logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदा जिले के टिमरनी स्थित स्टेशन चौराहा पर जंतर-मंतर में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 'किताब सत्याग्रह (Read-In Satyagraha)' का आयोजन किया गया। इस सत्याग्रह में छात्र-छात्राएं, युवा और स्थानीय नागरिक हाथों में पुस्तकें लेकर मौन बैठे और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकिया ने कहा कि देशभर में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। सत्याग्रह के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इसके साथ ही, परीक्षा संबंधी तनाव और धांधली के कारण जिन छात्रों की मृत्यु हुई है, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। सत्याग्रह में शामिल छात्रा नंदिनी चौरे, सोनम मालवीय और ऋतु चौहान ने निष्पक्ष मूल्यांकन, समान अवसर और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की बात रखी। आंदोलन को नगर के नागरिकों का भी भरपूर समर्थन मिला। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभागियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), टिमरनी को माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा और सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

22 hrs ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago
9165acdc-0202-4ab2-bd64-21119a9dcc87

हरदा जिले के टिमरनी स्थित स्टेशन चौराहा पर जंतर-मंतर में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 'किताब सत्याग्रह (Read-In Satyagraha)' का आयोजन किया गया। इस सत्याग्रह में छात्र-छात्राएं, युवा और स्थानीय नागरिक हाथों में पुस्तकें लेकर मौन बैठे और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकिया ने कहा कि देशभर में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। सत्याग्रह के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी

घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इसके साथ ही, परीक्षा संबंधी तनाव और धांधली के कारण जिन छात्रों की मृत्यु हुई है, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। सत्याग्रह में शामिल छात्रा नंदिनी चौरे, सोनम मालवीय

