khabar Lakhimpur se Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh शिक्षिका की बहाली के खिलाफ दलित पैंथर संगठन ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन लखीमपुर खीरी के ब्लॉक नकहा के प्राथमिक विद्यालय खींचनपुरवा में उपस्थिति पंजिका रजिस्टर चोरी होने प्रभारी प्रधानाध्यापिका की बहाली की मांग को लेकर भारतीय दलित पैंथर संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हुंकार भरी है यदि 27 मार्च 2026 तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जनपद में महाआंदोलन किया जाएगा मांगें षड्यंत्र का आरोप: संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने आरोप लगाया कि सहायक अध्यापिका उमा त्रिपाठी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना को फंसाने के लिए विद्यालय की उपस्थिति पंजिका (दिनांक 20.09.2024) चोरी की। इस संबंध में शारदा नगर थाने में 26 फरवरी 2026 को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। गवाहों को जान का खतरा: ज्ञापन में कहा गया है कि उमा त्रिपाठी और उनके पति अनिल शुक्ला द्वारा स्कूल स्टाफ और रसोइयों को डराया-धमकाया जा रहा है। संगठन ने गवाहों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार: संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबुओं पर शिक्षकों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप (BRC) पर डटे रहने वाले "कामचोर" शिक्षकों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है
khabar Lakhimpur se Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh शिक्षिका की बहाली के खिलाफ दलित पैंथर संगठन ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन लखीमपुर खीरी के ब्लॉक नकहा के प्राथमिक विद्यालय खींचनपुरवा में उपस्थिति पंजिका रजिस्टर चोरी होने प्रभारी प्रधानाध्यापिका की बहाली की मांग को लेकर भारतीय दलित पैंथर संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हुंकार भरी है यदि 27 मार्च 2026 तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जनपद में महाआंदोलन किया जाएगा मांगें षड्यंत्र का आरोप: संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने आरोप लगाया कि सहायक अध्यापिका उमा त्रिपाठी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना को फंसाने के लिए विद्यालय की उपस्थिति पंजिका (दिनांक 20.09.2024) चोरी की। इस संबंध में शारदा नगर थाने में 26 फरवरी 2026 को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। गवाहों को जान का खतरा: ज्ञापन में कहा गया है कि उमा त्रिपाठी और उनके पति अनिल शुक्ला द्वारा स्कूल स्टाफ और रसोइयों को डराया-धमकाया जा रहा है। संगठन ने गवाहों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार: संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबुओं पर शिक्षकों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप (BRC) पर डटे रहने वाले "कामचोर" शिक्षकों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है
- khabar Lakhimpur se Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh शिक्षिका की बहाली के खिलाफ दलित पैंथर संगठन ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन लखीमपुर खीरी के ब्लॉक नकहा के प्राथमिक विद्यालय खींचनपुरवा में उपस्थिति पंजिका रजिस्टर चोरी होने प्रभारी प्रधानाध्यापिका की बहाली की मांग को लेकर भारतीय दलित पैंथर संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हुंकार भरी है यदि 27 मार्च 2026 तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जनपद में महाआंदोलन किया जाएगा मांगें षड्यंत्र का आरोप: संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने आरोप लगाया कि सहायक अध्यापिका उमा त्रिपाठी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना को फंसाने के लिए विद्यालय की उपस्थिति पंजिका (दिनांक 20.09.2024) चोरी की। इस संबंध में शारदा नगर थाने में 26 फरवरी 2026 को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। गवाहों को जान का खतरा: ज्ञापन में कहा गया है कि उमा त्रिपाठी और उनके पति अनिल शुक्ला द्वारा स्कूल स्टाफ और रसोइयों को डराया-धमकाया जा रहा है। संगठन ने गवाहों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार: संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबुओं पर शिक्षकों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप (BRC) पर डटे रहने वाले "कामचोर" शिक्षकों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है1
- बदायूं। जिले की दातागंज तहसील में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला अधिवक्ता के साथ अभ्रद व्यवहार तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने तहसीलदार से बात की मगर उनका वही रूख रहा जिस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी। महिला अधिवक्ता आशा दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि शनिवार को वह अपनी फाइल के संदर्भ में तहसीलदार से वार्ता करने गईं थी और इस दौरान उनका जूनियर अधिवक्ता भी साथ था। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि कार्यालय में तहसीलदार ने मेरे जूनियर के साथ अभ्रदता करनी शुरू कर दी जिस पर उन्होंने एतराज किया तो तहसीलदार उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार करने लगे। महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील बार के अध्यक्ष और सचिव को दी जिस पर वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए और तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया मगर तहसीलदार ने अपनी अभ्रदता और गाली गलौच जारी रखी। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि इस तहसीलदार ने उनको धक्का देकर बाहर करने के साथ उनका गला भी पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के अमर्यादित व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। तहसील बार के अध्यक्ष का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह कार्य बहिष्कार भी कर सकते हैं।1
