श्री गोपाल जी मंदिर में पारंपरिक लहरिया महोत्सव की रही धूम, एक ही रंग में रंगा नजर आया समूचा परिसर भजनों की स्वरलहरियों पर जमकर थिरकीं महिला श्रद्धालु, पुष्प वर्षा के बीच ठाकुरजी के दरबार में दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम श्री गोपाल जी मंदिर में पारंपरिक लहरिया महोत्सव की रही धूम, एक ही रंग में रंगा नजर आया समूचा परिसर भजनों की स्वरलहरियों पर जमकर थिरकीं महिला श्रद्धालु, पुष्प वर्षा के बीच ठाकुरजी के दरबार में दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम मंडावर। नगरपालिका शहर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री गोपाल जी मंदिर में गुरुवार को गोपाल जी महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य लहरिया महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर समूचा मंदिर प्रांगण राजस्थानी लोक संस्कृति और भक्ति रस के अनूठे संगम का साक्षी बना। शहर के हॉस्पिटल रोड सहित आसपास की कॉलोनियों से पहुंचीं श्याम महिला भक्तों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक एक जैसे लहरिया परिधान धारण कर मंदिर पहुंचीं। जिससे पूरा परिसर सतरंगी छटा और उत्सव के रंग में सराबोर दिखाई दिया। महोत्सव का विधिवत शुभारंभ मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा-कृष्ण की नयनाभिराम प्रतिमाओं के विशेष मनोहारी शृंगार, विधि-विधान से पूजन और मनुहार के साथ हुआ। इसके उपरांत महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजन-कीर्तन का क्रम शुरू किया गया। ढोलक और मंजीरों की मधुर थाप पर महिलाओं ने ठाकुरजी को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु महिलाएं भावविभोर होकर जमकर थिरकीं और समूचा प्रांगण भक्ति नृत्य से गुंजायमान हो उठा। संकीर्तन के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास व्यक्त करते हुए भगवान के विग्रह एवं उपस्थित भक्तों पर ताजे गुलाब के फूलों की मनोहारी पुष्प वर्षा की, जिससे पूरा वातावरण सुगंधित और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने "राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी", "मीठे रस से भरयो री राधा रानी लागे", "झूला झूले राधा प्यारी, संग में बांके बिहारी", "सांवरिया ले चल परली पार, जहां विराजे श्री राधे सरकार", "ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान", "मेरी लगी श्याम संग प्रीत, ये दुनिया क्या जाने", "लहरिया ओढ़ राधा नाचे, कान्हा बजावे बांसुरिया" तथा "अधरं मधुरं वदनं मधुरं" जैसे प्रसिद्ध भजनों के माध्यम से अपने आराध्य के प्रति अनन्य प्रेम व श्रद्धा समर्पित की। मंदिर महंत बृजमोहन दास शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में सावन-भादो मास के दौरान मनाए जाने वाले पारंपरिक उत्सव आपसी सौहार्द, संस्कृति के संरक्षण और ईश्वर के प्रति समर्पण का सुंदर माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री गोपाल जी को विशेष मिष्ठान एवं ऋतुफलों का भोग लगाकर महाआरती की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को चरणामृत एवं प्रसाद वितरित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने धर्म लाभ उठाया।

- मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह मंडरायल। करौली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान एवं खेल प्रकोष्ठ के महासचिव विक्रम मीणा के मंडरायल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रमेश मीणा का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करौली पुन सिंह मीणा (राजौर), महासचिव शिवचरण मीणा (नांद खुर्द), संगठन महामंत्री लोकेश मीणा (गढ़खेड़ा), सचिव विजय मीणा (गोरडा), सोशल मीडिया प्रभारी अशोक मीणा (गोरडा) तथा कांग्रेस महासचिव छगन मधुकर (नांद कला) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं के मंडरायल आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।1
- पिछले तीन साल से खोहरा चौहान मे जेजेएम की एक बोरिंग पड़ी है खराब लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर नहीं दे रहे हैं ध्यान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिला कलेक्टर अलवर को एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दी है अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय खोहरा चौहान पर 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग पूरे गांव खोहरा चौहान की आपूर्ति हेतु लगाए गए थे लेकिन इनमें एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया जिसको आज तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है जिससे गांव में पेयजल सम्बंधित समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग कराए गए थे जिनमें दोनों में ही खूब जोरदार पानी हुआ है लेकिन इनमें से एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया था जिसको आज दिनांक तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है इसलिए गांव में 2023 से ही पेयजल सम्बंधित विकट समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। *जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर बन रहे हैं अनजान* इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत फरवरी 2025 में ही हमारे सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है इसके लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बन्ना राम मीना के द्वारा जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने ही मौखिक आदेश दिए गए थे।1
- डिग्गी में पहुंची पदयात्रा तो हुआ जोरदार स्वागत पदयात्रियों ने लगाई ढोक दौसा जिले के दर्जनों गांव सहित सिकराय विधानसभा क्षेत्र के कई गांव से पदयात्रा विशाल पदयात्रा में शामिल होकर डिग्गी में कल्याण जी महाराज के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने कल्याण महाराज के और अमन जैन और खुशहाली की कामना की। इस यात्रा में हजारों पदयात्रा शामिल हुए थे1
- रोनाल्डो की यह कहानी बचपन से लेकर आज तक का पूरा चिट्ठा। रोनाल्डो के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध है इस वीडियो में देखने के लिए आप पूरे वीडियो चेंज से देखें और रोनाल्डो बचपन से आज तक क्या क्या हुआ था उसके साथ1
- करौली पुलिस का रक्षाबंधन कार्यक्रम, महिलाओं की सुरक्षा का दिया भरोसा1
- दौसा आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे2
- कैबिनेट मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, ग्रामीणों की भैरवी माता की पूजा अर्चना। टोडाभीम।करौली। ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर के प्रसिद्ध धर्मस्थल एवं सत्तावन गोत्र की कुलदेवी भैरवी माता का ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार को सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करके कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना की है। पूर्व जिला प्रमुख शिव दयाल मीणा पूर्व डीसीपी टीकाराम मीणा हरि सिंह ठेकेदार राम हरि सुरेश शर्मा लखन रघुवीर हरकेश मानसिंह सतीश शर्मा सूखा जावमंत रामेश्वर सहित ग्रामीणों ने बताया कि डॉ मीना सर्व समाज के बड़े लीडर हैं तथा गरीबों की सुनने वाले हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डॉ. मीणा के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी इसके बाद सभी ग्रामीण एकत्रित हुए भैरवी माता मंदिर पर पहुंचे जहां मंदिर महंत दयाराम मीना द्वारा माता की विशेष पूजा अर्चना की है।वही सामुहिक ग्रामीणों ने डॉ.मीणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है गौरतलाप है कि राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए फिलहाल मीना जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है जहां उनका उपचार जारी है।1