*अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर* *- उज्जैन के नागझिरी स्थित अडानी एग्रो साइलो उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. यादव* *- सुविधाएं देखने के बाद अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश* *- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मना रही किसान कल्याण वर्ष* भोपाल। 'मैं कहीं भी हेलीकॉप्टर उतार सकता हूं और गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर सकता हूं..।' कुछ दिनों पहले ये बात कहने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 मई को उज्जैन की सेवा सहकारी संस्था दताना के नागझिरी स्थित अडानी एग्रो साइलो उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सुविधा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का भी फैसला किया। वेयरहाउस की क्षमता बढ़ने से गेहूं को बेमौसम बारिश से बचाया जा सकेगा। इससे पहले सीएम डॉ यादव शाजापुर और खरगोन में भी गेहूं उपार्जन का आकस्मिक दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं यहां गेहूं उपार्जन केंद्र पर आया हूं। हमने पूर्व में घोषित किया है कि गेहूं खरीदी को लेकर पूरे प्रदेश में स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाई है। गेहूं उपार्जन लगातार चल रहा है। मुझे बताया गया है कि हर जगह हमारी खरीदी सहज और सामान्य हुई है, लेकिन फिर भी आकस्मिक दौरे लगाकर हमने किसानों के साथ अपनी भावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि अब नियमित अंतराल से सात दिन के अंदर भुगतान भी हो रहा है। इस बीच लोगों का माल ढुलाई का काम भी चल रहा है। ऐसी परिस्थिति में तौल कांटे भी बढ़वाए गए हैं। सरकार ने सुविधाएं भी बढ़ाई हैं। *किसानों को मिलें सभी सुविधाएं* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे बताया गया था कि वेयरहाउस के अंदर अगर क्षमता बढ़ा दें, तो बारिश के मौसम में काफी लाभ होगा। आज हमने वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने के ऑर्डर भी निकाल दिए हैं। किसानों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार यह साल किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा प्रयास है कि किसानों को सब प्रकार की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि अभी तक मेरी जानकारी में सरकार ने कल तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया है। हम अपनी कैपेसिटी और बढ़ा सकते हैं। मैं किसान भाइयों से कहना चाहता हूं कि अपने क्षेत्र के तौल कांटे पर जाकर प्रक्रिया में भागीदार बनें। इस दौरान कोई भी कष्ट होने पर जिला प्रशासन से संपर्क करें। जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूप की स्थापना की है। हम गेहूं उपार्जन की रोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गेहूं के साथ चना और मसूर की खरीदी भी चल रही है।

- पॉलिटेक्निक के पास की हटाईं गईं झुग्गियों में रहने वाली महिला की हुई मौत1
- Post by Sk Malviya1
- Post by Naved khan1
- Post by K K D NEWS MP/CG1
- मेट्रो की बेरी केटिंग नहीं होने के कारण एक अंकल गड्ढे में गिर गये लक्ष्मी गला पेट्रोल पंप बोगदा पुल1
- बीजेपी जीत पर मुस्लिमों का रिएक्शन – भारत में सब साथ रहेंगे!1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- भोपाल कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं भोपाल, 05 मई 2026 — प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में आज भोपाल कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बताया गया कि कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा आज बेरसिया क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रम में व्यस्त थे। उनकी अनुपस्थिति में प्रकाश नायक एवं सुमीत कुमार पांडे ने जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे मीसाबानी जगजीवन ने बताया कि उन्हें पिछले 5 महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई। वहीं, एक अन्य आवेदक ने राजधानी के एक अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस प्रकार अलग-अलग समस्याओं को लेकर कई नागरिक जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।1