logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद के सबसे बड़े वृहद गो संरक्षण केंद्र में एक भी गाय नहीं धानापुर। जनपद के सबसे बड़े वृहद गो संरक्षण केंद्र में निर्माण पूरा होने के बाद भी एक भी गाय नहीं है। करीब 1.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए गौशाला परिसर में बरसात का पानी भरा हुआ है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने और परिसर का समतलीकरण न होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे गौशाला की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जलनिकासी नहीं, परिसर में भरा बारिश का पानी बारिश के बाद गौशाला परिसर में जगह-जगह पानी जमा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। कई स्थानों पर कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। बाउंड्रीवाल के अभाव में कुत्ते और सियार का जमावड़ा गौशाला की मजबूत बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण परिसर में कुत्तों और सियार का आवागमन बना रहता है। ऐसे में यहां पशुओं को रखने पर उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। समतलीकरण नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे गौशाला परिसर का समुचित समतलीकरण नहीं होने से कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ गई है। कैटलशेड के बगल से मिट्टी निकालने पर बना गड्ढा कैटलशेड के बगल से मिट्टी निकालने के कारण वहां गहरा गड्ढा बन गया है, जिसमें बारिश का पानी जमा है। इससे पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। एक ओर सरकार गोवंश संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जनपद के सबसे बड़े वृहद गो संरक्षण केंद्र में बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव नजर आ रहा है। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इन कमियों को दूर कराकर केंद्र को गोवंश के लिए उपयोगी बनाते हैं।

35 min ago
user_ABUL KAISH
ABUL KAISH
Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
35 min ago
48d05b34-c6a3-4b58-b69b-c80e810a8b5b

जनपद के सबसे बड़े वृहद गो संरक्षण केंद्र में एक भी गाय नहीं धानापुर। जनपद के सबसे बड़े वृहद गो संरक्षण केंद्र में निर्माण पूरा होने के बाद भी एक भी गाय नहीं है। करीब 1.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए गौशाला परिसर में बरसात का पानी भरा हुआ है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने और परिसर का समतलीकरण न होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे गौशाला

de72e09b-3051-4936-ad51-cc1b016c53a7

की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जलनिकासी नहीं, परिसर में भरा बारिश का पानी बारिश के बाद गौशाला परिसर में जगह-जगह पानी जमा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। कई स्थानों पर कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। बाउंड्रीवाल के अभाव में कुत्ते और सियार का जमावड़ा गौशाला की मजबूत बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण परिसर में कुत्तों और सियार का आवागमन बना रहता

8d7481cb-e6d2-40e9-b568-7de6ccebaa93

है। ऐसे में यहां पशुओं को रखने पर उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। समतलीकरण नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे गौशाला परिसर का समुचित समतलीकरण नहीं होने से कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ गई है। कैटलशेड के बगल से मिट्टी निकालने पर बना गड्ढा कैटलशेड के बगल से मिट्टी निकालने के कारण वहां गहरा गड्ढा बन गया

