logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धरमजयगढ़ में राशन दुकान पर चोरी, 49 बोरा चावल समेत अनाज पार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। चोर 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए। मौके पर चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे वाहन उपयोग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

7 hrs ago
user_ऋषभ तिवारी
ऋषभ तिवारी
पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
7 hrs ago

धरमजयगढ़ में राशन दुकान पर चोरी, 49 बोरा चावल समेत अनाज पार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। चोर 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए। मौके पर चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे वाहन उपयोग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from Raigarh and nearby areas
  • धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। चोर 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए। मौके पर चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे वाहन उपयोग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    4
    धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। चोर 49 बोरा चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरा चना लेकर फरार हो गए।
मौके पर चारपहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं, जिससे वाहन उपयोग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    7 hrs ago
  • निहारिका घंटाघर में निर्माण कार्य के दौरान निकला कोबरा, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना कोरबा। शहर के व्यस्त क्षेत्र निहारिका घंटाघर में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कोबरा बाहर निकल आया। मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय नागरिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी बरती। तुरंत ही क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और लोगों को पास जाने से रोका गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) के अध्यक्ष एवं अनुभवी सर्प रेस्क्यूर Avinash Yadav को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही Avinash Yadav अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी तथा पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब कुछ ही समय में कोबरा को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही सांप को कोई चोट आई। स्थानीय नागरिकों की समझदारी, समय पर दी गई सूचना और RCRS टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की। वन्यजीव या सर्प दिखाई देने की स्थिति में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और तुरंत RCRS विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: अविनाश यादव 9827917848, 9009996789, 7987957958 यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि जागरूकता, संयम और सही समय पर लिया गया निर्णय बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकता है।
    1
    निहारिका घंटाघर में निर्माण कार्य के दौरान निकला कोबरा, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
कोरबा। शहर के व्यस्त क्षेत्र निहारिका घंटाघर में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कोबरा बाहर निकल आया। मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय नागरिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी बरती। तुरंत ही क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और लोगों को पास जाने से रोका गया।
स्थानीय लोगों ने बिना देर किए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) के अध्यक्ष एवं अनुभवी सर्प रेस्क्यूर Avinash Yadav को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही Avinash Yadav अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी तथा पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
करीब कुछ ही समय में कोबरा को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही सांप को कोई चोट आई।
स्थानीय नागरिकों की समझदारी, समय पर दी गई सूचना और RCRS टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की।
वन्यजीव या सर्प दिखाई देने की स्थिति में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और तुरंत RCRS विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
अविनाश यादव 
9827917848, 9009996789, 7987957958
यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि जागरूकता, संयम और सही समय पर लिया गया निर्णय बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकता है।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सीतापुर/ सीतापुर में होली का पर्व इस वर्ष उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य चौक-चौराहों पर लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। सुबह से ही युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही और गश्ती दल लगातार निगरानी करते नजर आए। चौक-चौराहों पर पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही, जिससे कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते होली का आनंद लिया। रंग-गुलाल उड़ाते हुए समूहों में लोग झूमते दिखाई दिए। वहीं कुछ मोहल्लों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल, मंजीरा और नगाड़ों—की थाप पर फाग गीत गाए गए। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। व्यापारिक क्षेत्रों में भी रौन неб दिखाई दी। दुकानों पर रंग, पिचकारी और मिठाइयों की अच्छी बिक्री हुई। बच्चों ने पानी की पिचकारियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ खूब मस्ती की। कुल मिलाकर सीतापुर में होली का पर्व आपसी भाईचारे, उत्साह और शांति के वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते नगर में पूरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
    1
    सीतापुर/
सीतापुर में होली का पर्व इस वर्ष उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य चौक-चौराहों पर लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। सुबह से ही युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही और गश्ती दल लगातार निगरानी करते नजर आए। चौक-चौराहों पर पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही, जिससे कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती।
कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते होली का आनंद लिया। रंग-गुलाल उड़ाते हुए समूहों में लोग झूमते दिखाई दिए। वहीं कुछ मोहल्लों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल, मंजीरा और नगाड़ों—की थाप पर फाग गीत गाए गए। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
व्यापारिक क्षेत्रों में भी रौन неб दिखाई दी। दुकानों पर रंग, पिचकारी और मिठाइयों की अच्छी बिक्री हुई। बच्चों ने पानी की पिचकारियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ खूब मस्ती की।
कुल मिलाकर सीतापुर में होली का पर्व आपसी भाईचारे, उत्साह और शांति के वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते नगर में पूरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • होली का मुख्य संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का है, जो हमें सामाजिक सद्भाव, क्षमा और नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है, साथ ही यह वसंत ऋतु के आगमन और जीवन में खुशियों के रंगों को भरने का उत्सव भी है, जो सभी भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का संदेश देता है. आज होली का त्यौहार ग्राम कुरुडीह में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, देखिए नरेंद्र कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट
    1
    होली का मुख्य संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का है, जो हमें सामाजिक सद्भाव, क्षमा और नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है, साथ ही यह वसंत ऋतु के आगमन और जीवन में खुशियों के रंगों को भरने का उत्सव भी है, जो सभी भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का संदेश देता है. आज होली का त्यौहार ग्राम कुरुडीह में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, देखिए नरेंद्र कश्यप की ग्राउंड रिपोर्ट
    user_नरेन्द्र कश्यप
    नरेन्द्र कश्यप
    जिला एडिटर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by Arvind tirkey
    1
    Post by Arvind tirkey
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • ट्रांसपोर्टनगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी बेटा गिरफ्तार....... अंबिकापुर ट्रांसपोर्ट नगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी बेटा गिरफ्तार पुलिस जाँच मे जुटी
    1
    ट्रांसपोर्टनगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी 
बेटा गिरफ्तार.......
अंबिकापुर ट्रांसपोर्ट नगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी बेटा गिरफ्तार पुलिस जाँच मे जुटी
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Sumerpur ग्राम पंचायत, जनपद lundra एंकर इंट्रो (तेज और सवालिया लहजा): सूर्य की रोशनी से रोशन होने का सपना… लेकिन हकीकत में अंधेरा! सुमेरपुर ग्राम पंचायत में वार्ड के युवाओं ने सरपंच के कामकाज पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों विकास के नाम पर लापरवाही हो रही है? वीओ: ग्राम पंचायत सुमेरपुर के वार्डवासियों का आरोप है कि सरपंच गांव की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। गांव में दो वर्ष पहले लगाया गया सोलर प्लेट आज बेकार पड़ा है। पेड़ गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई मरम्मत या कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण बाइट (संभावित): “हम लोग कई बार बोले सरपंच जी से, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रात में अंधेरा रहता है, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है।” वीओ: सिर्फ सोलर प्लेट ही नहीं, गांव में पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। वार्डवासी बताते हैं कि पानी की नियमित व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं और जनता की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सवाल यह है कि जब पंचायत जनता के लिए है, तो जनता की आवाज आखिर क्यों अनसुनी की जा रही है? एंकर आउट्रो (आक्रामक अंदाज): क्या सुमेरपुर में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर संज्ञान लेंगे? या फिर यूं ही गांव अंधेरे और पानी की समस्या से जूझता रहेगा? अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को उनका हक कब मिलेगा।
    2
    Sumerpur ग्राम पंचायत, जनपद lundra
एंकर इंट्रो (तेज और सवालिया लहजा):
सूर्य की रोशनी से रोशन होने का सपना… लेकिन हकीकत में अंधेरा! सुमेरपुर ग्राम पंचायत में वार्ड के युवाओं ने सरपंच के कामकाज पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों विकास के नाम पर लापरवाही हो रही है?
वीओ:
ग्राम पंचायत सुमेरपुर के वार्डवासियों का आरोप है कि सरपंच गांव की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। गांव में दो वर्ष पहले लगाया गया सोलर प्लेट आज बेकार पड़ा है। पेड़ गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई मरम्मत या कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीण बाइट (संभावित):
“हम लोग कई बार बोले सरपंच जी से, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रात में अंधेरा रहता है, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है।”
वीओ:
सिर्फ सोलर प्लेट ही नहीं, गांव में पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। वार्डवासी बताते हैं कि पानी की नियमित व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं और जनता की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सवाल यह है कि जब पंचायत जनता के लिए है, तो जनता की आवाज आखिर क्यों अनसुनी की जा रही है?
एंकर आउट्रो (आक्रामक अंदाज):
क्या सुमेरपुर में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है?
क्या जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर संज्ञान लेंगे?
या फिर यूं ही गांव अंधेरे और पानी की समस्या से जूझता रहेगा?
अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को उनका हक कब मिलेगा।
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।
    1
    कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.