- उझानी में नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन उझानी (बदायूं)। आज दिनांक 28 फरवरी 2026, शनिवार को राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर उझानी में नवनिर्मित बरामदे का भव्य लोकार्पण समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयपाल सिंह व्यस्त (एमएलसी) रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जगमोहन जी (विभाग कार्यवाह बदायूं), जिला प्रचारक भरत लाल जी, अमृत पाल सिंह (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बदायूं), विद्यालय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन एवं कमलेश कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण किया और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए इस निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री उमाशंकर जी ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- main yaha pe 8 saal se rah raha hu is gaon ka naam rajau paraspur hai abhi tak yaha pe road nahi pati hai yaha ke pradhan se bhi bol diya pradhan bhi kuch nahi kar rahe hai tab maine ye app download Kiya hai1
- उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्रीयोगी आदित्य ने कर दिया बड़ा ऐलान वीडियो के जरिए सुने पूरी बात वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- Post by शाहबुद्दीन1
- बदायूं की नगर पंचायत उसहैत में खुशी महिला संकुल समिति की बैठक 28 फरवरी, शनिवार को सुबह 10:30 बजे संकुल कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें समिति के पदाधिकारी, ईसी सदस्य और कार्यरत कैडर शामिल हुए। बैठक में सदस्यों को उनकी आवश्यकतानुसार ऋण प्रदान करने और निर्धारित नियमों के अनुसार ऋण वापसी पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) जैसी योजनाओं के तहत माइक्रो-एंटरप्राइज, कौशल विकास और अन्य गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। ब्लॉक मिशन प्रबंधन प्रियंका शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित समूह सखियों को संबोधित करते हुए बताया कि शासन स्तर से सभी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को समूह से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा लाभार्थी और आवास योजना के लाभार्थी शामिल हैं।समूह में न जुड़ने की स्थिति में राशन कार्ड के लाभ लेने से भी वंचित रह सकते अथवा राशन कार्ड कट सकता है । शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को गांव में ही रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण और उत्थान गांव में रहकर कर सकेंगी और ग्रामीण पलायन को रोका जा सकेगा। प्रबंधक ने समूह सखियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें समूह से जुड़ने के लाभ स्पष्ट रूप से बताएं। उन्होंने यह भी कहा कि समूह में शामिल महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ सकें। ग्रामीण महिलाओं ने इस बैठक को प्रभावी बताते हुए कहा कि ऐसी पहल से उन्हें अपने परिवार और गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बैठक के दौरान समूह सखियों ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में अपनी भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। बैठक में खुशी महिला संकुल समिति की अध्यक्ष मीना, सचिव रुखसाना, कोषाध्यक्ष शकुंतला, CLF वीके ममता देवी और समूह सखी नंदो देवी (रिजोला) सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।1
- जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन *बदायूं संवाददाता: जितेन्द्र कुमार यादव बदायूँ: NIIT Foundation द्वारा Mahindra Finance के सौजन्य से दिनांक 28 फरवरी को बदायूँ में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Budaun City Mall में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। उपस्थित प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास उपस्थित रहे। साथ ही साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रजत यादव ने साइबर फ्रॉड से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग से गुंजन शर्मा एवं प्रीति चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। मुहतशाम सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। NIIT Foundation की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में (ट्रेनर) नदीम हैदर, रिदा खान, मुशीर अली, श्री मनोज, अंजली एवं जुनैद द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।2
- बदायूं। बिसौलीकोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस ने लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में दो लोग पैमाइश से संबंधित शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।1