राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल से आंटी गांव को मिलीं विकास की चार बड़ी सौगातें -खेल मैदान, आरआरसी, गौशाला और अन्नपूर्णा भवन किया जनता को समर्पित कन्नौज जनपद के आंटी गांव को सोमवार को एक साथ चार जनोपयोगी विकास कार्यों की सौगात मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्मित आधुनिक खेल मैदान, कचरा प्रबंधन केंद्र (आर०आर०सी), गौशाला और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया। कन्नौज सदर के विधायक और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इनका शुभारंभ किया। इसके साथ ही इन सुविधाओं को जनता को समर्पित किया। ग्राम विकास को मिलेगी नई गति कार्यक्रम में राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि आंटी गांव को विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन नई सुविधाओं से ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी। खेल मैदान युवाओं को प्रेरित तो आर.आर.सी. स्वच्छता को मजबूत करेगा। गौशाला पशुपालकों के लिए उपयोगी होगी और अन्नपूर्णा भवन सामाजिक कार्यक्रमों में काम आएगा। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी गांव की चुनौतियों को चिह्नित कर विकास कार्य किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर कन्नौज के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया, प्रधान नरेंद्र कुमार प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गांव के लोग उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल से आंटी गांव को मिलीं विकास की चार बड़ी सौगातें -खेल मैदान, आरआरसी, गौशाला और अन्नपूर्णा भवन किया जनता को समर्पित कन्नौज जनपद के आंटी गांव को सोमवार को एक
साथ चार जनोपयोगी विकास कार्यों की सौगात मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्मित आधुनिक खेल मैदान, कचरा प्रबंधन केंद्र (आर०आर०सी), गौशाला और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया। कन्नौज सदर के
विधायक और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इनका शुभारंभ किया। इसके साथ ही इन सुविधाओं को जनता को समर्पित किया। ग्राम
विकास को मिलेगी नई गति कार्यक्रम में राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि आंटी गांव को विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन नई सुविधाओं से ग्रामीण विकास को
नई गति प्राप्त होगी। खेल मैदान युवाओं को प्रेरित तो आर.आर.सी. स्वच्छता को मजबूत करेगा। गौशाला पशुपालकों के लिए उपयोगी होगी और अन्नपूर्णा भवन सामाजिक कार्यक्रमों में काम आएगा। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी गांव की चुनौतियों को चिह्नित कर विकास कार्य किए जाते
रहेंगे। इस अवसर पर कन्नौज के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया, प्रधान नरेंद्र कुमार प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गांव के लोग उपस्थित रहे।
- कन्नौज/तालग्राम पुलिस व एसओजी संयुक्त टीम ने लूट की घटना से संबंधित 05 अभियुक्तों को लूटे गये माल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण 01. वाशिद खां पुत्र आविद खां निवासी ग्राम ढपलपुर भोजपुर जनपद फर्रुखाबाद, 02. विक्की उर्फ विशाल यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी लेनगांव थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, 03. सादाब खान पुत्र सलीम खान निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, 04. शीतल श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, 05. योगेश राजपूत उर्फ विनय पुत्र महेन्द्र राजपूत निवासी पिथुपुर मेंहदिया थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटा गया माल (09 पैकेट लहंगा-चुनरी) ,01 ऑटो, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल (पल्सर NS 125 CC, स्पेलेण्डर) एवं 02 तमंचा 315 बोर 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया । तथा बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के आधार पर थाना तालग्राम पर 1.मु0अ0सं0 027/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम विशाल कुमार उर्फ विक्की यादव 2.मु0अ0सं0 028/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम सादाब खान के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया जेल । अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वाशिद खां पुत्र आविद खां, जो वी.जी. ट्रेवल ट्रांसपोर्ट का संचालन करता है तथा लहंगा-चुनरी के व्यापार से जुड़ा है, द्वारा विक्की उर्फ विशाल यादव पुत्र सर्वेश जो ओयो होटल चलाता है को माल के आवागमन एवं उसकी कीमत (करीब 18–20 लाख रुपये) की जानकारी दी गयी थी । द्वारा टेम्पो का पीछा करते हुए बिरौली मोड़ के पास ऑटो को ओवरटेक कर लूट की घटना को अन्जाम दिया तथा लूटे गये माल को ग्राम कपूरपुर में सादाब की मौसी के घर पर छिपा दिया गया और ऑटो को वहीं छोड़ दिया । अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि वे जुए में काफी पैसा हार गए थे तथा आर्थिक आवश्यकता के चलते उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया ।2
- लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। लुधियाना से दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर गोसाईगंज के हसनपुर के पास पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। हादसे का मुख्य कारण: शुरुआती जांच और चश्मदीदों के अनुसार, बस की रफ्तार 80 किमी/घंटा से अधिक थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, कुछ घायल यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। राहत और बचाव कार्य: हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 8 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें SGPGI ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।1
- कन्नौज जनपद के आंटी गांव को सोमवार को एक साथ चार जनोपयोगी विकास कार्यों की सौगात मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्मित आधुनिक खेल मैदान, कचरा प्रबंधन केंद्र (आर०आर०सी), गौशाला और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया। कन्नौज सदर के विधायक और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इनका शुभारंभ किया। इसके साथ ही इन सुविधाओं को जनता को समर्पित किया। ग्राम विकास को मिलेगी नई गति कार्यक्रम में राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि आंटी गांव को विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन नई सुविधाओं से ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी। खेल मैदान युवाओं को प्रेरित तो आर.आर.सी. स्वच्छता को मजबूत करेगा। गौशाला पशुपालकों के लिए उपयोगी होगी और अन्नपूर्णा भवन सामाजिक कार्यक्रमों में काम आएगा। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी गांव की चुनौतियों को चिह्नित कर विकास कार्य किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर कन्नौज के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया, प्रधान नरेंद्र कुमार प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गांव के लोग उपस्थित रहे।7
- Post by अर्चना अर्चना1
- दिन दहाड़े शातिर चोरों ने किसान के घर से पार कर दी लाखों की ज्वैलरी और नकदी राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। शातिर चोरों ने एक बार फिर एक किसान के आवास पर निशाना साधने के बाद लाखों रुपए की ज्वैलरी और नकदी पर हांथ साफ कर दिया। घर पर बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। वारदात की जानकारी पर जहां परिजनों में हड़कंप मच गया, वहीं घर के मुखिया को मामले की जानकारी हुई तो उनकी तबियत बिगड़ गई और उनको उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के मौजा जनखत के गांव पहाड़ीपुर निवासी सुरेश सिंह के गांव में दो मकान हैं। पुराना घर गांव के अंदर जबकि नया घर गांव के बाहर कुछ दूरी पर स्थित है। दिन में घर के सदस्य गांव के बाहर बने मकान में अधिकतर रहते हैं, जबकि रात के समय सभी लोग पुराने मकान में रहते हैं। शनिवार को भी जब सुरेश अन्य परिजनों के साथ दिन के समय अपने नये घर पर गए हुए थे, इसी दौरान शातिर चोरों ने उनके गांव में स्थित पुराने घर को निशाना बनाया। दिनदहाड़े चोरों ने घर के ताले तोड़ने के बाद घर पर मौजूद करीब तीन लाख रुपए की नकदी और ज्वैलरी पर हांथ साफ कर दिया। देर सायं किसान सुरेश अपने परिजनों के साथ जब गांव में बने घर पर वापस लौटे तो हड़कंप मच गया। घर के ताले टूटे देख जब घर के अंदर देखा गया तो लाखों की नकदी और ज्वैलरी गायब थी। शोर गुल पर गांव के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। चोरी की वारदात के सदमे से मौके पर मौजूद गृह स्वामी किसान सुरेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार हेतु स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार था। मामले की जानकारी पर सुरेश के बड़े भाई राजेंद्र ने थाना पुलिस को लिखित सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। गृह स्वामी सुरेश ने बताया कि, उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें उनकी बेटी कोमल सबसे बड़ी है और उसकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। अभी शादी की तारीख निश्चित नहीं हुई है। किसान ने बताया कि हाल ही में भैंस को बेंचा गया था, उस बिक्री की रकम के अलावा अन्य प्रकार से जुटाई गई रकम शादी के कारण ही घर पर करीब तीन लाख रुपए की नकदी और ज्वैलरी रखी हुई थी। जो बीती रात घटी घटना में चोरी चली गई। घर पर चोरी की वारदात से जहां परिजनों का हाल बेहाल है, वहीं परिजनों द्वारा मामले की लिखित शिकायत थाना पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी देवेश कुमार के मुताबिक तहरीर मिली है जांच कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।3
- Post by Ghanshyam Rajput1
- ज्ञान और जागरूकता का संदेश | Shiva AtoZ Learning Hub #ज्ञान #शिक्षा #जागरूकता यह चैनल समाज को जागरूक करने तथा ज्ञानवर्धक विषयों पर वीडियो प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि लोग अज्ञान के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर हों। आप सभी से अनुरोध है कि Shiva AtoZ Learning Hub चैनल को सब्सक्राइब करें और इस शैक्षिक यात्रा में हमारा साथ दें। #ShivaAtoZLearningHub #ज्ञान #शिक्षा #जागरूकता #AmbedkarVichar #GyanKiOr #ShikshaHiShaktiHai1
- पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में, थाना तालग्राम पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना तालग्राम क्षेत्रांतर्गत को हुई ऑटो और लहंगा- चुनरी के पैकेट की लूट की घटना से संबंधित 05 अभियुक्तों को लूटे गये माल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया ।4