9514fde3-2736-4d00-b606-9f6657043385

है, जिसमें बारिश का पानी जमा है। इससे पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। एक ओर सरकार गोवंश संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जनपद के सबसे बड़े वृहद गो संरक्षण केंद्र में बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव नजर आ रहा है। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इन कमियों को दूर कराकर केंद्र को गोवंश के लिए उपयोगी बनाते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    1
    चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा  जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल  धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
    3
    दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल 
धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Farmer चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नौकरी के लिए खुला दरवाजा जापान की इंट्री उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पहली बार जापान का इतना बड़ा दल भारत आया था और उन्होंने पूरे देश में उत्तर प्रदेश को चुना। जापान, यूपी के मेहनती युवाओं को अपने यहां नौकरी के अवसर देना चाहता है। आज पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के Youth की Demand है।
    1
    नौकरी के लिए खुला दरवाजा जापान की इंट्री उत्तर प्रदेश में 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पहली बार जापान का इतना बड़ा दल भारत आया था और उन्होंने पूरे देश में उत्तर प्रदेश को चुना। जापान, यूपी के मेहनती युवाओं को अपने यहां नौकरी के अवसर देना चाहता है। आज पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के Youth की Demand है।
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भेलूपुर-खोजवा में बारिश से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान भेलूपुर-खोजवा में बारिश से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशानवाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और नालियों की सफाई कराने की जरूरत है। हाल की बारिश में वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है।
    2
    भेलूपुर-खोजवा में बारिश से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान
भेलूपुर-खोजवा में बारिश से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशानवाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और नालियों की सफाई कराने की जरूरत है। हाल की बारिश में वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमने माननीय विधायक जी को भी और सांसद जी को भी इस रास्ते को बनाने का अवगत कराया मगर कुछ नहीं हुआ 80 वर्ष बीत गए आज Gauri नियमताबाद चंदौली हमने इस रास्ते को लेकर कई अधिकारी के यहां गए मगर कुछ नहीं हुआ ना ही संसद सुनी और ना ही विधायक अब सिर्फ जनता सुन रही है अपना दुख
    2
    हमने माननीय विधायक जी को भी और सांसद जी को भी इस रास्ते को बनाने का अवगत कराया मगर कुछ नहीं हुआ 80 वर्ष बीत गए आज 
Gauri नियमताबाद चंदौली
हमने इस रास्ते को लेकर कई अधिकारी के यहां गए मगर कुछ नहीं हुआ ना ही संसद सुनी और ना ही विधायक अब सिर्फ जनता सुन रही है अपना दुख
    user_Chandan Prasad
    Chandan Prasad
    मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वाराणसी में भारी बारिश का कहर सारनाथ में गिरे दो विशाल पेड़ आवागमन बाधित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता एबुल टोन की खास रिपोर्ट सारनाथ क्षेत्र वाराणसी मंगलवार को भारी बारिश होने के कारण सारनाथ क्षेत्र के आशापुर में स्टेट बैंक के पास रोड पर लगा हुआ दो भारी पेड़ गिर गया जिससे आवागमन काफी बाधित हो गया राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत पेड़ गिरने से चलते हुए राहगीरों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा वहीं गाड़ी वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। साथ ही रोड पर जलजमाव होने के कारण राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
    1
    वाराणसी में भारी बारिश का कहर सारनाथ में गिरे दो विशाल पेड़ आवागमन बाधित
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता एबुल टोन की खास रिपोर्ट सारनाथ क्षेत्र वाराणसी मंगलवार को भारी बारिश होने के कारण सारनाथ क्षेत्र के आशापुर में स्टेट बैंक के पास रोड पर लगा हुआ दो भारी पेड़ गिर गया जिससे आवागमन काफी बाधित हो गया राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत पेड़ गिरने से चलते हुए राहगीरों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा वहीं गाड़ी वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। साथ ही रोड पर जलजमाव होने के कारण राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रसड़ा से कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह की भावुक विदाई, जाते-जाते नम हुईं सबकी आंखें! कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा का एक अनमोल सफर पूरा हुआ! 🙏✨ आज के इस भावुक और भव्य विदाई समारोह में सभी शुभचिंतकों, पुलिस बल के साथियों और प्रियजनों ने जो स्नेह, फूलों की माला और खूबसूरत भेंट देकर सम्मान किया, वह हमेशा याद रहेगा। 🌸💐 हर सफर का एक अंत होता है, लेकिन अपनों का प्यार और सम्मान हमेशा साथ रहता है। इस खूबसूरत लम्हे को दिल से सलाम! ❤️
    1
    रसड़ा से कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह की भावुक विदाई, जाते-जाते नम हुईं सबकी आंखें!
कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा का एक अनमोल सफर पूरा हुआ! 🙏✨ आज के इस भावुक और भव्य विदाई समारोह में सभी शुभचिंतकों, पुलिस बल के साथियों और प्रियजनों ने जो स्नेह, फूलों की माला और खूबसूरत भेंट देकर सम्मान किया, वह हमेशा याद रहेगा। 🌸💐
हर सफर का एक अंत होता है, लेकिन अपनों का प्यार और सम्मान हमेशा साथ रहता है। इस खूबसूरत लम्हे को दिल से सलाम! ❤️
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।
    1
    🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई।
रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.