और ऋतु चौहान ने निष्पक्ष मूल्यांकन, समान अवसर और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की बात रखी। आंदोलन को नगर के नागरिकों का भी भरपूर समर्थन मिला। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभागियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), टिमरनी को माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा और सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हरदा जिले की टिमरनी नगरीय सीमा से मात्र 1 किलोमीटर दूर ग्राम सामरधा और धौलपुर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया पिछले करीब 3 महीनों से बेहद क्षतिग्रस्त और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस जर्जर मार्ग से रोजाना दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ लगभग तीन गांवों के स्कूली बच्चों से भरे कम से कम 10 वाहन गुजरते हैं। पुलिया की बदहाली से हादसे का अंदेशा इस कदर बढ़ गया है कि आज स्कूल जाने वाले बच्चों ने वाहनों में बैठने से साफ इनकार कर दिया और स्कूल जाने से मना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ जहां जिलाधीश खुद निर्देश दे रहे हैं कि पुल-पुलियाओं को सुधारा जाए ताकि बच्चों से भरे वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। राहगीरों को सचेत करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ी लगे गड्ढे में एक डिवाइडर भी लगाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीण गणेश गुर्जर ने सवाल उठाया कि अगर कभी बच्चों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इस पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण या दुरुस्तीकरण कराया जाए।
    3
    हरदा जिले की टिमरनी नगरीय सीमा से मात्र 1 किलोमीटर दूर ग्राम सामरधा और धौलपुर जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया पिछले करीब 3 महीनों से बेहद क्षतिग्रस्त और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस जर्जर मार्ग से रोजाना दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ लगभग तीन गांवों के स्कूली बच्चों से भरे कम से कम 10 वाहन गुजरते हैं। पुलिया की बदहाली से हादसे का अंदेशा इस कदर बढ़ गया है कि आज स्कूल जाने वाले बच्चों ने वाहनों में बैठने से साफ इनकार कर दिया और स्कूल जाने से मना कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ जहां जिलाधीश खुद निर्देश दे रहे हैं कि पुल-पुलियाओं को सुधारा जाए ताकि बच्चों से भरे वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों, वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। राहगीरों को सचेत करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ी लगे गड्ढे में एक डिवाइडर भी लगाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीण गणेश गुर्जर ने सवाल उठाया कि अगर कभी बच्चों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इस पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण या दुरुस्तीकरण कराया जाए।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • खातेगांव स्थित प्रसिद्ध सेठ साड़ी शोरूम ने ग्राहकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद की कामना की है। शोरूम प्रबंधन का कहना है कि आम लोगों का विश्वास ही उनके इस प्रतिष्ठान की असली पहचान और आधार बनेगा।
    1
    खातेगांव स्थित प्रसिद्ध सेठ साड़ी शोरूम ने ग्राहकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद की कामना की है। शोरूम प्रबंधन का कहना है कि आम लोगों का विश्वास ही उनके इस प्रतिष्ठान की असली पहचान और आधार बनेगा।
    user_Arvind gurjar
    Arvind gurjar
    Farmer खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • NEET प्रदर्शन को लेकर सरकार की ओर से जवाब सामने आया है। इसके साथ ही इस पूरे मामले पर पीएम मोदी ने भी बड़ा बयान दिया है।
    1
    NEET प्रदर्शन को लेकर सरकार की ओर से जवाब सामने आया है। इसके साथ ही इस पूरे मामले पर पीएम मोदी ने भी बड़ा बयान दिया है।
    user_The harsud news
    The harsud news
    Court reporter हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार शाम एसडीओपी कार्यालय में प्रशासन और कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, रैली के मार्ग और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान और थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर मौजूद रहे। कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को जीतू पटवारी के नेतृत्व में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और ई-टोकन प्रणाली को बंद करने की मांग को लेकर संकटमोचन हनुमान मंदिर से कृषि उपज मंडी, बानापुरा तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली के समापन के बाद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किसान संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किसानों को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं व मांगों को उठाएंगे। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए शांतिपूर्ण व व्यवस्थित आयोजन का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शुक्रवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार शाम एसडीओपी कार्यालय में प्रशासन और कांग्रेस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, रैली के मार्ग और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान और थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को जीतू पटवारी के नेतृत्व में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और ई-टोकन प्रणाली को बंद करने की मांग को लेकर संकटमोचन हनुमान मंदिर से कृषि उपज मंडी, बानापुरा तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली के समापन के बाद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किसान संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किसानों को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं व मांगों को उठाएंगे।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए शांतिपूर्ण व व्यवस्थित आयोजन का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नर्मदापुरम के इटारसी में नर्मदापुरम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहुल गांधी जी के विरोध में हुई कार्रवाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भारी हलचल और तीखी झड़प जैसी स्थिति देखने को मिली।
    1
    नर्मदापुरम के इटारसी में नर्मदापुरम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहुल गांधी जी के विरोध में हुई कार्रवाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया।

इस पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भारी हलचल और तीखी झड़प जैसी स्थिति देखने को मिली।
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अनशन तोड़ने का फैसला किया। सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था। अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि वे सोनम जी से आग्रह करते हैं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रभु से सोनम जी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।
    1
    सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अनशन तोड़ने का फैसला किया।

सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जारी आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था। अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि वे सोनम जी से आग्रह करते हैं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रभु से सोनम जी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    5 hrs ago
  • सीहोर में एक बार फिर मानसून मेहरबान हुआ है और झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के भीतर क्षेत्र में 56.8 मिमी बारिश हुई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम को देखते हुए 24 और 25 जुलाई को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    सीहोर में एक बार फिर मानसून मेहरबान हुआ है और झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के भीतर क्षेत्र में 56.8 मिमी बारिश हुई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम को देखते हुए 24 और 25 जुलाई को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरदा जिले के टिमरनी नगरीय क्षेत्र अंतर्गत गोयल परिवार की लक्ष्मीशांती फूड प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड (राइस मिल) परिसर से 500 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस ने तीन चोरों और भोपाल के एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया, लेकिन आरोप है कि कबाड़ी को थाने से ही जमानत दे दी गई और तीन में से सिर्फ एक आरोपी की रिमांड ली गई। फरियादी का कहना है कि लाखों रुपये की चोरी को महज हजारों रुपये में निपटा दिया गया और चार दिनों बाद भी चोरी की पूरी सामग्री जप्त नहीं की जा सकी, जो संदेह के घेरे में है। घटना के संदर्भ में वार्ड क्रमांक 12 टिमरनी निवासी फरियादी हर्ष गोयल (पिता संजय कुमार गोयल) ने टिमरनी थाने में मामला दर्ज कराया था। ऑपरेटर विकास यादव ने 15 जुलाई 2026 की सुबह सूचना दी कि रात करीब 11:55 बजे बिजली जाने के बाद सुबह ट्रांसफार्मर खुला पड़ा मिला। चोर ट्रांसफार्मर से लगभग 250 किलोग्राम कॉपर कॉइल, करीब 525 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/26, धारा 303(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल हरदा और मुखबिर की मदद से पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद उर्फ सलीम (45 वर्ष, भोपाल), बब्लू (35 वर्ष, भोपाल), सफिक शाह (भोपाल) और सुरजीत मंडल (38 वर्ष, भोपाल) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और 90 हजार रुपये जप्त किए हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक उदयरामसिंह चौहान, सउनि चन्दनशाह उईके, प्रआर कंचन राजपूत, आर. सजन सिंह, आर. शैलेन्द्र परमार, आर. शैलेन्द्र राजपूत और मनोज दोहरे शामिल रहे। हालांकि, फरियादी ने आशंका जताई है कि तीन टन वजनी ट्रांसफार्मर को महज तीन लोग देर रात के अंधेरे में खोलकर और उसके भारी पुर्जों को आधा किलोमीटर दूर चारपहिया वाहन तक अकेले नहीं ले जा सकते। फरियादी के अनुसार इसके पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जिसे पुलिस को पकड़ना चाहिए, लेकिन फरियादी को कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
    4
    हरदा जिले के टिमरनी नगरीय क्षेत्र अंतर्गत गोयल परिवार की लक्ष्मीशांती फूड प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड (राइस मिल) परिसर से 500 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस ने तीन चोरों और भोपाल के एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया, लेकिन आरोप है कि कबाड़ी को थाने से ही जमानत दे दी गई और तीन में से सिर्फ एक आरोपी की रिमांड ली गई। फरियादी का कहना है कि लाखों रुपये की चोरी को महज हजारों रुपये में निपटा दिया गया और चार दिनों बाद भी चोरी की पूरी सामग्री जप्त नहीं की जा सकी, जो संदेह के घेरे में है।

घटना के संदर्भ में वार्ड क्रमांक 12 टिमरनी निवासी फरियादी हर्ष गोयल (पिता संजय कुमार गोयल) ने टिमरनी थाने में मामला दर्ज कराया था। ऑपरेटर विकास यादव ने 15 जुलाई 2026 की सुबह सूचना दी कि रात करीब 11:55 बजे बिजली जाने के बाद सुबह ट्रांसफार्मर खुला पड़ा मिला। चोर ट्रांसफार्मर से लगभग 250 किलोग्राम कॉपर कॉइल, करीब 525 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जे चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/26, धारा 303(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल हरदा और मुखबिर की मदद से पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद उर्फ सलीम (45 वर्ष, भोपाल), बब्लू (35 वर्ष, भोपाल), सफिक शाह (भोपाल) और सुरजीत मंडल (38 वर्ष, भोपाल) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और 90 हजार रुपये जप्त किए हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक उदयरामसिंह चौहान, सउनि चन्दनशाह उईके, प्रआर कंचन राजपूत, आर. सजन सिंह, आर. शैलेन्द्र परमार, आर. शैलेन्द्र राजपूत और मनोज दोहरे शामिल रहे।

हालांकि, फरियादी ने आशंका जताई है कि तीन टन वजनी ट्रांसफार्मर को महज तीन लोग देर रात के अंधेरे में खोलकर और उसके भारी पुर्जों को आधा किलोमीटर दूर चारपहिया वाहन तक अकेले नहीं ले जा सकते। फरियादी के अनुसार इसके पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जिसे पुलिस को पकड़ना चाहिए, लेकिन फरियादी को कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.