Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगाज टाइम्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ के हर जिले एवं तहसील स्तर पर रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है
Arvind tirkey
आगाज टाइम्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ के हर जिले एवं तहसील स्तर पर रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- govind_kushwaha_official होली के एक दिन पहले अम्बिकापुर मेरिन ड्राइव के पास कार पलटी #ambikapur #surguja #ambikapurnews #chhattisgarh #cg1
- Post by SAMBHU RAVI1
- रंगों और उल्लास में डूबा डुमरी, शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली डुमरी (गुमला): रंगों का पावन पर्व होली डुमरी प्रखंड क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों, टोलों और बाजार क्षेत्रों में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। जानकारी देते हुए शाम छह बजे तक स्थानीय सूत्रों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई थी और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा था। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लोग रंगों की मस्ती में सराबोर दिखे। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी। विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़े और झाल की थाप पर पारंपरिक फगुआ गीत गाते और झूमते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर फगुआ गायन की परंपरा निभाई गई, जिससे वातावरण पूरी तरह रंगमय बना रहा। महिलाओं ने भी समूह बनाकर पारंपरिक गीतों के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं। कई स्थानों पर सामूहिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। प्रशासन की सक्रियता के कारण लोगों ने बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठाया। होली के अवसर पर घरों में पुआ, धुस्का सहित अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए। आपसी मिलन के दौरान लोगों ने इन पकवानों का स्वाद लिया और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। होली का यह पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक है। डुमरी प्रखंड की जनता ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाकर क्षेत्र में आपसी भाईचारे की मजबूत मिसाल पेश की।1
- चैनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोग रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़े और एक-दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं।1
- निहारिका घंटाघर में निर्माण कार्य के दौरान निकला कोबरा, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना कोरबा। शहर के व्यस्त क्षेत्र निहारिका घंटाघर में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कोबरा बाहर निकल आया। मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय नागरिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी बरती। तुरंत ही क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और लोगों को पास जाने से रोका गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) के अध्यक्ष एवं अनुभवी सर्प रेस्क्यूर Avinash Yadav को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही Avinash Yadav अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी तथा पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब कुछ ही समय में कोबरा को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही सांप को कोई चोट आई। स्थानीय नागरिकों की समझदारी, समय पर दी गई सूचना और RCRS टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की। वन्यजीव या सर्प दिखाई देने की स्थिति में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और तुरंत RCRS विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: अविनाश यादव 9827917848, 9009996789, 7987957958 यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि जागरूकता, संयम और सही समय पर लिया गया निर्णय बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकता है।1
- होली का मुख्य संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का है, जो हमें सामाजिक सद्भाव, क्षमा और नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है, साथ ही यह वसंत ऋतु के आगमन और जीवन में खुशियों के रंगों को भरने का उत्सव भी है, जो सभी भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का संदेश देता है. आज होली का त्यौहार ग्राम कुरुडीह में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, देखिए नरेंद्र कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट1
- चैनपुर में उल्लास और शांति के साथ मनी होली, प्रशासन की सख्ती से बना रहा सौहार्दपूर्ण माहौल चैनपुर (गुमला): चैनपुर मुख्यालय में बुधवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे और युवा वर्ग गानों की धुन पर थिरकते और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। जानकारी देते हुए शाम के पांच बजे बताया गया कि अल्बर्ट एक्का चौक, पीपल चौक समेत विभिन्न स्थानों पर साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई थी, जहां युवाओं की टोलियां होली के रंग में सराबोर दिखीं। जैसे-जैसे शाम ढली, लोग मंदिरों की ओर बढ़े और देवी-देवताओं के चरणों में गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बड़ों का आशीर्वाद लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी गईं। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए थे। खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि चैनपुर में होली का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। #Holi2026 #Chainpur #Gumla #JharkhandNews #होली_उत्सव #शांतिपूर्ण_होली #ChainpurNews #GumlaNews #Jharkhand1
- कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।1
- रामानुजगंज नगर में होली के दिन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक अन्य भीषण कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक 1 में आमने-सामने टक्कर पहली घटना वार्ड क्रमांक 1 में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम भवरमाल निवासी 20 वर्षीय अमित गुप्ता (पिता नीरज प्रसाद) और 20 वर्षीय अजित पुरी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और इलाज के लिए भिजवाया। बताया गया कि दुर्घटना में अन्य युवक भी बाल-बाल बचे। पार्क रोड पर युवक घायल दूसरी घटना पार्क रोड स्थित वार्ड क्रमांक 12 में हुई, जहां एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्तूरबा छात्रावास के पास अज्ञात व्यक्ति मिला घायल तीसरी घटना कस्तूरबा छात्रावास के समीप सामने आई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में घायल मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। चाकी लवा मोड़ पर कार दुर्घटना, एक की मौत इसी दौरान चाकी लवा मोड़ पर एक कार दुर्घटना में पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रेम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की पहचान पुष्प राज यादव, चंद्रिका यादव, गणेश यादव और इंदर यादव के रूप में हुई है। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस बल अलग-अलग स्थानों पर पहुंचा। सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में जांच की जा रही है और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1