Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
Ajay Singh
चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान1
- दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।3
- नौकरी के लिए खुला दरवाजा जापान की इंट्री उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पहली बार जापान का इतना बड़ा दल भारत आया था और उन्होंने पूरे देश में उत्तर प्रदेश को चुना। जापान, यूपी के मेहनती युवाओं को अपने यहां नौकरी के अवसर देना चाहता है। आज पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के Youth की Demand है।1
- वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव,लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस पर सेवा की मिसाल: जश्न के बीच घायल गौमाता के इलाज में जुटे डॉ. राम आधार चौधरी* *वाराणसी/चिरईगांव।* जब देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे थे और अपने परिवार के साथ घूम-फिर रहे थे, वहीं वाराणसी में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम आधार चौधरी अपनी टीम के साथ सड़कों पर घायल और बेसहारा गौमाता की सेवा में जुटे रहे। डॉ. राम आधार चौधरी ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी गौमाता का उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। उनके साथ डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पांडेय, रोहित, शशिकांत, रामविलास और प्रवेश ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया। इस दौरान एक और गंभीर तस्वीर सामने आई। कई स्थानों पर पशुओं की मृत्यु के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बजाय बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही यह स्थिति समाज की पशुओं के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है। ऐसे समय में डॉ. राम आधार चौधरी और उनकी टीम का सड़क पर उतरकर घायल पशुओं का इलाज करना मानवता और पशु सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका यह कार्य यह संदेश देता है कि देश की सेवा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी निभाने से भी होती है। वाराणसी की सड़कों पर सेवा का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है—बेसहारा पशु भी हमारी जिम्मेदारी हैं और उन्हें सड़क पर तड़पने या मरने के लिए छोड़ देना किसी भी संवेदनशील समाज की पहचान नहीं हो सकती।1
- वाराणसी: BHU सिंह द्वार पर जलभराव, BHU-लंका मार्ग पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी में हुई हल्की बारिश के बाद ही BHU सिंह द्वार के पास जलभराव की स्थिति बन गई,जिसके कारण BHU-लंका मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लंका से BHU सिंह द्वार की तरफ जाने वाली पूरी सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा,बाइक और कारों की लंबी कतार लगी हुई है।जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।छात्रों और स्थानीय दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंह द्वार पर पानी लगने की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और देखते ही देखते पूरा लंका बाजार जाम में तब्दील हो गया।कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और BHU प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- रसड़ा से कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह की भावुक विदाई, जाते-जाते नम हुईं सबकी आंखें! कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा का एक अनमोल सफर पूरा हुआ! 🙏✨ आज के इस भावुक और भव्य विदाई समारोह में सभी शुभचिंतकों, पुलिस बल के साथियों और प्रियजनों ने जो स्नेह, फूलों की माला और खूबसूरत भेंट देकर सम्मान किया, वह हमेशा याद रहेगा। 🌸💐 हर सफर का एक अंत होता है, लेकिन अपनों का प्यार और सम्मान हमेशा साथ रहता है। इस खूबसूरत लम्हे को दिल से सलाम! ❤️1
- 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।1