Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर के भोपालगढ़ में स्कूल में तीन टीचर होने के बाद स्कूल के बच्चों ने हड़ताल करती है छोटे-छोटे बच्चों ने
Rakesh kumar
जोधपुर के भोपालगढ़ में स्कूल में तीन टीचर होने के बाद स्कूल के बच्चों ने हड़ताल करती है छोटे-छोटे बच्चों ने
More news from राजस्थान and nearby areas
- विश्व आदिवासी दिवस पर पाली में भील समाज की हुंकार, आरक्षण से लेकर छात्रावास की जमीन तक उठी मांग पारंपरिक वेशभूषा में निकली रैली, बच्चों ने थामे तीर-कमान; कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासन को सौंपा ज्ञापन पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़ । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पाली में भील समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई। बजरंगबाड़ी स्थित भील समाज छात्रावास से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, वहीं बच्चे हाथों में तीर-कमान लेकर वनवासी वेशभूषा में रैली का आकर्षण बने रहे। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बांगड़ स्कूल, कलेक्ट्रेट, अहिंसा सर्किल और सूरजपोल पहुंची। इसके बाद रैली अंबेडकर सर्किल होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली वापस बजरंगबाड़ी भील समाज छात्रावास पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। जय आदिवासी भील युवा संगठन पाली के जिलाध्यक्ष शेराराम जौहार ने बताया कि समाज की ओर से लंबे समय से शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें उठाई जा रही हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर रैली के माध्यम से इन मांगों को प्रशासन के सामने रखा गया है। ज्ञापन में ये रही प्रमुख मांगें भील समाज के लोगों को राजकीय सेवाओं में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। पाली जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक स्तर पर भील समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु जमीन आवंटित की जाए। जनजाति उपयोजना के तहत जिले को मिले बजट का 100 प्रतिशत उपयोग भील बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार पर किया जाए तथा बजट खर्च की जानकारी सार्वजनिक की जाए। राणा पूंजा भील और कालीबाई भील सहित भील समाज के महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। भील समाज के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने और समय पर भुगतान की व्यवस्था की जाए। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय आदिवासी शहीद स्मारक का दर्जा दिलाने की मांग की गई। साथ ही इसके बजट और विकास की जिम्मेदारी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उठाने की मांग रखी गई। रैली के दौरान समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश राणा, जिलाप्रभारी शेराराम, मानाराम, शैतानराम, छोगाराम, भगाराम, वनाराम, देवाराम, बाबूलाल, वनाराम सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।4
- विश्व आदिवासी समाज की महर्षि गौतम सर्कील का र्निमाण आदिवासी समाज के परम आराध्य देव श्री महर्षि गौतम ऋषि की आस्था, सर्किल का नामकरण हेतु वकील गिरधारी मीणा,मनरूपराम मीणा,खीमसीह मीणा आदी ने जिला कलेक्टर को लिखित में ज्ञापन दिया गया मुख्यमंत्री, मार्फत राजस्थान सरकार विषय जिला कलेक्टर, पाली (राज.) आदिवासी समाज की प्रमुख धार्मिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक माँगों के संबंध में ज्ञापन। महोदय, उपर्युक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि आज सर्व आदिवासी मीणा समाज द्वारा आयोजित विशाल रैली के माध्यम से समाज की लंबे समय से लंबित एवं न्यायसंगत माँगों की ओर आपका ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। आज़ादी के इतने दशकों बाद भी आदिवासी मीणा समाज अपनी बुनियादी सांस्कृतिक पहचान और युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए संघर्षरत है। शासन और प्रशासन द्वारा समाज की निम्नलिखित मुख्य माँगों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही अपेक्षित है। 1. श्री गौतम ऋषि सर्किल का निर्माण आदिवासी समाज के परम आराध्य देव श्री गौतम ऋषि महाराज की आस्था और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में शहर के प्रमुख स्थान / चौराहे पर श्री गौतम ऋषि सर्किल नामकरण एवं निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए । 2. भगवान बिरसा मुंडा पार्क एवं सर्किल जननायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में शहर में बिरसा मुंडा पार्क एवं बिरसा मुंडा सर्किल का आवंटन व निर्माण कराया जाए। 3. आदिवासी मीणा समाज के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु छात्रावास भूमि आवंटन स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी मीणा समाज के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु शहर में सरकारी स्तर पर छात्रावास के लिए भूमि आवंटित नहीं हुई है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास निर्माण हेतु अविलंब उचित भूमि का निःशुल्क / रियायती दर पर आवंटन किया जाए। Page 1 of 24
- लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ पाली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने लगाए गगनभेदी नारे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल पाली।। अखिलभारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी वी श्रीनिवासन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश अनुसार लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भव्य तिरिंगा यात्रा पाली जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला व सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में एवं पाली विधायक भीमराज भाटी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ,कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई के सानिध्य में कांग्रेस कार्यलय से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक महात्मा गांधी,पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, शुभाष चंद्र बोस, राजीव गांधी,डॉ नारायण सुबाराव हार्डिकर सहित महापरुषो एव कांग्रेस पार्टी के गगन भेदी नारों के साथ निकाली गई साथ ही कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई । कार्यक्रम को पाली विधायक भीमराज भाटी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन किया था तब जाकर देश आजाद हुआ है वर्तमान में मोदी सरकार मे लोकतंत्र एव संविधान दोनों ख़तरे मे है ऐसे में सेवादल संगठन की महती जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं ऐसी परिस्थितियों में सेवादल के कार्यकर्ता मजबूती से मुकाबला कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य करे इस अवसर पर पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई,जिला संगठन महाचसिव जोगाराम सोलंकी, जिलाउपाध्यक्ष भंवर राव, पंचायत राज विभाग जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल,महासचिव हाजी महबूब टी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी, मांगूसिंह दुदावत, मोहनसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह रावलवास,रफीक चौहान,सेवादल जिला महिला अध्यक्ष फरीदा बानो पठान, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, दिनेश दवे,भुराराम देवासी,पुखराज परमार, भूपेश मेवाड़ा, जस्साराम परिहार, रामसिंह इन्दा,चम्पालाल राजपुरोहित,मूलाराम मीणा, जगदीश प्रजापत,नन्देश्वर जोशी,असलम मेहर, सोहन पालीवाल,श्याम बागोरिया,विनोद चांवरिया, अशोक चौहान, धनराज आर्य,गुलाब सोढा,घनश्याम भाटी,राजू सिंह सिसोदिया,नेनाराम बंजारा,नारायणलाल पुछल, मालाराम राठौड़, खरताराम सालारिया, जगदीश गर्ग,इरशाद सिलावट,मांगीलाल पंवार,नैनाराम पंवार, सिकन्दर पठान, गणपत लाल दर्जी, मोहनलाल बावल, चुन्नीलाल सीरवी,बाबूलाल सोलंकी,मांगीलाल सोलंकी, नेमाराम सुथार,मोहनलाल पंवार,कानाराम काग, राजबहादुर भटनागर,धन्नाराम सरगरा, जितेंद्र सिंह,राजूभाई खारड़ा, चुन्नीलाल पावा,कानाराम,सहित भारी सख्या सेवादल कार्यकर्त्ताओ ने भाग लिया2
- पाली 15 अगस्त की तयारी को लेकर पाली शहर से घर घर तिरंगा पाली शहर में 15 अगस्त को लेकर शहर घर घर तिरंगा अभियान के चलते शहर की गलियों में जाकर तिरंगा का प्रचार करते हैं खान साहब1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रायपुर मारवाड़ के कपुड़ी मे सीसी रोड निर्माण कार्य अब रहत रायपुर मारवाड़ के कपुड़ी मे सीसी रोड निर्माण कार्य लंबे समय से ग्रामीण थे परेशान अब राहत भर की खबर आखिर ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई1
- सोजत में 2 तस्कर गिरफ्तारः ट्रैक्टर-स्कूटी से 601 किलो डोडा पोस्त और 6 किलो अफीम बरामद, सीमेंट के कट्टों में छुपाकर ले जा रहे थे सिरीयारी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शनिवार रात दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में 50 लाख रुपए का 601 किलोग्राम डोडा पोस्त और 6 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। सीमेंट के कट्टों के बीच छुपाई सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने बताया - सिरीयारी थाना अधिकारी हुकमगिरी के निर्देशन में उप निरीक्षक अमीलाल के नेतृत्व में करमाल चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान करमाल की तरफ आने वाले ढलान पर एक ट्रैक्टर काफी देर से खड़ा मिला, जिसमें सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे।1
- पाली में सेवादल की तिरंगा यात्रा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मुख्य मार्गों से निकली यात्रा, विधायक भाटी बोले- लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बीवी श्रीनिवासन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर रविवार को पाली में कांग्रेस सेवादल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निकली यात्रा कांग्रेस कार्यालय से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, राजीव गांधी एवं डॉ. नारायण सुबाराव हार्डिकर सहित महापुरुषों के जयकारे और कांग्रेस के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित एवं कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी व सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि 9 अगस्त का दिन देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसने देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सेवादल की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। यात्रा एवं विचार गोष्ठी में पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, जिला संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष भंवर राव, पंचायत राज विभाग जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, महासचिव हाजी महबूब टी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1