जिला पदाधिकारी महोदय ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश सोमवार को शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित 'मंथन' सभागार में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कड़े दिशा-निर्देश भी दिए । बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभागवार समीक्षा किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता और नीलमपत्रवाद (Certificate Cases) से संबंधित लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद या अन्य कानूनी अड़चनों के कारण विकास कार्य बाधित नहीं होने चाहिए। उन्होंने हर घर नल का जल' योजना की समीक्षा करते हुए जिले के जिन वार्डों में अभी तक पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं हुई है, वहां युद्धस्तर पर कार्य कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पेंशन के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने को कहा गया, ताकि योग्य लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता ससमय मिल सके। उक्त बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, भवन निर्माण, सिंचाई और पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" इस बैठक में जिला प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच) एवं सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, के साथ साथ जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निष्पादन कराएंगे। जनसंवाद कार्यक्रमों में जो भी समस्याएं उभर कर आई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि जनता का विश्वास प्रशासन के प्रति और सुदृढ़ हो सके।

- शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी1
- बरबीघा - 30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.1
- मैं लाया हूं इगो समाचार, मिल बदलेंगे, पूरा बिहार, बुद्ध बिहार जाते हुए, BLCP सुप्रीमो सुभाष कुमार जी,1
- सेंत जॉन्स स्कूल की वार्षिक परीक्षा में छात्रों ने मारी बाजी। संत जॉन्स स्कूल टॉपर हुई रिया कुमारी। जूनियर में क्लास एलकेजी के अंकित कुमार एवं यूकेजी के हिमांशु कुमार ने मारी बाजी। लखीसराय जिले के बाजार समिति शांति कंपलेक्स गली संत जॉन्स स्कूल की वार्षिक परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड विद्यालय के निर्देशक राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य उपयोगिता शर्मा प्रदेश सचिव रणजीत कुमार एवं वार्ड पार्षद सुनील कुमार वह विद्यालय के सभी कक्षाओं में अव्वल अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रस्तुत की गई कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के निर्देशक राजेश शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक बियोगिता शर्मा सहायक शिक्षकों के द्वारा प्रदेश सचिव रणजीत कुमार वार्ड पार्षद सुनील कुमार को अंग वस्त्र एवं विद्यालय का मोमेंटो पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं मंच संचालक कर रहे मनोज मेहता को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। संत जॉन्स स्कूल के रिपोर्ट कार्ड में स्कूल टॉपर सीनियर में 725 अंक प्राप्त कर रिया कुमारी विद्यालय टॉपर हुई वही जूनियर में एलकेजी के अंकित कुमार 385 अंक एवं यूकेजी के हिमांशु कुमार 385 अंक प्राप्त कर सेकंड स्थान प्राप्त किया इसके उपरांत विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले में कक्षा 2 के अमन कुमार दास एलजी के अनुष्का कुमारी रही। विद्यालय में बेस्ट परफॉर्मेंस का खिताब कक्षा 6 के आयुषी कुमारी को एवं अनुशासन सीनियर में कक्षा 6 के खुशी कुमारी एवं जूनियर में कक्षा एलकेजी के आरुष कुमार को दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रणजीत कुमार ने बताया कि संत जॉन्स स्कूल को अब 10th तक की पढ़ाई का रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुका है अब यहां के बच्चे को मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त होगी उन्होंने बताया की विद्यालय में अनुशासन ही बच्चों को महान बनाता है वह इस विद्यालय में कूट-कूट कर भरा हुआ है वहीं विद्यालय के निर्देशक राजेश शर्मा ने वहां उपस्थित सभी अभिभावकों एवं आए हुए गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा निरंतर प्रयास है कि हम अपने विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ गीत संगीत नृत्य योग एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर से बेहतर शिक्षा दें और अपने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों का पठन-पाठन हेतु चयन करें जिसके परिणाम स्वरुप ही आज हमारे विद्यालय को अब मैट्रिक तक की पढ़ाई का अनुमति प्राप्त हो चुका है अब यहां के बच्चे को 10th तक की पढ़ाई दी जाएगी।1
- मोकामा प्रखंड के गोसाई गांव निवासी मजदूर के पुत्र प्रिंस कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना जिला में 7वां स्थान हासिल किया है। प्रिंस की इस उपलब्धि से पूरे गांव और इलाके में खुशी का माहौल है। साधारण परिवार से आने वाले प्रिंस कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ मोकामा बल्कि पूरे पटना जिले का नाम रोशन हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रिंस को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रिंस की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।1
- रामगढ़ चौक से केवाईसी करवा कर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में परसामा मोर के निकट सोमवार को रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपति को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पर दी गई प्रशासन के द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एस आई पांडव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर 112 वहां से तुरंत सड़क पर घायल पड़ा दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में इलाज करवाया घायल की पहचान सरारी इमामनगर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण पंडित के 65 वर्षीय पुत्र कपिल देव पंडित एवं कपिल देव पंडित की 62 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई। घायल कपिल देव पंडित ने बताया कि रामगढ़ चौक से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर हम दोनों पति-पत्नी साइकिल से अपना घर बड़हरा जा रहे थे कि तभी परसामा मोर के निकट पीछे से तेज रफ्तार में सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे हम लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए एवं घायल हो गए।1
- पकरीबरावां में रामनवमी जुलूस में खूब झूमे राम भक्त1
- 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।" जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।3