्रमोद कुमार, रामदेव पाल व सुशील सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मोनू निषाद को युवा उपाध्यक्ष तथा डॉ. मोतीलाल निषाद और अनिल सिंह को संरक्षक चुना गया। प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से एक सप्ताह में कार्यकारिणी का गठन कर व्यापारियों के हित में कार्य शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बाजार की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
कामतागंज बाजार में व्यापार मंडल का पुनर्गठन व्यापारियों की समस्याओं के निदान का भरोसा सुल्तानपुर पुर दोस्तपुर।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कामता गंज बाजार में हुई बैठक में संगठन का पुनर्गठन किया गया। जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी की अध्यक्षता और बाजार अध्यक्ष अजय सोनी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नितेश अग्रहरी सोनू को अध्यक्ष, विनोद मोदनवाल को महामंत्री, अंकित जायसवाल को युवा अध्यक्ष तथा अभिषेक मोदनवाल को युवा महामंत्री चुना गया। राहुल उपाध्याय, पुष्पांकर, पंकज बौद्ध, संदीप तिवारी, प्रमोद कुमार, रामदेव पाल व सुशील सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मोनू निषाद को युवा उपाध्यक्ष तथा डॉ. मोतीलाल निषाद और अनिल सिंह को संरक्षक चुना गया। प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से एक सप्ताह में कार्यकारिणी का गठन कर व्यापारियों के हित में कार्य शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बाजार की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
- हैदरगढ़ के मालिनपुर आश्रम में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, महंत दीपक दास के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन जनपद बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के मालिनपुर आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या के श्री सीताराम सेवा सदन, हनुमानगढ़ी के महंत दीपक दास के नेतृत्व में भव्य तरीके से किया गया। आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। जन्माष्टमी के अवसर पर आश्रम में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। महंत दीपक दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के बताए सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। महंत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य का साथ देने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देर रात तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया।1
- बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा का PDA 'परिवार दल अलायंस': सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर को अनुचित बताया; महंगाई पर भी सरकार को घेरा बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सुल्तानपुर में सहारनपुर मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, जाति या धर्म के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना या गिराना गलत है। पाल ने मायावती के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में सभी जाति, धर्म और वर्गों को बराबर सम्मान दिया गया है। ऐसे में किसी भी धर्म स्थल को गिराकर उसका अपमान करना गलत है। विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (PDA) और 'संविधान बचाओ अभियान' पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए असल में 'परिवार दल अलायंस' (परिवार दल गठबंधन) है। उन्होंने कहा कि अगर सपा की नीयत साफ होती, तो उसने संसद में प्रमोशन में आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया होता। साथ ही, बैकलॉग भर्तियों और दलित अधिकारियों के डिमोशन जैसी बातें भी नहीं होतीं। पाल ने सुल्तानपुर से अलग करके बनाए गए छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी) का नाम बदलने को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। पाल ने बढ़ती महंगाई और खाने-पीने की चीजों की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मोटरसाइकिल, मोबाइल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें कई गुना महंगी हो चुकी हैं। उन्होंने चीनी और प्याज के दामों का जिक्र करते हुए मांग की कि अगर चीनी महंगी हो रही है, तो सरकार गन्ना किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹1500 से ₹2000 प्रति क्विंटल करे। उन्होंने तर्क दिया कि चीनी गन्ने से ही बनती है। महंगाई के असली कारण पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योगपतियों से अरबों-खरबों रुपये का चंदा लिया गया। अब इसकी भरपाई आम जनता से महंगाई के रूप में की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ कुछ खास वर्गों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है, जबकि असली अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी का असली गठबंधन प्रदेश की आम जनता से है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार सभी समाज को साथ लेकर मायावती के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।1
- *यह वही मुस्लिम आरोपी जिहादी फैजल खटिक है* *जिसने दो दिन पूर्व गुजरात के भावनगर में हिंदू लड़की* काजल की दिन दहाड़े हत्या कर दी थी *14 मिनट का यह वीडियो देखिए और गिनती करके बताइए की* जिहादी फैजल को कितने डंडे पड़े है❓ *भावनगर पुलिस का यह रूप अच्छा लगा।👏🏻*1
- jai shree Ram jai shree sure dev jai Ho Jai Ho Jai Ho Jai Ho Jai Ho1
- *जिन बेटों के लिए एक माँ ने सब कुछ लुटाया दिया,उस बेटे ने ही घर से बेघर कर दिया* *आनंद भवन वृद्धाश्रम में छलका बुजुर्गों का दर्द, 119 वृद्धों से मिलीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी* *जमीन-जायदाद अपने नाम कराने के बाद माता-पिता को किया प्रताड़ित, अब आनंद भवन ही बना सहारा* *सुल्तानपुर* । कभी जिन बच्चों के लिए माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, उन्हीं बच्चों द्वारा बुढ़ापे में ठुकराए जाने की पीड़ा शनिवार को अमहट स्थित आनंद भवन वृद्धाश्रम में उस समय सामने आई, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।4
