बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है। गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है। गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी
विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।
- बरसाने में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का रंगारंग आगाज़ हो गया। राधा रानी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक गीत-संगीत, गुलाल और लट्ठमार की अनोखी परंपरा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।1
- योगी सुन! आज तेरी पुलिस को मुझे मारना पड़ेगा. पूरी ताकत लगा दे. अगर मैं अपने बाप की औलाद हूं, अपने गुरु का चेला हूं, मेरा कत्ल करके ही तू मुझे रोक सकता है" - यति नरसिम्हानंद1
- खबर बदायूं से जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम परमू, पोस्ट नरसेना में हाल ही में बनी सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क हाथ लगाने मात्र से ही उखड़ रही है, जिससे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। सड़क निर्माण ग्राम प्रधान और सचिव नवनीत की देखरेख में कराया गया था। नाराज़ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराते हुए जांच और दोबारा निर्माण की मांग की है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सीसी रोड बनाने के विरोध में पूरन मिश्रा पुत्र हरिओम मिश्रा सतपाल पुत्र रोशन मिश्रा अभय मिश्रा पुत्र अवनीश मिश्रा उमर मोहम्मद गोपाल शर्मा हृदय शर्मा मुकेश शर्मा सतपाल पुत्र अंतराम बृजेश मिश्रा पुत्र नाथूलाल मनोज शर्मा सचिन मिश्रा पुत्र रामकृपाल मिश्रा विद्या राम पुत्र इतवारी लाल मौजूद रहे2
- बरेली - नमनिर्मित पुलिस चौकी लाल फाटक का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उद्घाटन1
- अब दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी मिसाइलों का निशाना1
- थाना मुजरिया में किसानों पर झूठे मुकदमे1
- बदायूं। बिसौलीकोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस ने लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में दो लोग पैमाइश से संबंधित शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।1
- khabar Lakhimpur se Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh शिक्षिका की बहाली के खिलाफ दलित पैंथर संगठन ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन लखीमपुर खीरी के ब्लॉक नकहा के प्राथमिक विद्यालय खींचनपुरवा में उपस्थिति पंजिका रजिस्टर चोरी होने प्रभारी प्रधानाध्यापिका की बहाली की मांग को लेकर भारतीय दलित पैंथर संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हुंकार भरी है यदि 27 मार्च 2026 तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जनपद में महाआंदोलन किया जाएगा मांगें षड्यंत्र का आरोप: संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने आरोप लगाया कि सहायक अध्यापिका उमा त्रिपाठी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना को फंसाने के लिए विद्यालय की उपस्थिति पंजिका (दिनांक 20.09.2024) चोरी की। इस संबंध में शारदा नगर थाने में 26 फरवरी 2026 को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। गवाहों को जान का खतरा: ज्ञापन में कहा गया है कि उमा त्रिपाठी और उनके पति अनिल शुक्ला द्वारा स्कूल स्टाफ और रसोइयों को डराया-धमकाया जा रहा है। संगठन ने गवाहों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार: संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबुओं पर शिक्षकों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप (BRC) पर डटे रहने वाले "कामचोर" शिक्षकों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है1
- तेल अवीव में ईरानी मिसाइल हमले में एक आवासीय इमारत खंडहर में तब्दील हो गई।🔥1