कोरबा/हरदी बाजार:- घर के कुएं में गिरा था जहरीला अहिराज सांप,सर्प मित्रों ने क्या सुरक्षित रेस्क्यू। कोरबा जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, गांव के दीपक टंडन के घर के कुएं में एक जहरीला अहिराज सांप गिरा हुआ था जिसको बचाने के उद्देश्य से पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लटका दिया ताकि वो खुद से रस्सी के मदद से बाहर निकल जाए पर दूसरे दिन पुनःउठ कर सुबह देखा तो वो कुएं में ही तैरते मिला, जब घर वालों को समझ आ गया कि इसका निकलना संभव नहीं तो घटना की जानकारी सर्प मित्रों को दी गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र अपनी टीम के साथ हरदी बाज़ार पहुंचे और तय प्रोटोकॉल के तहत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया,करीब आधे घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सांप को बाल्टी के मदद से बाहर निकालने में कामयाबी मिली और आखिरकार सुरक्षित थैले में डाला गया। सफल रेस्क्यू के बाद घर वालों के साथ लोगों ने राहत की सांस ली.

- निहारिका घंटाघर में निर्माण कार्य के दौरान निकला कोबरा, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना कोरबा। शहर के व्यस्त क्षेत्र निहारिका घंटाघर में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कोबरा बाहर निकल आया। मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय नागरिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी बरती। तुरंत ही क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और लोगों को पास जाने से रोका गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) के अध्यक्ष एवं अनुभवी सर्प रेस्क्यूर Avinash Yadav को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही Avinash Yadav अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी तथा पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब कुछ ही समय में कोबरा को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही सांप को कोई चोट आई। स्थानीय नागरिकों की समझदारी, समय पर दी गई सूचना और RCRS टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की। वन्यजीव या सर्प दिखाई देने की स्थिति में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और तुरंत RCRS विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: अविनाश यादव 9827917848, 9009996789, 7987957958 यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि जागरूकता, संयम और सही समय पर लिया गया निर्णय बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकता है।1
- होली का मुख्य संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का है, जो हमें सामाजिक सद्भाव, क्षमा और नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है, साथ ही यह वसंत ऋतु के आगमन और जीवन में खुशियों के रंगों को भरने का उत्सव भी है, जो सभी भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का संदेश देता है. आज होली का त्यौहार ग्राम कुरुडीह में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, देखिए नरेंद्र कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट1
- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। चोर 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए। मौके पर चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे वाहन उपयोग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- Post by Akash Kanwar1
- happy Holi all my friends1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा निवासी तीन युवक दुबई घूमने गए थे, लेकिन मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण उनकी भारत वापसी मुश्किल हो गई है। 28 फरवरी और 3 मार्च की उनकी फ्लाइट लगातार रद्द हो चुकी है। अमेरिका और इजरायल की ईरान पर कार्रवाई के बाद कई एयरलाइंस ने दुबई, शारजाह, रियाद और अबू धाबी की उड़ानें रोक दी हैं, जिससे कई भारतीय यात्री अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं।1
- छत्तीसगढ़ मे सरकार का दोहरा चरित्र एक ओर नशामुक्ति केंद्र के लिए करोड़ो का बजट दूसरी ओर लगातार शराब दुकान मे बढ़ोत्तरी ।बजट 2026-2027, ओ.पी. चौधरी, नशामुक्ति केंद्र, शराब नीति छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ राजनीति, शराब दुकान विरोध, जन आक्रोश, राजस्व बनाम स्वास्थ्य, विकसित छत्तीसगढ़ रोडमैप। LiquorPolicy NashaMuktChhattisgarh DoubleStandard PoliticalSatire ChhattisgarhNews CGSarkar JantaSabDekhRahiHai #Chhattisgarh #CGPolitics #OPChoudhary #CGBudget1
- कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।1