- *बारिश के बीच चांदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *चांदा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मेले में बारिश का असर* *बारिश के बीच चांदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *चांदा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मेले में बारिश का असर* रिपोर्ट - ब्यूरो चीफ संतोष पांडेय *चांदा, सुलतानपुर।* जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को चांदा कस्बे में झांकियां और मेला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और पुरुष सभी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सजाई गई आकर्षक झांकियों के दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचे। कस्बे में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही और देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। इसी बीच बारिश शुरू होने से मेले की रौनक पर कुछ समय के लिए असर पड़ा। झांकियों को बारिश से बचाने के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को त्रिपाल से ढकना पड़ा। वहीं सड़क किनारे अस्थायी रूप से छोटी-छोटी दुकानें और पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदार भी अपना सामान समेटते नजर आए। दुकानदार बारिश के पानी से सामान को भीगने से बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थानों पर रखते रहे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। लोग छाता लेकर और बारिश से बचते हुए झांकियों के दर्शन करते रहे। बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मेले में खिलौने, खाने-पीने और अन्य सामान की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बारिश थमने के बाद एक बार फिर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दीं। आयोजकों ने भी झांकियों को व्यवस्थित किया। जन्माष्टमी के दूसरे दिन कस्बे में धार्मिक उत्साह और मेले की रौनक देखने को मिली। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ सक्रिय रहे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ के बीच आवागमन सामान्य बना रहे।4
- आर ए बी डी स्पेक्ट्रम एकेडमी में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों व मार्शल आर्ट विजेताओ का हुआ सम्मान सुलतानपुर (दैनिक अयोध्या टाइम्स): जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मूंगर स्थित आर ए बी डी स्पेक्ट्रम एकेडेमी में शिक्षक दिवस का पावन अवसर अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. रूद्रमणि वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज मिश्रा ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध केवल अध्यापन तक सीमित नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गुरु ही समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखता है और उसका मार्गदर्शन ही शिष्य को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। इस खास मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी समर्पित शिक्षकों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही, मार्शल आर्ट की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक सर्वेशकांत वर्मा, उप प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार तिवारी, एकेडमिक एडवाइजर पवन तिवारी, प्रबंधक प्रतिनिधि श्री रमेश यादव तथा ट्रांसपोर्ट इंचार्ज श्री संजीत वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।1
- सुल्तानपुर में 4 साल से लो वोल्टेज: 60 घरों के 500 लोग अंधेरे में; ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी सुल्तानपुर के अमदेवा (छोटका) गांव की दलित बस्ती में करीब 60 घरों के 500 लोग पिछले चार साल से लो वोल्टेज और सिंगल फेस बिजली की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दर्जनों ग्रामीण भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के मुइली स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की। गांव में बिजली की सप्लाई वीरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र के तिंदौली फीडर से होती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो दशक पहले जब गांव में बिजली आई थी, तब 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर लगभग 100 घरों को कनेक्शन दिए गए थे। उस समय ट्रांसफार्मर पर लोड कम था। समय के साथ आबादी और बिजली कनेक्शनों की संख्या बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर बहुत ज्यादा भार आ गया। इसका असर बिजली सप्लाई पर पड़ा और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बढ़ती गई। ग्रामीणों का कहना है कि दलित बस्ती की ओर जाने वाली तीन फेस की लाइन में गांव के शुरुआती छोर पर एक फेस का तार काट दिए जाने के बाद समस्या और गंभीर हो गई। करीब चार साल से बस्ती में नाममात्र की बिजली सप्लाई हो रही है। स्थिति यह है कि घरों में एलईडी बल्ब भी ठीक से नहीं जल पाते। पंखा, कूलर, टीवी, पानी की मोटर जैसे अन्य बिजली उपकरण चलाना तो दूर की बात है। बिजली संकट का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ रहा है। मोबाइल फोन और इमरजेंसी लाइट चार्ज कराने के लिए लोगों को आसपास के गांवों और बाजारों में जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले किसी तरह मिट्टी के तेल से रोशनी का इंतजाम हो जाता था, लेकिन अब वह भी नहीं मिलता। ऐसे में मोमबत्ती और छोटी इमरजेंसी लाइटों के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। सालिकराम नागर, सभाजीत, करिया, परशुराम गौतम, राजन, सियाराम नागर, नारायणा देवी, सुभद्रा देवी, सोनपती, लीलावती, रामकृपाल और तुलसा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से समस्या झेलते-झेलते वे थक चुके हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही था। अब जानकारी हुई है इसे जांचकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।2
- युवा संसद में नन्हे प्रतिभागियों का दम, कम उम्र में शानदार संवाद और नेतृत्व कौशल से सभी को चौंकाया।1