Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरबा/बुधवारी:-साडा-अड्डा कैफे समेत 4 दुकानों में चोरी,मास्टरमाइंड और 2 नाबालिग गिरफ्तार। कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।
Manoj kumar dinkar
कोरबा/बुधवारी:-साडा-अड्डा कैफे समेत 4 दुकानों में चोरी,मास्टरमाइंड और 2 नाबालिग गिरफ्तार। कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सीतापुर/ सीतापुर में होली का पर्व इस वर्ष उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य चौक-चौराहों पर लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। सुबह से ही युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही और गश्ती दल लगातार निगरानी करते नजर आए। चौक-चौराहों पर पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही, जिससे कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते होली का आनंद लिया। रंग-गुलाल उड़ाते हुए समूहों में लोग झूमते दिखाई दिए। वहीं कुछ मोहल्लों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल, मंजीरा और नगाड़ों—की थाप पर फाग गीत गाए गए। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। व्यापारिक क्षेत्रों में भी रौन неб दिखाई दी। दुकानों पर रंग, पिचकारी और मिठाइयों की अच्छी बिक्री हुई। बच्चों ने पानी की पिचकारियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ खूब मस्ती की। कुल मिलाकर सीतापुर में होली का पर्व आपसी भाईचारे, उत्साह और शांति के वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते नगर में पूरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।1
- Post by CG SAMNA NEWS1
- Post by Arvind tirkey1
- ट्रांसपोर्टनगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी बेटा गिरफ्तार....... अंबिकापुर ट्रांसपोर्ट नगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी बेटा गिरफ्तार पुलिस जाँच मे जुटी1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना राधे राधे1
- Sumerpur ग्राम पंचायत, जनपद lundra एंकर इंट्रो (तेज और सवालिया लहजा): सूर्य की रोशनी से रोशन होने का सपना… लेकिन हकीकत में अंधेरा! सुमेरपुर ग्राम पंचायत में वार्ड के युवाओं ने सरपंच के कामकाज पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों विकास के नाम पर लापरवाही हो रही है? वीओ: ग्राम पंचायत सुमेरपुर के वार्डवासियों का आरोप है कि सरपंच गांव की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। गांव में दो वर्ष पहले लगाया गया सोलर प्लेट आज बेकार पड़ा है। पेड़ गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई मरम्मत या कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण बाइट (संभावित): “हम लोग कई बार बोले सरपंच जी से, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रात में अंधेरा रहता है, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है।” वीओ: सिर्फ सोलर प्लेट ही नहीं, गांव में पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। वार्डवासी बताते हैं कि पानी की नियमित व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं और जनता की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सवाल यह है कि जब पंचायत जनता के लिए है, तो जनता की आवाज आखिर क्यों अनसुनी की जा रही है? एंकर आउट्रो (आक्रामक अंदाज): क्या सुमेरपुर में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर संज्ञान लेंगे? या फिर यूं ही गांव अंधेरे और पानी की समस्या से जूझता रहेगा? अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को उनका हक कब मिलेगा।2
- कोरबा जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, गांव के दीपक टंडन के घर के कुएं में एक जहरीला अहिराज सांप गिरा हुआ था जिसको बचाने के उद्देश्य से पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लटका दिया ताकि वो खुद से रस्सी के मदद से बाहर निकल जाए पर दूसरे दिन पुनःउठ कर सुबह देखा तो वो कुएं में ही तैरते मिला, जब घर वालों को समझ आ गया कि इसका निकलना संभव नहीं तो घटना की जानकारी सर्प मित्रों को दी गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र अपनी टीम के साथ हरदी बाज़ार पहुंचे और तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया,करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सांप को बाल्टी के मदद से बाहर निकालने में कामयाबी मिली और आखिरकार सुरक्षित थैले में डाला गया। सफल रेस्क्यू के बाद घर वालों के साथ लोगों ने राहत की सांस ली.1
- अंबिकापुर-दिल्ली फ्लाइट 29 मार्च से हफ्ते में 2 दिन (सोमवार और बुधवार) संचालित होगी। एलायंस एयर ने जारी किया शेड्यूल। सोमवार दिल्ली बिलासपुरः 7:50 AM 10:25 AM बिलासपुर- अंबिकापुरः 10:50 AM 11:40 AM अंबिकापुर- दिल्लीः 12:05 PM 2:35 PM बुधवार दिल्ली- अंबिकापुर 7:50 AM अंबिकापुर- बिलासपुरः 10:50 AM 10:25 AM बिलासपुर दिल्लीः 12:05 PM 11:40 AM1
- #Holi_Of_RamNaam असली होली तो राम नाम की होली खेलना है अर्थात परमात्मा के नाम का हर स्वांस में जाप करना है। कबीर परमात्मा कहते हैं कि: स्वांस उसवांस में नाम जपो, व्यर्था स्वांस मत खोये। न जाने इस स्वांस का, आवन होक ना हो।। उपरोक्त वाणी का अर्थ है कि हमें हर स्वांस में परमात्मा का नाम लेना चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि अगले ही पल हमारे साथ क्या हो जाना है। Sant RampalJi YtChannel1