Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांप के डंसे व्यक्ति की डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने किया सम्मान शाहबाद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तत्परता से सांप के डंसे 40 वर्षीय मुकेश पुत्र कालीचरण मेहता की जान बच गई। बीलखेड़ा माल निवासी मुकेश को 7 सितंबर को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत शाहबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. भूपेंद्र मीणा व नर्सिंग ऑफिसर हेमंत मेहता ने तत्काल उपचार शुरू किया। स्वस्थ होने पर 12 सितंबर को परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. भूपेंद्र मीणा, बबलू मेहता, प्रवीण गुर्जर व हेमंत मेहता का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान देवेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
हर्षित भार्गव
सांप के डंसे व्यक्ति की डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने किया सम्मान शाहबाद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तत्परता से सांप के डंसे 40 वर्षीय मुकेश पुत्र कालीचरण मेहता की जान बच गई। बीलखेड़ा माल निवासी मुकेश को 7 सितंबर को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत शाहबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. भूपेंद्र मीणा व नर्सिंग ऑफिसर हेमंत मेहता ने तत्काल उपचार शुरू किया। स्वस्थ होने पर 12 सितंबर को परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. भूपेंद्र मीणा, बबलू मेहता, प्रवीण गुर्जर व हेमंत मेहता का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान देवेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- मुडियर गांव में बाबा रामदेव रथयात्रा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु मुंडियर कस्बे में जाटव समाज की ओर से लोक देवता बाबा रामदेव की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार बाबा रामदेव की रथयात्रा व भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। आयोजन में समाज के लोगों ने सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।1
- नरवर उपस्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही आई सामने ऑपरेशन कर मरीज को लावारिस की तरह नीचे डाल रहे हैं। जिम्मेदार हुये लुप्त नरवर उपस्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही आई सामने ऑपरेशन कर मरीज को लावारिस की तरह नीचे डाल रहे हैं। जिम्मेदार हुये लुप्त सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल ।1
- बैराड़ में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, एसडीओपी आनंद राय ने दिए कड़े निर्देश बैराड़ नगर परिषद बैराड़ के थाना परिसर में आगामी गणेश उत्सव और नवदुर्गा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में क्षेत्र के तमाम पंडाल आयोजकों, पार्षदों, डीजे-बैंड संचालकों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान एसडीओपी आनंद राय ने आयोजकों से पंडालों की रूपरेखा की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम को देखते हुए पंडालों में बिजली कनेक्शन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश: बिजली सुरक्षा: बारिश के मद्देनजर पंडालों में वायरिंग और बिजली कनेक्शन पूरी तरह सुरक्षित होने चाहिए। ध्वनि नियंत्रण: डीजे और लाउडस्पीकर निर्धारित डेसिबल सीमा में ही बजाए जाएं, तेज आवाज में संचालन प्रतिबंधित रहेगा। कार्यकर्ताओं की सूची: पंडाल में रात के समय रुकने वाले कार्यकर्ताओं और सेवादारों की पूरी सूची संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से जमा कराई जाए। विसर्जन नियम: प्रतिमा विसर्जन के दौरान रथ की ऊंचाई सीमित रखी जाए और प्रशासन द्वारा तय किए गए नियत स्थान पर ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाए। सौहार्द बनाए रखें: सभी कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भावना के माहौल में आयोजित किए जाएं। बैठक में टीआई सुरेश चंद्र शर्मा, बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक हरिओम शंकर यादव और नगर परिषद सीएमओ महेश चंद्र जाटव ने भी शिरकत की। अधिकारियों ने इस दौरान आयोजकों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। प्रशासन ने सभी से त्यौहारों को कानून और नियमों के दायरे में रहकर हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।2
- शिवपूरी में अवैध शराब और गांजे के खिलाफ सहरिया क्रांति केबेनर तले आदिवासी महिलाओं का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, जांच की मांग1
- भगवा ध्वज और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा छिमछिमा धाम, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भादो अमावस्या से पहले शनिवार को विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रिमझिम बारिश और मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई। श्योपुर के अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।1
- श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के नितनमास पंचायत अंतर्गत प्रभु का पुरा गांव में 70 वर्षीय रामफूल केवट की तबीयत बिगड़ने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क न होने से परिजन करीब 2 किमी तक दलदल भरे रास्ते में खटिया पर मरीज को ले जाने को मजबूर।1
- मुंडियर में बाबा रामदेवरा से लौटे जातरुओं ने निकाली विनोरी भंडारे का,भी किया आयोजन शाहाबाद उपखण्ड के मुंडियर कस्बे के जाटव समाज का दल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए गया था। बाबा के दर्शन कर सकुशल गांव लौटने पर ग्रामीणों ने गांव में बाबा रामदेव की विनोरी निकालकर विशाल भंडारे का आयोजन किया। शनिवार को गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा रामदेव की सजी-धजी सवारी निकाली गई। सवारी पूरे गांव में भ्रमण करती हुई मुख्य मार्गों से निकली, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं में बाबा के जयकारों को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सवारी के समापन के बाद समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। समाज के लोगों ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है। हर साल बाबा रामदेवरा की यात्रा के बाद गांव में सवारी और भंडारा किया जाता है। इस दौरान जाटव समाज के पंच-पटेल, युवा व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- सांप के डंसे व्यक्ति की डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने किया सम्मान शाहबाद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तत्परता से सांप के डंसे 40 वर्षीय मुकेश पुत्र कालीचरण मेहता की जान बच गई। बीलखेड़ा माल निवासी मुकेश को 7 सितंबर को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत शाहबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. भूपेंद्र मीणा व नर्सिंग ऑफिसर हेमंत मेहता ने तत्काल उपचार शुरू किया। स्वस्थ होने पर 12 सितंबर को परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. भूपेंद्र मीणा, बबलू मेहता, प्रवीण गुर्जर व हेमंत मेहता का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान देवेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।1