Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 05/04/2026 को नैनीताल-उधमसिंह नगर के जन-लोकप्रिय सांसद श्री अजय भट्ट जी International Society for Krishna Consciousness (ISKCON) हल्द्वानी में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं वैदिक शिक्षा केंद्र के अंतर्गत “श्रील प्रभुपाद हॉल” के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Jagdish Ballabh Sharma
आज दिनांक 05/04/2026 को नैनीताल-उधमसिंह नगर के जन-लोकप्रिय सांसद श्री अजय भट्ट जी International Society for Krishna Consciousness (ISKCON) हल्द्वानी में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं वैदिक शिक्षा केंद्र के अंतर्गत “श्रील प्रभुपाद हॉल” के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के केमरी नगर कार्यालय पर मासिक पंचायत की पंचायत के बाद अपनी मांगों को लेकर मिलक-बिलासपुर रोड पर प्रदर्शन किया। रविवार को प्रदर्शन करने से पूर्व में पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा सरकार को चाहिए कि वह किसानों का कर्ज माफ करें और वे मौसम बरसात से जो किसानों का नुकसान हुआ है।उसे नुकसान का सरकार मुआवजा दें।जिला महासचिव से अहमद ने कहा कुछ लालची लोग यानी मिलावट खोर लोग गलत माल बेचकर आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।अपने फायदे के लिए लोगों को जहर खिला रहे हैं।भारतीय किसान यूनियन की सरकार से मांग है। ऐसे गलत माल बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम जनता को इन लालची लोगों से बचाया जा सकें।जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा नगर पंचायत केमरी मे सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।भ्रष्टाचार चरम पर है नगर पंचायत केमरी मे अगर नगर पंचायत में जल्द सुधार नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन किसी भी वक्त बेमियादी धरना देगी।इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ,जमील अहमद,शाबान अख्तर,नासिर अली, महमूद हसन,सादिक अहमद,मोहम्मद आजम,नासिर शाह,सफीक अहमद,मोहम्मद जमील मास्टर साहब,तेज बहादुर सिंह,आरिफ शाह, शकील अहमद,दानिश अली, इरफान अली,अमन सिंह,तेज बहादुर सिंह, नेतराम,नाजिम अली,फरजान,खलील अहमद शामिल रहे।2
- Post by Talib Khan1
- उत्तराखंड:मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब1
- यह खबर कुल्लू से मैं दिखा रहा हूं यहां पर बादल गिरने से बादल देखकर लोग भाग रहे हैं दूर-दूर तक,1
- चम्पावत:आईटीबीपी जवानों को नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक,1
- Aks@ tkd News संवाददाता, ठाकुरद्वारा।निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती का परिचय देते हुए अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के गांव फौलादपुर में हाईवे और ग्राम समाज की जमीन पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अपने निर्माण बचाने के लिए विरोध भी किया और अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बावजूद जेसीबी मशीनों ने एक-एक कर अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे ग्राम समाज और एनएच की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए थे। इनमें एक पूर्व प्रधान सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कराई और करीब छह महीने पहले पैमाइश कर भूमि को चिन्हित करते हुए कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा जमीन खाली न करने पर शनिवार को प्रशासन, एनएचआई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर चला दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई। ग्राम प्रधान रहीस अहमद ने बताया कि यह जमीन ग्राम समाज की थी, जिसका उपयोग पहले कूड़ा निस्तारण के लिए होता था, लेकिन धीरे-धीरे इस पर अवैध कब्जे हो गए। अब हाईवे निर्माण के चलते यह जमीन बाधा बन रही थी, जिसे खाली कराना अनिवार्य हो गया था। वहीं एनएचआई के इंजीनियर कृष्ण कुमार ने दो टूक कहा कि हाईवे की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक प्रार्थना विद्यालय का हिस्सा, पूर्व प्रधान हाजी दिलशाद, छिद्धा अहमद, बाबू की दुकान, जावेद सैफी, नन्हे शाह समेत कई लोगों के निर्माण हटाए गए हैं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक अन्य कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फोटो कैप्शन :2
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) घर से भूखी-प्यासी आई महिला-नहीं मिला गैस सिलेंडर, गुस्से में आकर गाड़ी पर चढ़ गई-रोते हुए महिला बोली मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं,,मौके पर जमकर हंगामा! बोरा गैस एजेंसी का मामला,,आखिर कब सुधरेगा सिस्टम?1
- खेत की मेड़ डालने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस ने फायरिंग कर एक व्यक्ति को घायल करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जरनैल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने पिता प्रेम सिंह और चाचा गुरविंदर सिंह के साथ ग्राम क्षेत्र के गांव गुलड़िया ट्यूला में अपनी पुश्तैनी जमीन में मेड़ डाल रहे थे। इसी दौरान आरोपित गुरशान सिंह और उसके पिता कुलदीप सिंह वहां पहुंच गए थे। वे दोनों जमीन पर अपना दावा जताते हुए गाली-गलौज करने लगे थे। विरोध करने पर गुरशान सिंह ने पिस्तौल निकाल कर प्रेम सिंह पर गोली चला दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को माठखेड़ा मार्ग से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी गुरशान सिंह की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा, कारतूस और मैगजीन भी बरामद की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आकिल हुसैन, कांस्टेबल आशीष राणा और कांस्टेबल कपिल कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।2
- Post by Talib Khan1