logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंडियर में बाबा रामदेवरा से लौटे जातरुओं ने निकाली विनोरी भंडारे का,भी किया आयोजन शाहाबाद उपखण्ड के मुंडियर कस्बे के जाटव समाज का दल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए गया था। बाबा के दर्शन कर सकुशल गांव लौटने पर ग्रामीणों ने गांव में बाबा रामदेव की विनोरी निकालकर विशाल भंडारे का आयोजन किया। शनिवार को गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा रामदेव की सजी-धजी सवारी निकाली गई। सवारी पूरे गांव में भ्रमण करती हुई मुख्य मार्गों से निकली, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं में बाबा के जयकारों को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सवारी के समापन के बाद समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। समाज के लोगों ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है। हर साल बाबा रामदेवरा की यात्रा के बाद गांव में सवारी और भंडारा किया जाता है। इस दौरान जाटव समाज के पंच-पटेल, युवा व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_भुवनेश भार्गव
भुवनेश भार्गव
पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
6 hrs ago

मुंडियर में बाबा रामदेवरा से लौटे जातरुओं ने निकाली विनोरी भंडारे का,भी किया आयोजन शाहाबाद उपखण्ड के मुंडियर कस्बे के जाटव समाज का दल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए गया था। बाबा के दर्शन कर सकुशल गांव लौटने पर ग्रामीणों ने गांव में बाबा रामदेव की विनोरी निकालकर विशाल भंडारे का आयोजन किया। शनिवार को गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा रामदेव की सजी-धजी सवारी निकाली गई। सवारी पूरे गांव में भ्रमण करती हुई मुख्य मार्गों से निकली, जहां

70cd0981-339f-4c69-80e8-dfe0eba1aebe

ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं में बाबा के जयकारों को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सवारी के समापन के बाद समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। समाज के लोगों ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है। हर साल बाबा रामदेवरा की यात्रा के बाद गांव में सवारी और भंडारा किया जाता है। इस दौरान जाटव समाज के पंच-पटेल, युवा व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट छीपाबड़ौद / बारां  हरनावदा शाहजी कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा-चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा-चूरा का *₹2,000 प्रति किलो* अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा-चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे। किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा-चूरा नष्टीकरण के लिए *15 सितंबर से 25 सितंबर* तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा-चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा। बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा-चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा। इस दौरान बैठक में सैकड़ों अफीम किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा-चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    3
    अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट

अफीम किसानों की बैठक आयोजित, डोडा-चूरा नष्टीकरण नहीं कराने का सर्वसम्मत निर्णय,डोडा-चूरा के उचित दाम की मांग पर अफीम किसान एकजुट
छीपाबड़ौद / बारां 
हरनावदा शाहजी कुंभाखेड़ी बालाजी के स्थान पर आज अफीम किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अफीम किसानों ने भाग लिया और डोडा-चूरा नष्टीकरण को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा की।
बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा किसानों को डोडा-चूरा का *₹2,000 प्रति किलो* अथवा उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक किसान डोडा-चूरा का नष्टीकरण नहीं करवाएंगे।
किसानों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा डोडा-चूरा नष्टीकरण के लिए *15 सितंबर से 25 सितंबर* तक निर्धारित तिथियां तय की गई हैं। इन तिथियों के दौरान निर्धारित तोल केंद्रों पर कोई भी अफीम किसान डोडा-चूरा नष्टीकरण करवाने के लिए नहीं ले जाएगा।
बैठक में किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक डोडा-चूरा का उचित मूल्य देने की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का निर्णय कायम रहेगा। इस दौरान बैठक में सैकड़ों अफीम किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए डोडा-चूरा का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भगवा ध्वज और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा छिमछिमा धाम, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भादो अमावस्या से पहले शनिवार को विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रिमझिम बारिश और मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई। श्योपुर के अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
    1
    भगवा ध्वज और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा छिमछिमा धाम, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
भादो अमावस्या से पहले शनिवार को विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रिमझिम बारिश और मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई। श्योपुर के अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के नितनमास पंचायत अंतर्गत प्रभु का पुरा गांव में 70 वर्षीय रामफूल केवट की तबीयत बिगड़ने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क न होने से परिजन करीब 2 किमी तक दलदल भरे रास्ते में खटिया पर मरीज को ले जाने को मजबूर।
    1
    श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के नितनमास पंचायत अंतर्गत प्रभु का पुरा गांव में 70 वर्षीय रामफूल केवट की तबीयत बिगड़ने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क न होने से परिजन करीब 2 किमी तक दलदल भरे रास्ते में खटिया पर मरीज को ले जाने को मजबूर।
    user_Imran Hussein journalist
    Imran Hussein journalist
    पत्रकार श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुडियर गांव में बाबा रामदेव रथयात्रा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु मुंडियर कस्बे में जाटव समाज की ओर से लोक देवता बाबा रामदेव की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार बाबा रामदेव की रथयात्रा व भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। आयोजन में समाज के लोगों ने सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।
    1
    मुडियर गांव में बाबा रामदेव रथयात्रा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु


मुंडियर कस्बे में जाटव समाज की ओर से लोक देवता बाबा रामदेव की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार बाबा रामदेव की रथयात्रा व भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। आयोजन में समाज के लोगों ने सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कांग्रेस ने सांगोद के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की:एक साल के बच्चों को साथ ले गईं महिला उम्मीदवार, कोटा नगर निगम बाड़ेबंदी से इनकार कोटा में निकाय चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को संभालना शुरू कर दिया है। दोनों दल प्रत्याशियों को सुरक्षित रखने की रणनीति पर काम में जुटे हैं। चुनाव परिणाम आने तक प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चा है।
    1
    कांग्रेस ने सांगोद के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की:एक साल के बच्चों को साथ ले गईं महिला उम्मीदवार, कोटा नगर निगम बाड़ेबंदी से इनकार
कोटा में निकाय चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को संभालना शुरू कर दिया है। दोनों दल प्रत्याशियों को सुरक्षित रखने की रणनीति पर काम में जुटे हैं। चुनाव परिणाम आने तक प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चा है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    6 hrs ago
  • जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का किया निरीक्षण *मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बालिकाओं के प्रभावी पुनर्वास और पर्यटन विकास पर दिया जोर* कोटा, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने शनिवार को एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। *एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी* जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने जिला कलक्टर को अस्पताल में संचालित विभिन्न विभागों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्डों, गलियारों, शौचालयों एवं मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके। उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाओं एवं जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचाव, लक्षणों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी देने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल में प्रशिक्षण लेने वालेनर्सिंग स्टाफ को उनके कार्यों के लिए पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाए तथा उनकी कार्यक्षमता एवं सेवाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। *तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण, बालिकाओं से किया संवाद* जिला कलक्टर ने तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, दैनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने बालिकाओं से सहजता से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में प्रशासन को खुलकर अवगत कराएं, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।
    3
    जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का किया निरीक्षण
*मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बालिकाओं के प्रभावी पुनर्वास और पर्यटन विकास पर दिया जोर* 
कोटा, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने शनिवार को एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।
*एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी* 
जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने जिला कलक्टर को अस्पताल में संचालित विभिन्न विभागों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी।
जिला कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्डों, गलियारों, शौचालयों एवं मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके।
उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाओं एवं जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचाव, लक्षणों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी देने पर जोर दिया।
जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल में प्रशिक्षण लेने वालेनर्सिंग स्टाफ को उनके कार्यों के लिए पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाए तथा उनकी कार्यक्षमता एवं सेवाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
*तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण, बालिकाओं से किया संवाद* 
जिला कलक्टर ने तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, दैनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिला कलक्टर ने बालिकाओं से सहजता से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में प्रशासन को खुलकर अवगत कराएं, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सांप के डंसे व्यक्ति की डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने किया सम्मान शाहबाद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तत्परता से सांप के डंसे 40 वर्षीय मुकेश पुत्र कालीचरण मेहता की जान बच गई। बीलखेड़ा माल निवासी मुकेश को 7 सितंबर को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत शाहबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. भूपेंद्र मीणा व नर्सिंग ऑफिसर हेमंत मेहता ने तत्काल उपचार शुरू किया। स्वस्थ होने पर 12 सितंबर को परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. भूपेंद्र मीणा, बबलू मेहता, प्रवीण गुर्जर व हेमंत मेहता का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान देवेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
    1
    सांप के डंसे व्यक्ति की डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने किया सम्मान


शाहबाद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तत्परता से सांप के डंसे 40 वर्षीय मुकेश पुत्र कालीचरण मेहता की जान बच गई। बीलखेड़ा माल निवासी मुकेश को 7 सितंबर को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत शाहबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. भूपेंद्र मीणा व नर्सिंग ऑफिसर हेमंत मेहता ने तत्काल उपचार शुरू किया। स्वस्थ होने पर 12 सितंबर को परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. भूपेंद्र मीणा, बबलू मेहता, प्रवीण गुर्जर व हेमंत मेहता का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान देवेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कोटा- सोमवार दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे:सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी, 56 टेबलों पर मतगणना होगी कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। कोटा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जेडीबी कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग में होगा। प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है।
    1
    कोटा- सोमवार दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे:सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी, 56 टेबलों पर मतगणना होगी
कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। कोटा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जेडीबी कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग में होगा। प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    7 hrs ago
  • अफगानिस्तान के नूरीस्तान प्रांत स्थित पारुन जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने तबाही मचा दी है। पहाड़ों से बहकर आए पानी और कीचड़ के तेज बहाव ने रिहाइशी इलाकों, सड़कों, पुलों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की जान चली गई और 125 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई परिवार बेघर हो चुके हैं और पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण राहत व बचाव कार्य में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    अफगानिस्तान के नूरीस्तान प्रांत स्थित पारुन जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने तबाही मचा दी है। पहाड़ों से बहकर आए पानी और कीचड़ के तेज बहाव ने रिहाइशी इलाकों, सड़कों, पुलों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की जान चली गई और 125 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। कई परिवार बेघर हो चुके हैं और पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण राहत व बचाव कार्य में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.